LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - VIDEO: झरने के पास Instagram Reels बना रहे युवक का फिसला पैर, पलक झपकते ही तेज धार में बह गया, देखें वीडियो

VIDEO: झरने के पास Instagram Reels बना रहे युवक का फिसला पैर, पलक झपकते ही तेज धार में बह गया, देखें वीडियो

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
युवक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण कर्नाटक (Karnataka Flood) में बाढ़ का खतरा बरकरार है। भारी बारिश के बाद राज्य की कई छोटी नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने तीन तटीय जिलों उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इस बीच, उडुपी जिले से इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) बनाने के दौरान एक युवक की हुई मौत का खौफनाक वीडियो सामने आया है। झरने के पास खड़े होकर वीडियो बना रहे एक शख्स का पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते तेज धार में बह गया। यह दुखद हादसा उडुपी जिले के अरासिनागुंडी झरने (Arasinagundi Falls) पर रविवार 23 जुलाई को हुआ। यह उडुपी शहर के नजदीक स्थित है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब युवक इंस्टाग्राम रील्स बना रहा था। इस दौरान उसका दोस्त रिकॉर्ड कर रहा था, जिस वजह से दिल दहला देने वाला दृश्य उसके कैमरे में कैद हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि झरने के पास एक पत्थर पर खड़ा युवक अचानक से फिसलकर पलक झपकते ही पानी के तेज धार में बह जाता है।

दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से अरासिनागुंडी झरने में काफी तेज पानी बह रहा है। इस दौरान युवक अपने दोस्त के साथ झरने पर घूमने के लिए गया था। शख्स की तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि युवक का बचना अब मुश्किल माना जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026

इंस्टाग्राम रील्स बन रही जानलेवा

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में युवक आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में रील्स बना रहे लोगों के साथ कई बड़े हादसे हो चुके हैं। कई पुरुष और महिलाओं की जान तक जा चुकी है। इसके बाद भी युवाओं द्वारा लगातार लापरवाही बरतने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में ज्योति सोनार नामक 32 वर्षीय एक महिला के मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड पर एक शक्तिशाली लहर में बह गई थी। इस दौरान महिला के पति और उनके तीन बच्चे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को असहाय होकर देखते रहे।

VIDEO | A man died in Karnataka's Udupi after falling into an overflowing waterfall. pic.twitter.com/gP1q1L6EG7

— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2023

कर्नाटक में भारी बारिश

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से क्षेत्र में कई नदियां बीते दो दिन से उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रवती और फालगुनी तथा कई छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ने से इनके तटों के पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सरकारी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि बंतवल तालुका में कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

तालुका में सुपारी बागान का बड़ा इलाका पानी में डूब गया है जिससे किसानों के लिए परेशानी उत्पन्न हो गई है। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों की कई तालुकाओं में सोमवार को भी स्कूल बंद रहे, क्योंकि अधिकारियों ने छुट्टियां घोषित की हुई हैं। कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर का घाट डूब गया है। कुमाराधारा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे बारिश थमने तक मंदिर न आएं। मंजेश्वर-सुब्रह्मण्य राज्य राजमार्ग अब भी पानी में डूबा हुआ है जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कौन है ब्रिटेन का मौलाना अंजेम चौधरी जो हमेशा ह‍िंदुओं के खिलाफ उगलता है जहर?

Next Post

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार पर कार्य हुआ शुरू, 25 किलोमीटर तक होगा नेटवर्क

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
मेट्रो

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार पर कार्य हुआ शुरू, 25 किलोमीटर तक होगा नेटवर्क

British MP Lord Karan Billimoria | भारत को लेकर ब्रिटिश सांसद ने की भविष्यवाणी कहा-'2060 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा इंडिया |

British MP Lord Karan Billimoria: भारत को लेकर ब्रिटिश सांसद ने की भविष्यवाणी कहा-'2060 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा...

CM मान ने ट्वीट कर TridentGroup के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता की मां के निधन पर जताया दुख

CM मान ने ट्वीट कर Trident Group के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।