LIVE | ...
सोमवार, 1 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर रोक बढ़ी, इलाहाबाद हाईकोर्ट गुरुवार को फिर…

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर रोक बढ़ी, इलाहाबाद हाईकोर्ट गुरुवार को फिर…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Gyanvapia Case
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

प्रयागराज (The News Air): वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Case) के एएसआई सर्वे पर लगी रोक बढ़ गई है। इस मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) कल यानी गुरूवार को सुनवाई करेगा। इस मामले को लेकर कल दोपहर 3:30 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई होगी।  कल सुनवाई होने तक यह रोक बरकरार रहेगा। उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर शीर्ष अदालत की रोक का आदेश आज शाम 5 बजे तक प्रभावी था। 

मामले में हिंदू पक्ष की ओर से पेश हुए विष्णु शंकर जैन ने कहा, “एएसआई के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई नुकसान नहीं होगा। एएसआई सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा जब अदालत इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फिर से सुनवाई करेगी।”

Allahabad High Court stays till tomorrow ASI survey of Gyanvapi Mosque complex in Varanasi

"ASI's Additional Director today filed an affidavit in Allahabad High Court stating that during the survey there will be no damage to the structure. The ASI survey will not take place till… pic.twitter.com/3CLCKGoktY

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 26, 2023

यह भी पढे़ं 👇

Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत 6 जून को भारत आएंगे, बड़ा एलान

सोमवार, 1 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Bikram Singh Majithia के घर छापा, 50 लोगों पर केस दर्ज

सोमवार, 1 जून 2026
Bank Holidays

June Bank Holidays 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

सोमवार, 1 जून 2026
Chia Seeds

Chia Seeds पानी या दही किसके साथ ज्यादा फायदेमंद, जानें सच

सोमवार, 1 जून 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की अपील पर बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे सुनवाई शुरू की जो दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली और दोपहर के भोजनावकाश के बाद सुनवाई फिर शाम साढ़े चार बजे से शुरू हुई। मस्जिद कमेटी के वकील ने दलील दी कि 21 जुलाई को आदेश पारित करते समय वाराणसी की अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंच गई कि सर्वेक्षण रिपोर्ट की अनुपस्थिति में मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता, लेकिन अदालत ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उसके समक्ष रखी गई सामग्रियों पर चर्चा नहीं की।

उन्होंने कहा कि निचली अदालत को सबसे पहले पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए थी, लेकिन संपूर्ण शिकायत में इस तरह के साक्ष्य का कोई जिक्र नहीं है। सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि एएसआई को इस मुकदमे में पक्षकार नहीं बनाया गया और उसे सर्वेक्षण करने और इस मामले में विशेषज्ञ राय देने का निर्देश दिया गया। इस पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि इस मुकदमे में विशेषज्ञों को पक्षकार बनाए जाने की कोई जरूरत नहीं है और ऐसा कोई कानून नहीं है कि जिस मामले में विशेषज्ञ की राय ली जाती है उस मामले में उसे पक्षकार बनाया जाए।

जैन ने हस्तलेख विशेषज्ञों का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी मामले में इन्हें कभी पक्षकार नहीं बनाया गया, भले ही जरूरत पड़ने पर अदालत किसी मामले में हस्तलेख विशेषज्ञ की राय मांग सकती है। अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के वकील एसएफए नकवी ने कहा कि वादी के पास वास्तव में कोई साक्ष्य नहीं है और वे एएसआई सर्वेक्षण की मदद से साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं। इसपर अदालत ने उनसे पूछा कि यदि कानून साक्ष्य के इस तरह के संग्रह की अनुमति देता है तो याचिकाकर्ता को क्या नुकसान होगा।

नकवी ने कहा कि वाराणसी की अदालत के समक्ष मुकदमे में एएसआई सर्वेक्षण के लिए यह उचित चरण नहीं है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि एएसआई के सर्वेक्षण से ढांचे को किसी तरह का नुकसान होने नहीं जा रहा।  इससे पूर्व, मस्जिद पक्ष के वकील ने आशंका जाहिर की थी कि सर्वेक्षण और खुदाई से ढांचे को नुकसान पहुंचेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Samsung Galaxy Watch 6 Series एडवांस मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Next Post

IIT बॉम्बे की मेन बिल्डिंग को मिला नंदन नीलेकणि का नाम, नीलेकणि ने…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत 6 जून को भारत आएंगे, बड़ा एलान

सोमवार, 1 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Bikram Singh Majithia के घर छापा, 50 लोगों पर केस दर्ज

सोमवार, 1 जून 2026
Bank Holidays

June Bank Holidays 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

सोमवार, 1 जून 2026
Chia Seeds

Chia Seeds पानी या दही किसके साथ ज्यादा फायदेमंद, जानें सच

सोमवार, 1 जून 2026
Honey Singh Bipolar Disorder

Honey Singh Bipolar Disorder दवाओं से झड़ गए बाल, विग पहनते हैं

सोमवार, 1 जून 2026
Skincare Mistakes

Skincare Mistakes गलतियां कर रहे हैं रोज, डैमेज हो रही स्किन

सोमवार, 1 जून 2026
Next Post
IIT बॉम्बे की मेन बिल्डिंग को मिला नंदन नीलेकणि का नाम, नीलेकणि ने जताया आभार

IIT बॉम्बे की मेन बिल्डिंग को मिला नंदन नीलेकणि का नाम, नीलेकणि ने...

मकान

फाजिल्का में बारिश से 2 कच्चे मकान गिरे

रिलायंस ने अपनी इस कंपनी का बदला नाम, इस तारीख से हुआ प्रभावी

रिलायंस ने अपनी इस कंपनी का बदला नाम, इस तारीख से हुआ प्रभावी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।