शनिवार, 7 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

मनीष सिसोदिया ने जेल से पीएम को लिखा पत्र

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 मई 2023
A A
0
Manish Sisodia Judicial Custody Extended

Manish Sisodia Judicial Custody Extended

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • प्रधानमंत्री इस मामले से ऐसे मुंह मोड़े हैं, जैसे यौन उत्पीडन के खिलाफ धरने पर बैठी ये बेटियां पाकिस्तान से आई हैं- मनीष सिसोदिया
  • इन बेटियों को अपने परिवार का सदस्य बताने वाले प्रधानमंत्री क्या सिर्फ इसलिए चुप हैं, क्योंकि आरोपी उनकी पार्टी का एक बाहुबली सांसद है- मनीष सिसोदिया
  • विदेशों में देश का तिरंगा ऊंचा करने वाली ये बेटियां आज जब न्याय के लिए आंसू बहा रही हैं तो एक भारतीय होने के नाते मेरा खून खौल उठता है- मनीष सिसोदिया
  • आप अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल भेजिए, फांसी लगवा दीजिए, लेकिन देश की शान इन बेटियों को न्याय दीजिए- मनीष सिसोदिया
  • शिक्षा मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ओर से पीएम मोदी को लिखे पत्र को ट्वीटर पर किया साझा

नई दिल्ली, 27 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं देश का गौरव बढ़ने वाली पहलवान बेटियों को न्याय देने की मांग की है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री इस प्रकरण से ऐसे अपना मुंह मोड़े हुए हैं, जैसे ये बेटियां पाकिस्तान से आई हुई हैं। विदेशी धरती पर मेडल जीत कर भारत का नाम रौशन करने वाली इन बेटियों को प्रधानमंत्री अपने परिवार का सदस्य बताते नहीं थक रहे थे, लेकिन अब चुप हैं। हर बात पर ‘‘मन की बात’’ बताने वाले प्रधानमंत्री क्या सिर्फ इसलिए चुप हैं, क्योंकि आरोपी उनकी पार्टी का एक बाहुबली सांसद है?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि अखबारों से पता चल रहा है कि देश की महिला पहलवान जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। आरोप भाजपा के एक बाहुबली सांसद पर है। भाजपा और केन्द्र सरकार ने, यहां तक कि प्रधानमंत्री जी ने भी इस प्रकरण से इस तरह मुँह मोड़ रखा है, मानो ये पाकिस्तान से आई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया तब जाकर तो एफआईआर हुई हैं।

मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने देशवासियों को उस समय की याद भी दिलाई, जब विदेशी धरती पर मेडल जीतने वाली इन बेटियों को प्रधानमंत्री अपने परिवार का सदस्य बताते नहीं थक रहे थे। उन्होंने कहा है कि वह पल तो आप सबको याद होगा, जब ये पहलवान पदक जीतकर भारत आईं थीं तो प्रधानमंत्री जी इन महिला खिलाड़ियों के साथ फोटो खिचवाते और वीडियो बनवाते नहीं थकते थे। यहां तक कि पदक जीतने पर जब इन खिलाड़ियों को फोन किया जाता था तो उसका भी वीडियो बनाकर सोशल- मीडिया पर प्रकाशित किया जाता था। वीडियो में हंसते खिलखिलाते प्रधानमंत्री जी इन्हीं बेटियों को अपने परिवार का सदस्य बताया करते थे। और आज इतने दिन से ये होनहार लड़कियां अपनी प्रैक्टिस और घर-बार छोड़कर धूप और बारिश में आंदोलन कर रही हैं तो उन्होंने अब तक कोई संज्ञान तक नहीं लिया है। हर बात पर ‘‘मन की बात’’ बताने वाले हमारे प्रधानमंत्री जी, जिन्हें अपने परिवार की सदस्य बताया करते थे, उनके यौन उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं? क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि आरोपी उनकी पार्टी का एक बाहुबली सांसद है।

यह भी पढे़ं 👇

Petrodollar Collapse

Petrodollar Collapse: क्या खत्म हो रहा है अमेरिकी डॉलर का राज?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia vs Mann: “राज्य का बाजा बजाने में व्यस्त” – बिक्रम मजीठिया का तीखा हमला

