LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Chirag-Shah Meeting : चिराग पासवान ने की अमित शाह से मुलाकात, NDA गठबंधन में…

Chirag-Shah Meeting : चिराग पासवान ने की अमित शाह से मुलाकात, NDA गठबंधन में…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Chirag-Shah Meeting
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air). राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से एक दिन पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान साल 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बिहार में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देना चाहते हैं। लोजपा (रामविलास) के सूत्रों ने विश्वास जताया कि बैठक के ‘सकारात्मक परिणाम’ होंगे। इससे यह संकेत भी मिलता है कि चिराग पासवान मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की बैठक में भाग लेंगे।

चिराग के पिता और दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में अविभाजित लोजपा ने 2019 में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी। युवा नेता चिराग चाहते हैं कि उनकी पार्टी में विभाजन के बावजूद भाजपा, उसी व्यवस्था पर कायम रहे।

Chirag Paswan, National President of Lok Janshakti Party (Ram Vilas) meets Union Home Minister Amit Shah in Delhi

(Photo source: Home Minister's Office) pic.twitter.com/X7dLKazyEl

— ANI (@ANI) July 17, 2023

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लोजपा में विभाजन के बाद बने दूसरे गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हैं जो सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। लोजपा (रामविलास) के सूत्रों ने कहा कि चिराग पासवान ने अपने गठबंधन को औपचारिक रूप देने से पहले बिहार में लोकसभा और विधानसभा सीटों के अपने हिस्से के बारे में भाजपा के समक्ष स्पष्टता पर जोर दिया है। चिराग पासवान सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। शाह से आज की उनकी मुलाकात को भी इसी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय इससे पहले चिराग पासवान से दो बार मुलाकात कर चुके हैं। चिराग यह भी चाहते हैं कि भाजपा उन्हें हाजीपुर लोकसभा सीट दे, जो दशकों से उनके पिता का गढ़ रही है लेकिन वर्तमान में संसद में पारस इस सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। चिराग के चाचा ने भी इस सीट पर दावा करते हुए कहा है कि वही रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं ना कि चिराग। भाजपा भी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के लिए काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री पारस से भी मुलाकात की है। पारस को भले ही पार्टी के चार सांसदों का समर्थन हासिल है लेकिन चिराग पासवान अपने पिता के प्रति वफादार वोट बैंक का समर्थन हासिल करने में काफी हद तक सफल होते दिख रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन टूट जाने के बाद से भाजपा चिराग पासवान को अपने पाले में वापस लाने के लिए उत्सुक है क्योंकि यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अपनी ताकत और बढ़ाना चाहती है।

चिराग पासवान 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तत्कालीन सहयोगी नीतीश कुमार का विरोध करने के कारण राजग से अलग हो गए थे। हालांकि, वह प्रमुख मुद्दों पर भाजपा के समर्थक रहे हैं। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Tata Elxsi Q1 Results : जून तिमाही में 2% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 17% का उछाल

Next Post

2007 में लॉन्च हुआ पहला iPhone 4GB मॉडल 1.5 करोड़ रुपये में बिका!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
2007 में लॉन्च हुआ पहला iPhone 4GB मॉडल 1.5 करोड़ रुपये में बिका!

2007 में लॉन्च हुआ पहला iPhone 4GB मॉडल 1.5 करोड़ रुपये में बिका!

NDA Meeting

NDA Meeting : दिल्ली में मंगलवार को NDA की बैठक, 38 दल होंगे शामिल; कांग्रेस ने कसा तंज

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री द्वारा पानी की सप्लाई के लिए आपदा फंड में से जारी किए...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।