रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मखाने की बर्फी है फलाहारी व्रत का खास व्यंजन, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

मखाने की बर्फी है फलाहारी व्रत का खास व्यंजन, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 अगस्त 2023
A A
0
मखाने की बर्फी है फलाहारी व्रत का खास व्यंजन, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

सावन में हम सभी कई व्रत रखते हैं। व्रत में आप केवल कुछ सीमित व्यंजन ही खा पाती हैं, वहीं जो लोग डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं वे व्रत में खाये जानें वाले कई व्यंजनों से भी परहेज करते हैं। ऐसे में पूरे दिन बिना कुछ हेल्दी खाये ऊर्जा की कमी हो जाती है और आपकी सेहत बिगड़ सकती है। सावन में व्रत के दौरान साबूदाना खीर, खिचड़ी और हलवा के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार मखाना बर्फी को उपवास व्यंजनों में शामिल करें।

स्वाद और पोषण से भरपूर मखाना बर्फी (makhana barfi) का सेवन आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करेगा जिससे कि आप व्रत में भी एक्टिव रह पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी (makhana barfi)।

जानें व्रत में क्यों करना चाहिए मखाने का सेवन

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मखाने में फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो इसे एक हेल्दी फास्टिंग फूड बनाता है। इसका सेवन आपको व्रत के दौरान पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद करता है साथ ही आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है जिससे कि बार बार भूख लगने की समस्या नहीं होती।

यह भी पढे़ं 👇

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026
Isfahan Iran Attack 2026

Isfahan Iran Attack 2026: इस्फहान पर भीषण हवाई हमले, ईरान ने 51वीं बार अमेरिकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

रविवार, 15 मार्च 2026
McLaren DNS Chinese GP 2026

McLaren DNS Chinese GP 2026: नॉरिस और पियास्ट्री दोनों रेस शुरू ही नहीं कर पाए, बताई वजह

रविवार, 15 मार्च 2026
Income Tax Rules 2026 Draft

Income Tax Rules 2026 Draft: ₹15 लाख, ₹30 लाख या ₹50 लाख कमाने वालों को कितना बचेगा टैक्स?

रविवार, 15 मार्च 2026
makhana-lotus-seeds-benefits
पहले जाने क्यों खास है मखाना। चित्र शटरस्टॉक।

मखाना पाचन क्रिया के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अधिकतर लोगों को व्रत के बाद कब्ज की समस्या हो जाती है, यदि आप व्रत में पर्याप्त मात्रा में मखाना या मखाने से बने व्यंजन खा रही हैं, तो अगले दिन आपको कब्ज का सामना नहीं करना पड़ता।

व्रत में काजू से मिलते हैं कई महत्वपूर्ण फायदे

काजू में कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार काजू विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ आपके भूख को भी नियंत्रित रखती हैं।

ऐसे में व्रत के दौरान आपको अधिक खाने की लालसा नहीं होती और आप संतुष्ट रहती हैं। इसके साथ ही यह शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल

नारियल में सॉल्युबल और इनसोल्युबल दोनों ही प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं, जो आपको संतुष्टि प्रदान करते हैं और आपके भूख को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा इसे पाचन क्रिया के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो इसका सेवन व्रत के बाद पाचन संबंधी समस्यायों को हावी नहीं होने देता और आपके पेट को स्वस्थ रखता है।

KAJU
काजू बेहद पौष्टिक है। चित्र : एडोबी स्टॉक

यहां है मखाना बर्फी की स्वादिष्ट रेसिपी

मखाना बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए

घी – 4 से 5 चम्मच
मखाना – 200 ग्राम
काजू – 100 ग्राम
नारियल (सूखा और महीन कसा हुआ) – 50 ग्राम
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
दूध – 250 ग्राम
देसी खांड या ब्राउन शुगर – 1 कप (मिठास के अनुसार बढ़ा या घटा सकती हैं)
पिस्ता (चौप किया हुआ) – 3 से 4 चम्मच
केसर

इस तरह तैयार करें मखाना बर्फी

सबसे पहले एक पैन में घी डालें और मखाने को अच्छी तरह भून लें।
फिर मखाने को किसी प्लेट में निकाल लें और उसी पैन में काजू डालकर भून लें।
जब दोनों ठंडे हो जाएं तो इन्हे अलग-अलग या एक साथ पीस कर महीन पाउडर बना लें।
अब पैन को गैस पर चढ़ा दें इसमें दूध डालें और दूध में थोड़ा खांड दाल दें, इसमें उबाल आने तक इंतजार करें।
उबाल आने के बाद तैयार किये गए मखाना और काजू पाउडर को इसमें डाल दें, ऊपर से नारियल और इलायची पाउडर डालें और इसे मिलाती रहें।
जब मखाना पाउडर दूध को पूरी तरह से सोख ले तो इसमें थोड़ा और खांड डालें और इन्हे अच्छी तरह मिलाते हुए एक मुलायम डो तैयार करें।
एक प्लेट पर घी लगाएं और उसमें तैयार किये गए डो को फैला दें।
इसे पिस्ता और केसर से गार्निश करें और सेट होने के लिए 40 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
अब इसे निकालें और अपने अनुसार काट लें। आपकी बर्फी तैयार है इसे एन्जॉय करें।

नोट : इसे बनाने में खांड का प्रयोग किया गया है, आपको रिफाइंड शुगर को पूरी तरह अवॉयड करना है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो एक से अधिक बर्फी न खाएं। साधारण व्यक्ति को भी 3-4 से अधिक बर्फी नहीं खानी चाहिए। यदि डायबिटीज से पीड़ित हैं तो बेहतर होगा इसमें खांड या किसी प्रकार की मिठास ऐड न करें। पोषक तत्वों से भरपूर यह बर्फी बिना मिठास के भी स्वादिष्ट लगेगी।

Previous Post

गौरीकुंड में भुस्सखलन के 48 घंटे से गायब हैं 20 लोग, बारिश डाल रही रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा

Next Post

ICMR Recruitment 2023: टेक्नीशियन सहित कई पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आवेदन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026
Isfahan Iran Attack 2026

Isfahan Iran Attack 2026: इस्फहान पर भीषण हवाई हमले, ईरान ने 51वीं बार अमेरिकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

रविवार, 15 मार्च 2026
McLaren DNS Chinese GP 2026

McLaren DNS Chinese GP 2026: नॉरिस और पियास्ट्री दोनों रेस शुरू ही नहीं कर पाए, बताई वजह

रविवार, 15 मार्च 2026
Income Tax Rules 2026 Draft

Income Tax Rules 2026 Draft: ₹15 लाख, ₹30 लाख या ₹50 लाख कमाने वालों को कितना बचेगा टैक्स?

रविवार, 15 मार्च 2026
Air India IndiGo Flights Cancelled Dubai

Air India IndiGo Flights Cancelled Dubai: खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द, UAE एयरपोर्ट पर पाबंदियां

रविवार, 15 मार्च 2026
Meta Instagram Encryption Removed

Meta Instagram Encryption Removed: इंस्टाग्राम से हट रहा सबसे बड़ा प्राइवेसी फीचर, जानें क्या होगा असर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
ICMR Recruitment 2023: Recruitment has come out for many posts including technician, can apply

ICMR Recruitment 2023: टेक्नीशियन सहित कई पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आवेदन

Jammu पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah इस दौरान धनगड़ी हमले के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात

Manipur के आदिवासी संगठन के प्रतिनिधि दिल्ली में Amit Shah से करेंगे मुलाकात

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।