सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारी बारिश में सैकड़ों घरों पर चला बुलडोजर, 250 परिवार बेघर, महिलाएं ऑटो में…

भारी बारिश में सैकड़ों घरों पर चला बुलडोजर, 250 परिवार बेघर, महिलाएं ऑटो में…

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023
A A
0
मुंबई: भारी बारिश में सैकड़ों घरों पर चला बुलडोजर, 250 परिवार बेघर, महिलाएं ऑटो में सोने को मजबूर
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कोल्हापुर और नागपुर समेत कई शहरों में भी गुरुवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ. मुंबई में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हो रहे भारी बारिश के बीच मलाड के अंबुजबाड़ी में रहने वाले करीब 250 परिवार बेघर हो गए हैं. डिप्टी कलेक्टर के आदेश पर अवैध घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है. अब सैकड़ों लोग भारी बारिश में सड़क पर रहने को मजबूर हैं. नियमों के अनुसार, बारिश के मौसम में किसी का भी घर नहीं तोड़ा जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद की गई इस कारवाई के बाद अब यह मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठा.

पिछले 8 दिनों से मुंबई के मलाड इलाके में अंबुजबाड़ी के सैकड़ों लोग बारिश और जलभराव में अपना गुजारा करने को मजबूर हैं. प्रशासन ने 19 जुलाई को करीब 250 अवैध घरों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी. कारवाई ऐसे समय में की गई जब मुंबई सहित कई जगहों पर भारी बारिश जारी है. 8 साल से यहां रहने वाली आशा खरनार भारी बारिश में अपने टूटे घर के मलबे में जरूरी सामान खोज रही हैं. उनके पति मजदूर हैं. आशा खुद भी लोगों के घरों में झाड़ू-बर्तन का काम करती हैं. बारिश में लगातार भीगने से इनकी तबीयत भी खराब हो चुकी है. इसलिए काम पर नहीं जा पा रही हैं.

NDTV से बातचीत में आशा खरनार कहती हैं, “हमलोग रात को सोते नहीं हैं. ऐसे ही हम सब महिलाएं यहां बैठते हैं. हमें अब यहां भी बैठने से मना किया जा रहा है.”

यह भी पढे़ं 👇

6th Generation Fighter Jet

6th Generation Fighter Jet: भारत यूरोपियन प्रोग्राम में एंट्री को तैयार, बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
वहीं, अंबुजबाड़ी की इमराना कुरैशी गर्भवती हैं. घर टूटने के बाद वह पन्नी के नीचे रह रहीं हैं. रात को यह परिवार की कुछ महिलाओं के साथ ऑटो रिक्शा में सोती हैं. लगातार भीगने के कारण कई लोग बीमार हो गए हैं. लेकिन उनकी फरीयाद सुनने वाला कोई नहीं है. इमराना कुरैशी कहती हैं, “जैसे ही बारिश आती है. हम पन्नी के अंदर आ जाते हैं. लेकिन ऐसे कब तक गुजारा करेंगे. नहीं मालूम…”

विधानसभा में उठा ये मामला

इस बीच ये मामला विधानसभा में भी उठाया गया. कांग्रेस विधायक असलम शेख ने इस कार्रवाई पर सरकार से सवाल पूछा और सख्त एक्शन की मांग की है. कांग्रेस विधायक असलम शेख कहते हैं, “मैंने सदन में आवाज उठाई है. डिप्टी सीएम ने मुझे आश्वासन दिया है कि इसकी जांच की जाएगी. बारिश में घरों को तोड़ने का आदेश जिसने भी दिया…चाहे वो कलेक्टर हो, बीएमसी हो या पुलिस, उनपर अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप होगा. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

स्लम एक्ट के तहत कानून का पालन होना चाहिए

जन हक संघर्ष समिति के सदस्य विकास वाघमारे ने कहा, “जो लोग यहां रह रहे हैं. उनके दस्तावेज़ चेक करना चाहिए था. कौन वैध है, कौन अवैध… इसकी जांच की जानी चाहिए थी. स्लम एक्ट के तहत जो कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था, वो भी नहीं किया गया.”

मामले की होगी जांच-डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

इस बीच सरकार ने इस मामले की जांच की बात कही है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम बारिश में कभी भी तोड़फोड़ नहीं करते हैं, यह क्यों किया गया. इसकी जांच होगी.”

Previous Post

चंडीगढ़ में शनिवार को रहेगा अवकाश

Next Post

Breakfast Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है पालक का पराठा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

6th Generation Fighter Jet

6th Generation Fighter Jet: भारत यूरोपियन प्रोग्राम में एंट्री को तैयार, बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 23 March 2026

Breaking News Live Updates 23 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
Breakfast Recipe Tips: You can also make Palak Paratha for breakfast

Breakfast Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है पालक का पराठा

राहत सामग्री ले जा रहे United Sikh के ट्रक के खाई में गिरने के बावजूद राहत कार्य जारी

राहत सामग्री ले जा रहे United Sikh के ट्रक के खाई में गिरने के बावजूद...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।