शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - बिज़नेस - 5 साल पहले बेच दी थी पूरी 51% हिस्सेदारी, अब Hindustan Petroleum के शेयर फिर खरीदने की योजना, पढ़ें पूरा प्लान

5 साल पहले बेच दी थी पूरी 51% हिस्सेदारी, अब Hindustan Petroleum के शेयर फिर खरीदने की योजना, पढ़ें पूरा प्लान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 31 जुलाई 2023
in बिज़नेस
A A
0
Moneycontrol - Hindi Business News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पिछले साल सस्ते भाव पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री के चलते सरकारी तेल कंपनियों को काफी घाटा हुआ था। अब सरकार इन कंपनियों में पैसे डालने की योजना बना रही है। इसके तहत सरकार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) में अहम हिस्सेदारी खरीद सकती है। करीब 5 साल पहले सरकार ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी और अब सरकार इसे फिर खरीदेगी। इस वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (Indian Oil), HP (Hindustan Petroleum) और BP (Bharat Petroleum) में 30 हजार करोड़ रुपये डालने का ऐलान किया था।

यह ऐलान एनर्जी ट्रांजिशन और नेट-जीरो की पहल को सपोर्ट करने के लिए किया गया था। सरकार ने जनवरी 2018 में विनिवेश कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अपनी पूरी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी और 36915 करोड़ रुपये में इसे ओएनजीसी ने खरीद लिया था।

कहां तक आगे बढ़ चुकी है योजना

यह भी पढे़ं 👇

Made in Europe Plan

Made in Europe Plan से बौखलाया China, शुरू हो सकता है Trade War!

शुक्रवार, 8 मई 2026
World Gold Council Report

World Gold Council Report: Central Banks Selling Gold, तुर्की ने 60 टन बेचा, सोने की कीमतों पर खतरा!

गुरूवार, 7 मई 2026
Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
Cash Withdrawal

Cash Withdrawal का बड़ा खेल: ₹61,000 करोड़ निकाले, क्या खतरे में है डिजिटल इंडिया?

बुधवार, 6 मई 2026

पिछले महीने जून में सरकार ने इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम को राइट इश्यू के जरिए पैसे जुटाने को कहा था। इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम से सरकार को प्रिफरेंशियल शेयर अलॉटमेंट को कहा गया था। इस महीने की शुरुआत में इंडियन ऑयल के बोर्ड ने 22 हजार करोड़ रुपये के राइट इश्यू को मंजूरी दी। भारत पेट्रोलियम के बोर्ड ने भी 18 हजार करोड़ रुपये के राइट इश्यू को मंजूरी दी। हालांकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम अभी भी सरकार के सुझाव के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाई है। इस मामले में शामिल अधिकारियों का कहना है कि HPCL का बोर्ड प्रिफरेंशियल इश्यू से पहले सरकार से निर्देशों का इंतजार कर रहा है।

सरकार की HPCL में कितनी हो जाएगी हिस्सेदारी

अगर इंडियन ऑयल के सभी शेयरहोल्डर्स राइट इश्यू में हिस्सा लेते हैं तो सरकार की 51.5 फीसदी हिस्सेदारी के हिसाब से इसे 11330 करोड़ रुपये मिलेंगे और BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) में सरकार की 52.98 फीसदी हिस्सेदारी के हिसाब से इसे 9530 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद एचपीसीएल के लिए सरकार के पास बजट में आवंटित 30 हजार करोड़ रुपये में से 9000-10000 करोड़ रुपये बचेंगे। अब एचपीसील के मौजूद मार्केट कैप के हिसाब से सरकार इन पैसों को कंपनी में डालेगी तो इसके पास बड़ी हिस्सेदारी हो जाएगी। हालांकि कितनी हिस्सेदारी होगी, इसका फैसला इसी से होगा कि किस भाव पर शेयर जारी होंगे।

