LIVE | ...
शनिवार, 25 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मंत्री को बर्खास्त करने पर घिरे राज्यपाल आर.एन. रवि, शिवसेना नेता संजय राउत ने कही ये बात

मंत्री को बर्खास्त करने पर घिरे राज्यपाल आर.एन. रवि, शिवसेना नेता संजय राउत ने कही ये बात

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 30 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
संजय राउत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चेन्नई (The News Air): तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि  द्वारा राज्य के मंत्रीमंडल के मंत्रिमंडल से मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने पर राजनीतिक गलियारों में गर्माहट है। कांग्रेस राज्यपाल के इस फैसले पर अक्रामक है तो वहीं उद्धव गुट भी पीछे नहीं है। संजय राउत ने कहा जहां बीजेपी की सरकार नहीं है वहां वह संविधान के खिलाफ जा रही है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यपाल को हटाने की मांग की। 

बीजेपी संविधान के खिलाफ कर रही काम: संजय राउत

तमिलनाडु में राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा मंत्री सेंथिल बालाजी को कैबिनेट से बर्खास्त करने पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि ये गलत है। कैबिनेट से किसी को बर्खाश्त करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है…भाजपा जिस तरह से राजनीति कर रही है, मुझे लगता है कि वो संविधान के खिलाफ है। हर राज्य जहां उनकी(भाजपा) सरकार नहीं है, वहां संविधान के खिलाफ जा रहे हैं।

#WATCH ये गलत है। कैबिनेट से किसी को बर्खाश्त करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है…भाजपा जिस तरह से राजनीति कर रही है, मुझे लगता है कि वो संविधान के खिलाफ है। हर राज्य जहां उनकी(भाजपा) सरकार नहीं है, वहां संविधान के खिलाफ जा रहे हैं: तमिलनाडु में राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा… pic.twitter.com/oNVXS2U18p

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2023

 तमिलनाडु के राज्यपाल को पद से हटा देना चाहिए: मनीष तिवारी 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी राष्ट्रपति को तुरंत तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पद से हटा देना चाहिए क्योंकि जो राज्यपाल अपनी संवैधानिक सीमाएं नहीं जानता, उसका पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। भारतीय संविधान में धारा 164 कहती है कि संघ के मंत्री मुख्यमंत्री के सिफारिश पर नियुक्त किए जाते हैं। इसका मतलब ये है कि उन्हें हटाने का अधिकार भी मुख्यमंत्री को ही है।

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: PIN की जगह आएगा Password? दो-स्तरीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Himachal Rockfall

Himachal Rockfall Tragedy: लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 की मौत, मानसून का कहर जारी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gen-Z Protest, PM Modi Reel

PM Modi Video: प्रधानमंत्री के Paper Leak वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 300 मिलियन व्यूज के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Punjab Brick Prices

Punjab Brick Prices: ईंटों के दाम बढ़ने से रुके विकास कार्य, रंगला पंजाब फंड पर संकट

शनिवार, 25 जुलाई 2026

#WATCH राष्ट्रपति को तुरंत तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पद से हटा देना चाहिए क्योंकि जो राज्यपाल अपनी संवैधानिक सीमाएं नहीं जानता, उसका पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। भारतीय संविधान में धारा 164 कहती है कि संघ के मंत्री मुख्यमंत्री के सिफारिश पर नियुक्त किए जाते हैं।… pic.twitter.com/ouXVqY8f4m

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2023

राज्यपाल टीएन रवि को घेरने पर विचार कर रही द्रमुक

तमिलनाडु मंत्रिमंडल से मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने के फैसले को वापस लेने के राज्यपाल टी एन रवि के कदम के बीच सभी राजनीतिक विकल्पों और कानूनी पहलुओं पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि द्रमुक आलाकमान इस मामले में कानूनी एवं राजनीतिक रणनीति तैयार करने के लिए अपने नेताओं और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर सकता है।

द्रमुक के एक पदाधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि राज्यपाल अपने फैसले से पीछे हट गए हैं और उनका पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हर चाल उल्टी पड़ रही है। सूत्रों ने कहा कि मामले में कानूनी पहलुओं या अन्य कदमों (मसलन, निलंबन को लेकर राजनीतिक हितों की संभावना और इसे विफल करने की जवाबी रणनीति) पर ‘तत्काल’ विचार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फैसले पर अब रोक लगा दी गई है।

कुछ घंटों बाद राज्यपाल रवि ने बाद अपना फैसला स्थगित कर दिया

बृहस्पतिवार को बालाजी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के कुछ घंटों बाद राज्यपाल रवि ने बाद अपना फैसला स्थगित कर दिया था। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि द्रमुक राज्यपाल की कथित ज्यादतियों के लिए उन्हें घेरने और सही समय पर तथा जरूरत पड़ने पर भाजपा से राजनीतिक रूप से लड़ने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकती है। बालाजी की गिनती कोंगु क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में होती है। कुछ साल पहले द्रमुक में शामिल होने से पहले वह ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) का हिस्सा थे।

बर्खास्त करने का फैसला कुछ ही घंटों बाद लिया वापस: द्रमुक 

द्रमुक ने शुक्रवार को दावा किया कि राज भवन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद बालाजी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला कुछ ही घंटों बाद वापस ले लिया। द्रमुक से जुड़े अखबार ‘मुरासोली’ में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बर्खास्तगी आदेश पर पांच घंटे के भीतर रोक लगा दी गई। पूरे घटनाक्रमों के बारे में बताते हुए खबर में कानूनी विशेषज्ञों और पार्टी नेताओं द्वारा फैसले के संबंध में की गई ‘कड़ी निंदा’ को रेखांकित किया गया।

अटॉर्नी जनरल की राय के बाद बर्खास्तगी आदेश को स्थगित किया

खबर के अनुसार, आधी रात को सूचना आई कि मामले पर अटॉर्नी जनरल की राय जानने के लिए बर्खास्तगी आदेश को स्थगित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘यह ध्यान देने योग्य है कि राज्यपाल के फैसले पर पांच घंटे के भीतर रोक लगा दी गई।’ राज्यपाल ने बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यमंत्री को भेजे संचार में कहा था कि वह फैसले पर अटॉर्नी जनरल से विचार-विमर्श करेंगे और उनकी कानूनी राय जानेंगे। उन्होंने बालाजी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के फैसले के पीछे की वजहों के बारे में भी बताया था।

नौकरी के बदले घूस मामले में ईडी ने बालाजी को ईडी ने किया था  गिरफ्तार 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले घूस मामले में बालाजी को 14 जून को गिरफ्तार किया था। वह तभी से अस्पताल में हैं। राज्यपाल ने मंत्रिमंडल से उनकी बर्खास्तगी के आदेश पर अमल पर अगली सूचना तक रोक लगा दी है। इस बीच, चेन्नई की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके जरिये सवाल किया गया है कि ‘‘क्या गिंडी कुछ केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ लंबित मामलों और मंत्रिमंडल से उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली को पत्र लिखेगा?” चेन्नई स्थित गिंडी का स्पष्ट संदर्भ राजभवन से माना जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को इतने रुपए की दी जायेगी वित्तीय सहायता

Next Post

पंजाब में 8 अधिकारियों की ट्रांसफर: 7 IAS और 1 PCS शामिल, चीफ सेक्रेटरी जंजुआ ने…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: PIN की जगह आएगा Password? दो-स्तरीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Himachal Rockfall

Himachal Rockfall Tragedy: लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 की मौत, मानसून का कहर जारी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gen-Z Protest, PM Modi Reel

PM Modi Video: प्रधानमंत्री के Paper Leak वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 300 मिलियन व्यूज के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Punjab Brick Prices

Punjab Brick Prices: ईंटों के दाम बढ़ने से रुके विकास कार्य, रंगला पंजाब फंड पर संकट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Barnala Lathicharge

Barnala Lathicharge – बरनाला में पुलिस कार्रवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
IAS

पंजाब में 8 अधिकारियों की ट्रांसफर: 7 IAS और 1 PCS शामिल, चीफ सेक्रेटरी जंजुआ ने...

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर देविंदर सिंह के निधन पर जताया दुखद

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर देविंदर सिंह के निधन पर जताया दुखद

EMRS में 4 हजार से ज्यादा टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर निकली वैकेंसी, 31 जुलाई है लास्ट डेट

EMRS में 4 हजार से ज्यादा टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर निकली वैकेंसी, 31 जुलाई है लास्ट डेट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।