• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 मंगलवार, 9 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

NDA Vs INDIA : अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम ‘इंडिया’ रखा, BJP ‘भारत’ के लिए काम करती रहेगी: हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर कसा तंज

The News Air by The News Air
मंगलवार, 18 जुलाई 2023
A A
0
Miya Muslim Row
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली (The News Air). कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाले गठबंधन का नाम बदलकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) करने पर राजनीति शुरू हो गई है। असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा जबकि हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी।

CM हिमंत बिस्वा सरमा ट्वीट किया, “हमारा सभ्यतागत संघर्ष भारत और भारत के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे। भाजपा भारत के लिए।”

सरमा ने आगे लिखा, “कांग्रेस के लिए इंडिया और मोदी जी के लिए भारत” हालांकि उन्होंने इस ट्वीट को जल्द ही हटा दिया और ताजा ट्वीट में इसकी जगह “भाजपा भारत के लिए” लिख दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Mangal Dosh Remedies

Mangal Dosh Remedies: शादीशुदा जिंदगी हो रही बर्बाद? खराब Mangal के 5 अचूक Remedies

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: शुक्र की चाल बदलेगी, 9 से 19 दिसंबर तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Fingernail Astrology Tips

नाखूनों के यह अशुभ संकेत देते हैं बुरे वक्त की आहट, जानें Fingernail Astrology Tips

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Hanuman Mantra remedy

भयंकर शत्रु और बुरे वक्त का ‘ब्रह्मास्त्र’ उपाय, यह Hanuman Mantra है अचूक

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025

Our civilisational conflict is pivoted around India and Bharat.The British named our country as India. We must strive to free ourselves from colonial legacies. Our forefathers fought for Bharat, and we will continue to work for Bharat .

BJP for BHARAT

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 18, 2023

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।” उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इसके सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। खरगे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हमने आपसी मतभेदों को पीछे रखने का फैसला किया है।”

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 26 पार्टियों की विशाल बैठक से डर गए हैं, जिसके बाद वह देश भर में हर NDA सहयोगी को बुला रहे हैं।

एनडीए की बैठक में 38 पार्टियों के शामिल होने के बीजेपी के दावे पर खरगे ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि इतनी पार्टियां भारत में मौजूद भी हैं, या पंजीकृत भी हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि सबसे पुरानी पार्टी का मकसद संविधान, लोकतंत्र और देश के लोगों को बचाना है।

उन्होंने कहा, “मैंने स्टालिन के जन्मदिन पर चेन्नई में पहले ही कहा था कि कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है। यह हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है।” उन्होंने कहा, “देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। इसके अलावा, NDA के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों सहित समाज के वंचित वर्ग के अधिकारों को कुचल दिया जा रहा है।”

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Mangal Dosh Remedies

Mangal Dosh Remedies: शादीशुदा जिंदगी हो रही बर्बाद? खराब Mangal के 5 अचूक Remedies

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: शुक्र की चाल बदलेगी, 9 से 19 दिसंबर तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Fingernail Astrology Tips

नाखूनों के यह अशुभ संकेत देते हैं बुरे वक्त की आहट, जानें Fingernail Astrology Tips

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Hanuman Mantra remedy

भयंकर शत्रु और बुरे वक्त का ‘ब्रह्मास्त्र’ उपाय, यह Hanuman Mantra है अचूक

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Electral Powder Death

Electral Powder Death: कानपुर में ओआरएस पीने से बच्चे की मौत, 2 वेंटिलेटर पर

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
health and diet

Lean Protein vs High Fat Protein: मसल्स बनाने के लिए क्या बेहतर? जानिए 5 Emergency BP Tips

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR