LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Maharashtra Politics : समय आ गया है कि हम महाराष्ट्र के ‘महा गद्दार’ का पता लगाएं

Maharashtra Politics : समय आ गया है कि हम महाराष्ट्र के ‘महा गद्दार’ का पता लगाएं

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Maharashtra Politics
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना शुक्रवार को उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि किसने लोगों के जनादेश, बाल ठाकरे की विचारधारा और 25 साल के सहयोगी को धोखा दिया। वह विधानसभा में पिछले सप्ताह विपक्ष की पहल पर शुरू हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

शिंदे ने कहा, ‘‘पिछले एक साल से हमें ‘खोके’ और ‘गद्दार’ कहा जा रहा है। अब इसे हमेशा के लिए निपटाने का समय आ गया है। जो लोग हम पर ‘गद्दार’ और ‘खोके’ (धन की पेटी) होने का आरोप लगाते हैं, उन्होंने हमें पत्र लिखकर हमसे 50 करोड़ रुपये लौटाने के लिए कहा है। मैंने निर्देश दिया है कि इसे वापस किया जाना चाहिए। मैं आपकी संपत्ति पर दावा नहीं करता। मेरी संपत्ति बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा है।”

शिंदे स्पष्ट रूप से पिछले साल जून में ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अलग होने के बाद पार्टी कोष को लेकर जारी विवाद का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह पता लगाने का समय आ गया है कि महाराष्ट्र का महा गद्दार कौन है।”

यह भी पढे़ं 👇

Vaishno Devi Landslide

Vaishno Devi Landslide से बड़ा संकट! अमरनाथ यात्रा भी रुकी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
EPFO Members

EPFO Members के लिए बड़ी खुशखबरी! 8.25% ब्याज अब इस दिन

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Railway AC Cabin Honeymoon Room

Railway AC Cabin को बनाया Honeymoon Room: अधिकारी निलंबित

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Rainy_morning

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बारिश से मिली गर्मी से राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026

शिंदे गुट के अलग होने से शिवसेना के विभाजित होने और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद ठाकरे गुट ने विद्रोहियों पर ‘खोके’ और ‘देशद्रोही’ होने का आरोप लगाया था। वहीं, शिंदे समूह ने ठाकरे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर अपने पिता की विचारधारा और पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा देने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष भ्रमित है और मानसून सत्र के दौरान रचनात्मक आलोचना करने में विफल रहा। शिंदे ने कहा कि कोविड​​-19 महामारी के दौरान की गईं अनियमितताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और दोषियों को दंडित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस बात की जांच कर रहा है कि पुराने ऑक्सीजन संयंत्रों का उपयोग किस तरह से किया गया कि (ऑक्सीजन संयंत्र के इस्तेमाल से हुए फंगस संक्रमण के कारण) ‘‘मरीजों की आंखें चली गईं” और बॉडी बैग जिसकी कीमत 300 रुपये थी वे 6,000 रुपये में बेचे गए। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार (ठाकरे के नेतृत्व वाली) के दौरान शिक्षा, विचारधारा, आर्थिक निवेश का स्तर गिर गया और सिर्फ व्यंग्य किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो बिगड़ गया है हम उसे सुधार रहे हैं।” शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के मजबूत समर्थन वाली समान विचारधारा वाले दलों की सरकार है। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में हमारी संख्या 170 से अब 215 है।” अजित पवार के नेतृत्व वाला राकांपा गुट पिछले महीने शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गया था।

शिंदे ने कहा कि भारत दसवें स्थान से उठकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्थव्यव्था को तीसरे स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवीए शासन के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के बाद देश में तीसरे स्थान पर खिसक गया था, लेकिन उनकी सरकार को 1.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला और राज्य का शीर्ष स्थान बहाल हो गया। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘इमरान खान ने जानबूझकर दी फर्जी जानकारी…’, 3 साल की सजा, 5 साल पॉलिटिक्स से बाहर

Next Post

इस महीने में एक बार जरूर जाए वाराणसी, इन जगहों पर नहीं भूले जाना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vaishno Devi Landslide

Vaishno Devi Landslide से बड़ा संकट! अमरनाथ यात्रा भी रुकी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
EPFO Members

EPFO Members के लिए बड़ी खुशखबरी! 8.25% ब्याज अब इस दिन

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Railway AC Cabin Honeymoon Room

Railway AC Cabin को बनाया Honeymoon Room: अधिकारी निलंबित

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Rainy_morning

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बारिश से मिली गर्मी से राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Punjab_police

Moga Police Station Attack: दो बाइक सवारों ने थाने पर फेंका हैंड ग्रेनेड

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Operation Hard Ball

Operation Hard Ball की सफलता: गैंगस्टरों के चंगुल से मुक्त हुए कारोबारी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Next Post
Travel Tips: Must visit Varanasi once in this month, do not miss these places

इस महीने में एक बार जरूर जाए वाराणसी, इन जगहों पर नहीं भूले जाना

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तारीफ की

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तारीफ की

Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।