LIVE | ...
रविवार, 26 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Rajya Sabha : मणिपुर और राजस्थान के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

Rajya Sabha : मणिपुर और राजस्थान के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Rajya Sabha | मणिपुर और राजस्थान के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) और मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) की बैठक शुरू होने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में हंगामे की वजह से आज भी शून्यकाल नहीं हो पाया। 

बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने जर्मनी में संपन्न विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पूरे सदन की ओर से बधाई दी। इसके बाद उच्च सदन में कांग्रेस की सदस्य रजनी पाटिल का निलंबन रद्द करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया और उसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। रजनी को सदन की कार्यवाही का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने की वजह से उच्च सदन से दस फरवरी को निलंबित किया गया था।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने चर्चा के लिए तीन नोटिस दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं अक्सर हो रही हैं और हाल में एक लड़की इसकी शिकार हुई है। उन्होंने साथ ही कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है और यह एक गंभीर मुद्दा है। तिवाड़ी ने साथ ही ‘लाल डायरी’ के मुद्दे पर भी चर्चा कराए जाने की मांग की। गौरतलब है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने उनके पास मौजूद लाल डायरी में राज्य सरकार के तथाकथित राज छिपे होने का दावा किया है।

यह भी पढे़ं 👇

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026

सदन में तिवाड़ी ने जब यह मुद्दा उठाया तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने राजस्थान के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य के सी वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर का मुद्दा महत्वपूर्ण है और नेता प्रतिपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। वेणुगोपाल ने आसन से मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग की। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार ने पहले ही दिन सहमति जताई थी और इसके लिए सदन में समय भी तय किया गया था, लेकिन विपक्ष ने चर्चा नहीं होने दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों के मन में मणिपुर को लेकर कोई संवेदना ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्य चाहते हैं कि किसी न किसी तरह चर्चा टले ताकि उनके ‘‘काले काम” छिपे रहें। गोयल ने सभापति से राजस्थान के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराए जाने का अनुरोध किया। सत्तापक्ष के सदस्यों ने राजस्थान के मुद्दे पर और विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सदन में व्यवस्था बनते न देख सभापति ने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ISRO Recruitment 2023: टेक्नीशियन के पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आप भी आवेदन

Next Post

Norodom Sihamoni ने Hun Manet को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
Norodom Sihamoni ने Hun Manet को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री

Norodom Sihamoni ने Hun Manet को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री

Moneycontrol - Hindi Business News

दिल्ली सेवा विधेयक राज्यसभा में आज पेश होने की संभावना ,कांग्रेस और AAP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

फ्रांस में पुलिस कर रही थी पीछा, 16 साल के के लड़के समेत हादसे का शिकार हुए दो लोग, हुई मौत

फ्रांस में पुलिस कर रही थी पीछा, 16 साल के के लड़के समेत हादसे का शिकार हुए दो लोग, हुई मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।