शनिवार, 7 मार्च 2026
How Rich Pay Zero Tax

How Rich Pay Zero Tax: अमीर लोग कैसे बिल्कुल जीरो टैक्स देते हैं, जानें पूरा सच

शनिवार, 7 मार्च 2026
Gangstaran Te Waar Day 46

Gangstaran Te Waar Day 46: पंजाब पुलिस ने 471 ठिकानों पर मारे छापे, 13,208 गिरफ्तारियों का आँकड़ा पार

शनिवार, 7 मार्च 2026

पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, आपने तो कहा था कि बेटियां देश की गौरव होती है। फिर इन बेटियों ने तो सच में देश का गौरव बढ़ाया है। इन प्रतिभाशाली बेटियों की वजह से विदेशी धरती पर हमारा तिरंगा सबसे ऊपर लहराया है। इनकी वजह से विदेशी सरजमीं पर हमारा राष्ट्रगान गुंजायमान हुआ है। जो बेटी पदक जीतने पर, भारत का गौरव बढ़ाते हुए इतनी भावुक हुई कि उसकी आंखों से आंसू निकल आए, वो आज जब जंतर-मंतर पर न्याय के लिए आंसू बहा रही है तो एक भारतीय होने के नाते मेरा खून खौल उठता है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अंत में प्रधानमंत्री से कहा है कि हम आपके राजनीतिक विरोधी हैं, आपने हमारे काम रोकने के लिए आठ साल तक संविधान का गला छोटा। अपनी सारी एजेंसियों को लगाकर झूठे आरोपो में जेल भेजा। आप अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल भेजिए, फांसी लगवा दीजिए, यह आपकी राजनीति का तरीका और स्तर हो सकता है। लेकिन भारत का गौरव बढ़ाने वाली इन बेटियों को न्याय दीजिए, नहीं तो कोई भी प्रतिभाशाली बेटी फिर इस देश में किसी शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ आवाज़ उठाने का साहस नहीं कर सकेगी।

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिखे पत्र को अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर साझा कर कहा, ‘‘जेल से मनीष सिसोदिया जी लिखते हैं। प्रधानमंत्री जी, आप अपने विरोधियों को जेल भेजिए, फांसी पर लटका दीजिए। लेकिन भारत का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों को न्याय दीजिए, वरना इस देश की कोई भी बेटी अपनी आवाज़ उठाने की हिम्मत नहीं करेगी।

Previous Post

Jimmy Fallon’s 8 Best Hosting Moments of All Time

Next Post

Celebrity Foodies: See What the Stars Are Snacking on Today

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Petrodollar Collapse

Petrodollar Collapse: क्या खत्म हो रहा है अमेरिकी डॉलर का राज?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia vs Mann: “राज्य का बाजा बजाने में व्यस्त” – बिक्रम मजीठिया का तीखा हमला

शनिवार, 7 मार्च 2026
How Rich Pay Zero Tax

How Rich Pay Zero Tax: अमीर लोग कैसे बिल्कुल जीरो टैक्स देते हैं, जानें पूरा सच

शनिवार, 7 मार्च 2026
Gangstaran Te Waar Day 46

Gangstaran Te Waar Day 46: पंजाब पुलिस ने 471 ठिकानों पर मारे छापे, 13,208 गिरफ्तारियों का आँकड़ा पार

शनिवार, 7 मार्च 2026
Hardeep Singh Mundia

GMADA E-Auction: एक नीलामी में ₹3137 करोड़, पंजाब में Real Estate निवेश का नया रिकॉर्ड

शनिवार, 7 मार्च 2026
Nitish Kumar Bihar CM

Nitish Kumar Bihar CM: नीतीश का बड़ा दांव, BJP का सपना टूटा, निशांत कुमार बनेंगे बिहार के नए CM?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Next Post
मनीष सिसोदिया

Celebrity Foodies: See What the Stars Are Snacking on Today

फांसी

व्यक्ति ने लगाई फांसी, घरेलू कलह से परेशान था

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।