पिछले साल कितना हुआ था तेल कंपनियों को घाटा

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पूरी हिस्सेदारी बेचने के बावजूद इसके बोर्ड में सभी निदेशकों की नियुक्त सरकार करती है और यह तेल मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। इस नियंत्रण के चलते पिछले साल जब रूस-यूक्रेन की लड़ाई गहरा रही थी और इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा था, यहां इंडियन ऑयल, एचपी और बीपी ने इसका भार आम ग्राहकों पर नहीं पड़ने दिया। इसके चलते इन तीनों तेल कंपनियों को कुल मिलाकर अप्रैल-सितंबर 2022 में 21,201.18 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

नेट जीरो और एनर्जी ट्रांजिशन को लेकर क्या है प्लान

पिछले साल तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने स्कोप 1 यानी सीधे कंपनी की तरफ से और स्कोप 2 यानी एनर्जी या कूलिंग खरीदारी से होने वाले उत्सर्जन को जीरो करने का लक्ष्य तय किया। BPCL और HPCL ने 2040 तक ऐसा करने का लक्ष्य रखा है तो इंडियन ऑय़ल ने 2046 तक। वहीं एनर्जी ट्रांजिशन के लक्ष्य के तहत बीपीसीएल 2025 तक अपने रिन्यूएबल पावर जेनेरेशन पोर्टफोलियो को 50 मेगावॉट से बढ़ाकर 1 गीगावॉट और 2040 तक 10 गीगावॉट करने का लक्ष्य रखा है।

इंडियन ऑयल भी अपने रिन्यूएनबल एनर्जी पोर्टफोलियो को मौजूदा 238 मेगावॉट से बढ़ाने और अगले तीन साल में ईवी चार्जिंग स्टेशन की संख्या मौजूदा 1900 से बढ़ाकर 10 हजार करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा दोनों कंपनियों का लक्ष्य 2025 तक देश भर में अपने पेट्रोल में औसतन 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का है, जो जून 2022 में हासिल किए गए 10 फीसदी के स्तर से ऊपर है। इसके अलावा इनकी योजना ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट्स बनाने की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ITR भरने का आज आखिरी तारीख, जानें आसानी से कैसे खुद करें फाइल, बस इन गलतियों से बचें

Next Post

Mumbai-Jaipur Express : मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी: RPF कांस्टेबल ने क्यों मारी गोली, ये वजह आई सामने

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Made in Europe Plan

Made in Europe Plan से बौखलाया China, शुरू हो सकता है Trade War!

शुक्रवार, 8 मई 2026
World Gold Council Report

World Gold Council Report: Central Banks Selling Gold, तुर्की ने 60 टन बेचा, सोने की कीमतों पर खतरा!

गुरूवार, 7 मई 2026
Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
Cash Withdrawal

Cash Withdrawal का बड़ा खेल: ₹61,000 करोड़ निकाले, क्या खतरे में है डिजिटल इंडिया?

बुधवार, 6 मई 2026
India Rejects Nepal Objection

India Rejects Nepal Objection: Lipulekh Pass विवाद में भारत का सख्त रुख!

सोमवार, 4 मई 2026
India FDI Norms

India FDI Norms में बड़ा बदलाव: चीन के लिए खुले दरवाजे!

सोमवार, 4 मई 2026
Next Post
Mumbai-Jaipur Express | मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी: RPF कांस्टेबल ने क्यों मारी गोली, ये वजह आई सामने |

Mumbai-Jaipur Express : मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी: RPF कांस्टेबल ने क्यों मारी गोली, ये वजह आई सामने

Viribus Electric Trike सिंगल चार्ज में चलेगी 48 किमी, कम दाम में हुई लॉन्च

Viribus Electric Trike सिंगल चार्ज में चलेगी 48 किमी, कम दाम में हुई लॉन्च

21 करोड़

21 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया; एक बड़े पैकेट में 3 छोटे पार्सल, 3 किलो ड्रग्स

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।