इंफाल: मणिपुर में पिछले दो महीनों से जारी हिंसा (Manipur Violence) रोकने का नाम नहीं ले रही है। इस जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की जान गई है। इस बीच, मणिपुर से आए निर्वस्त्र महिलाओं के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने छार आरोपों को गिरफ्तार किया था। इस बीच, पुलिस के कहना है कि इस मामले में सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इससे पहले, यह वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है।
All four accused remanded to 11-day police custody, say Manipur police in the viral video case. pic.twitter.com/ORdI1zpHpM
— ANI (@ANI) July 21, 2023
अब तक 160 लोगों की गई जान
उल्लेखनीय है कि मणिपुर मई की शुरुआत से ही जातीय संघर्ष की चपेट में है। तीन मई को यह जातीय हिंसा शुरू हुई थी जिसमें 160 से अधिक लोगों की जान चली गयी जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। तीन मई को मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के खिलाफ पर्वतीय जिलों में ‘ट्राइबल सोलिडारिटी मार्च’ का आयोजन किया गया था। जिसके बाद यह संघर्ष शुरू हुआ।








