LIVE | ...
सोमवार, 29 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Asaduddin Owaisi : ओवैसी ने कहा, ‘जुल्म पर ‘दुकानदार’ और ‘चौकीदार’ दोनों का मुंह नहीं खुलता, तीसरा मोर्चा…

Asaduddin Owaisi : ओवैसी ने कहा, ‘जुल्म पर ‘दुकानदार’ और ‘चौकीदार’ दोनों का मुंह नहीं खुलता, तीसरा मोर्चा…

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 10 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Asaduddin Owaisi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ‘चौकीदार’ है और दूसरी तरफ ‘दुकानदार’ है, लेकिन जब अल्पसंख्यकों पर जुल्म होता है तो किसी का मुंह नहीं खुलता। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भाग लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन लोग जुल्म के खिलाफ नहीं बोले तो ‘दुकानदारी’ बंद हो जाएगी, ‘चौकीदार’ बदल जाएगा और देश को तीसरा मोर्चा मिलेगा।

उनका यह भी कहना था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चर्चा का जवाब देते हुए यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश बड़ा है या फिर हिंदुत्व और (संघ विचारक) गोलवलकर की विचारधारा बड़ी है?” ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस देश में दो मोर्चे हैं। एक चौकीदार है और एक दुकानदार है। जब हम पर जुल्म होता है तो कोई मुंह नहीं खोलता।

गृह मंत्री अमित शाह यूएपीए कानून लेकर आए तो इन दुकानदारों ने समर्थन किया।” ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लगाया था। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलने का नारा दिया था।

यह भी पढे़ं 👇

Medical negligence Madhya Pradesh

19 महीने के मासूम की आंखें गईं: खांसी की दवा आंखों में डाली, स्वास्थ्य मंत्री के जिले में शर्मनाक लापरवाही

सोमवार, 29 जून 2026
DGP

तीन अदालतों से जमानत रद्द होने के बाद भी मुलज़िम गिरफ्तार नहीं: High Court ने DGP को भेजा नोटिस

सोमवार, 29 जून 2026
Bikram Singh Majithia

श्री अकाल तख्त साहिब में AAP सरकार की खुली पोल: मंत्रियों ने माना बिना पढ़े किए बिल पर हस्ताक्षर, लाइव प्रसारण बंद कराने पर विवाद

सोमवार, 29 जून 2026
Ram Mandir

Ram Mandir चढ़ावा चोरी: Supreme Court ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12-17 जुलाई में होगी सुनवाई

सोमवार, 29 जून 2026

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘दुकानदार और चौकीदार हमारी लाशों पर कब तक सियासत करेंगे? अगर आप जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो दुकानदारी नहीं चलेगी, चौकीदार बदल जाएगा, तीसरा मोर्चा चलेगा।” उन्होंने ट्रेन में एक पुलिसकर्मी द्वारा चार लोगों की हत्या की घटना और हरियाणा की हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को बहुसंख्यक समुदाय से जुड़े कट्टरपंथ पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार का जमीर कहां गया था जब नूंह में सैकड़ों इमारत को ढहा दिया गया और कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया…हिंदुस्तान में नफरत का माहौल पैदा किया गया है।”

 उन्होंने कहा, ‘‘क्य बिलकीस बानो इस देश की बेटी नहीं है…कातिलों को रिहा कर दिया गया। क्या यह आपका जमीर है?” ओवैसी ने ज्ञानवापी मामले का परोक्ष उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘तारीख के जख्मों को नहीं कुरेदा जाना चाहिए…सरकार को उच्चतम न्यायालय में स्पष्ट करना चाहिए कि वह 1991 के उपासना स्थल अधिनियम पर कायम है।” एआईएमआईए के शीर्ष नेता ने समान नागरिक संहिता से जुड़ी बहस को लेकर कहा, ‘‘भारत एक गुलदस्ता है। देश में एक मजहब, एक संस्कृति, एक भाषा की बात की जा रही है। ऐसा तो तानाशाही में होता है।”

ओवैसी ने कहा कि भाजपा पसमांदा मुसलमानों की बात करती है, लेकिन इस सरकार में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण का बजट 40 प्रतिशत कम कर दिया गया। चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज ने कहा कि विपक्ष को बताना चाहिए कि उनका मुखिया कौन है।

 उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष की स्थिति एक अनार, सौ बीमार वाली है।” राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों में महिला विरोधी अपराध की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कड़े कानून बनाने के साथ अपराधियों में खौफ पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ योजना को वापस लिया जाए। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिना डाउनलोड किए Nostra पर खेल पाएंगे गेम, भारत में गेमिंग यूजर्स में पांचवें हिस्से पर किया कब्जा

Next Post

ब्रिटेन में दोस्तों के साथ खेलते समय समुद्र में बह गई लड़की, शख्स ने ऐसे बचाई जान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Medical negligence Madhya Pradesh

19 महीने के मासूम की आंखें गईं: खांसी की दवा आंखों में डाली, स्वास्थ्य मंत्री के जिले में शर्मनाक लापरवाही

सोमवार, 29 जून 2026
DGP

तीन अदालतों से जमानत रद्द होने के बाद भी मुलज़िम गिरफ्तार नहीं: High Court ने DGP को भेजा नोटिस

सोमवार, 29 जून 2026
Bikram Singh Majithia

श्री अकाल तख्त साहिब में AAP सरकार की खुली पोल: मंत्रियों ने माना बिना पढ़े किए बिल पर हस्ताक्षर, लाइव प्रसारण बंद कराने पर विवाद

सोमवार, 29 जून 2026
Ram Mandir

Ram Mandir चढ़ावा चोरी: Supreme Court ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, 12-17 जुलाई में होगी सुनवाई

सोमवार, 29 जून 2026
Sonam Wangchuk hunger strike

NEET Paper Leak: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन कुचलने की तैयारी? किसान नेता House Arrest

सोमवार, 29 जून 2026
petrol

Petrol ₹120 लीटर की ओर? Commercial Cylinder ₹3000 पार, जानिए कैसे महंगा होगा आपका बजट

सोमवार, 29 जून 2026
Next Post
ब्रिटेन में दोस्तों के साथ खेलते समय समुद्र में बह गई लड़की, शख्स ने ऐसे बचाई जान

ब्रिटेन में दोस्तों के साथ खेलते समय समुद्र में बह गई लड़की, शख्स ने ऐसे बचाई जान

पठानकोट पंचायती ज़मीन घोटाला: विजीलैंस द्वारा ए.डी.सी. और लाभार्थियों के खि़लाफ़ केस दर्ज

Obesity Causes : मोटापे को ट्रिगर करती हैं मस्तिष्क में एक खास किस्म की संरचना, वैज्ञानिकों ने ढूंढा कारण

Obesity Causes : मोटापे को ट्रिगर करती हैं मस्तिष्क में एक खास किस्म की संरचना, वैज्ञानिकों ने ढूंढा कारण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।