Weather Update Today: दिल्ली में एक बार फिर मॉनसून ने दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। IMD के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के प्रमुख मौसम पूर्वानुमान केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













