LIVE | ...
शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Maharashtra News: पुणे से गिरफ्तार आतंकियों से 500 GB डेटा बरामद, ड्रोन कैमरे से कई लोकेशन की रैकी की, चाबड़ हाउस की तस्वीरें भी मिली

Maharashtra News: पुणे से गिरफ्तार आतंकियों से 500 GB डेटा बरामद, ड्रोन कैमरे से कई लोकेशन की रैकी की, चाबड़ हाउस की तस्वीरें भी मिली

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 31 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Maharashtra News
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पुणे. महाराष्ट्र एटीएस ने इस महीने की शुरूआत में पुणे से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में चाबड़ हाउस की तस्वीरें पायी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण मुंबई स्थित चाबड़ हाउस उन जगहों में शामिल था, जिसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले में निशाना बनाया था। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों के पुणे के कोंधवा में स्थित किराए के फ्लैट से एजेंसी ने विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और उपकरणों से 500 जीबी डेटा बरामद किया है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) द्वारा वांछित मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को पुणे के कोथ्रुद से 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। दोनों राजस्थान में कथित रूप से आतंकवादी गतिविधियों के मामले में वांछित थे। बाद में मामले की जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पुणे पुलिस से अपने हाथों में ले लिया था। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों के सवालों पर कहा, “दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हमें मुंबई स्थित चाबड़ हाउस की तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों के गूगल मैप लोकेशन की स्क्रीनशॉट भी मिली है।”

मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले के दौरान नरीमन हाउस (जिसका नाम अब चाबड़ हाउस है) भी आतंकवादियों पर निशाने पर आ गया था। हमले में आतंकवादियों ने रब्बी गैब्रियल होल्त्जबर्ग और उनकी पत्नी रिवका होल्त्जबर्ग गैब्रियल के अलावा वहां आए चार अन्य आगंतुकों की हत्या कर दी थी। रब्बी के दो साल के पुत्र मोशे को उसकी भारतीय आया सांद्रा सैमुअल ने सुरक्षित बचा लिया था। एटीएस अधिकारी ने बताया, “दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के मकान से हमें एक ड्रोन कैमरा मिला है और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक सर्किट भी मिला है।”

यह भी पढे़ं 👇

july_3rd_historical

आज का इतिहास 3 July: Tom Cruise का जन्मदिन, Jim Morrison की पुण्यतिथि और ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Monsoon

Southwest Monsoon 2026 दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 3 July 2026

Breaking News Live Updates 3 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

उन्होंने कहा, “अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे क्या करना चाहते थे। हमने उनके उपकरणों से करीब 500 जीबी डेटा बरामद किया है। इस डेटा को फॉरेंसिक विभाग को भेजा गया है।” उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी ‘वीडियो और तस्वीरें’ लेने के लिए ड्रोन का उपयोग करते थे, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इनकी मदद से कहां की तस्वीरें ली हैं। अधिकारी ने बताया, “ड्रोन का उपयोग करके किस जगह की तस्वीरें ली गईं या वीडियो बनाए गए, यह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हमें अभी ड्रोन का फुटेज नहीं मिला है, क्योंकि उसे फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।”

पुलिस ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने दोनों आरोपियों के पास से एक तंबू भी बरामद किया है। इस संबंध में पूछने पर एटीएस अधिकारी ने कहा, “दोनों संदिग्ध जब भी टोह लेने जाते थे, तो होटल में रुकने से बचते थे और तंबू में रहते थे। वे राज्य में कई जगह गए हैं।” उन्होंने कहा, “आरोपी कट्टर आतंकवादी हैं… वे कुछ लोगों के वीडियो देखकर और किताबें पढ़कर प्रभावित हुए हैं… (पूछताछ के दौरान) वे कई सवालों से बचने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के वक्त उनके साथ मौजूद तीसरा व्यक्ति भी कट्टर आतंकवादी है और वह भाग गया था। कई दल उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। पुणे से दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद एटीएस ने बुधवार को पुणे से अब्दुल कादिर दस्तगिर पठान को आरोपियों को आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने दोनों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए रत्नागिरि जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सभी को पांच अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकवादी (खान और साकी) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले हैं और पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के एक शहर से राजस्थान पुलिस द्वारा आतंकवाद से जुड़े मामले में अल-सुफा संगठन के कुछ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद दोनों के नाम जांच में सामने आने की सूचना पाकर आरोपी रतलाम से फरार हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि वे मुंबई पहुंचे और दो-तीन दिन तक भिंडी बाजार में रहने के बाद पुणे के कोंधवा चले आए, जहां उन्होंने एक स्थानीय निवासी की मदद से नौकरी शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने झारखंड के रहने वाले एक व्यक्ति से दोस्ती की। यह व्यक्ति उनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से बच निकला।

सूत्रों ने बताया कि कोंधवा में इन दोनों ने कादिर से मुलाकात की और उसे बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे नौकरी की तलाश में पुणे आए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करने वाले कादिर ने उन्हें नौकरी दी और किराए पर जो मकान उसने लिया था, उसे उसने इन्हें किराए पर दे दिया। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान, जानें देश भर के मौसम का हाल

Next Post

ITR फाइल करने का कल आखिरी दिन, ऑनलाइन मिनटों में करें फाइल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

july_3rd_historical

आज का इतिहास 3 July: Tom Cruise का जन्मदिन, Jim Morrison की पुण्यतिथि और ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Monsoon

Southwest Monsoon 2026 दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 3 July 2026

Breaking News Live Updates 3 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 3 July 2026

आज का राशिफल 3 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल और पंचांग

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
PM Modi

PM Modi Punjab Visit जल्द, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
Next Post
ITR फाइल करने का कल आखिरी दिन, ऑनलाइन मिनटों में करें फाइल

ITR फाइल करने का कल आखिरी दिन, ऑनलाइन मिनटों में करें फाइल

ज्ञानवापी विवाद पर CM योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के लिए दिया बड़ा बयान, जानें

ज्ञानवापी विवाद पर CM योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के लिए दिया बड़ा बयान, जानें

Infinix GT 10 Pro होगा 3 अगस्त को 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix GT 10 Pro होगा 3 अगस्त को 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।