LIVE | ...
रविवार, 31 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राउज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने की पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दुर्व्यवहार

राउज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने की पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दुर्व्यवहार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Manish Sisodia

Sisodia

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पुलिस अधिकारी ने गर्दन पकड़ कर मनीष सिसोदिया को कोर्ट रूम में जबरन डाला
  • कोर्ट में पेशी के दौरान केंद्र सरकार के अध्यादेश पर मीडिया मनीष सिसोदिया से पूछ रही थी सवाल
  • पुलिस के दुर्व्यवहार के बीच बोले मनीष सिसोदिया, मोदी जी को अहंकार हो गया है
  • क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने की दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग
  • देश के सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री मनीष जी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार देश कभी नहीं भूलेगा- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 23 मई (The News Air) राउस एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को पेशी पर आए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ एक पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद मीडिया ने केंद्र सरकार के अध्यादेश पर मनीष सिसोदिया से सवाल पूछा तो पुलिस उन्हें बोलने से रोकने की कोशिश की। जब मनीष सिसोदिया मीडिया के सवालों का जवाब देने लगे, तब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने उनकी गर्दन पकड़ कर जबरन कोर्ट रूम में डाल दिया। पुलिस अधिकारी के इस दुर्व्यवहार पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पुलिस के इस दुर्व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं, दिल्ली की शिशा मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।

बता दें कि कथित आबकारी मामले में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। मंगलवार को उनको राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत एक जून तक के लिए बढ़ा दी है। उधर, मनीष सिसोदिया की पेशी की जानकारी मीडिया को भी थी। लिहाजा मीडिया पहले से ही कोर्ट परिसर में मौजूद थी। जब पुलिस द्वारा मनीष सिसोदिया को कोर्ट रूम की तरफ लाया जा रहा था, तभी कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को लेकर सवाल पूछा। पहले से तो पुलिस ने मीडिया को बात करने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब मीडिया नहीं रूकी तो पुलिस ने मनीष सिसोदिया को बोलने से रोकने की कोशिश की। इस बीच मनीष सिसोदिया मीडिया के सवाल का जवाब देने लगे। उन्होंने कहा कि मोदीजी को बहुत अहंकार हो गया है। न वो सुप्रीम कोर्ट को मानते हैं, न लोकतंत्र को मानते हैं। केजरीवाल जी के काम को रोकने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। मोदी जी बहुत अहंकार में डूबे हैं। इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी ने मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़ कर जबरन कोर्ट में डाल दिया।

रॉउस एवेन्यू कोर्ट परिसर में पुलिस अधिकारी द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला बोला। आम आदमी पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और सांसदों ने ट्वीट कर पुलिस अधिकारी की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की मनीष सिसोदिया जी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने की हिम्मत कैसे हुई? मोदी जी आपकी तानाशाही पूरा देश देख रहा है।

वहीं, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पुलिसिया गुंडागर्दी चरम पर है। मनीष सिसोदिया जी का गर्दन पकड़ कर खींचता हुआ ये पुलिस अधिकारी अपने आका को खुश करने के चक्कर में भूल गया की न्यायालय इसकी नौकरी भी ले सकता है। माननीय.न्यायालय इस घटना का संज्ञान ले। मोदी जी आपकी तानाशाही पूरा देश देख रहा है।’’

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार करती है? हम इस मारपीट की घोर निंदा करते हैं। देश इसे देख रहा है।’’

यह भी पढे़ं 👇

Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates 31 May 2026

Breaking News Live Updates 31 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 31 मई 2026

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ किया गया दुर्व्यवहार चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।’’

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष सिसोदिया जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए मोदी जी ने कहा है? दिल्ली पुलिस को इस अफ़सर को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। मोदी जी को अहंकार हो गया है। देश के सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री मनीष जी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार देश कभी नहीं भूलेगा। भगवान कृष्ण जी ने दुर्योधन और मामा शकुनी के अहंकार को चूर-चूर किया था। आज के दुर्योधन और मामा शकुनी के अहंकार को भी भगवान कृष्ण जी अवश्य चूर-चूर करेंगे, यह हमारा विश्वास हैं । 2024 के चुनाव में महाभारत के लिए जमीन तैयार हो रहीं हैं और भगवान कृष्ण जी के आशीर्वाद से यह चुनाव भाजपा के अहंकार का अंत करेगा।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह शर्मनाक है और अस्वीकार्य व्यवहार है। देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री के साथ किया प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है?’’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sony shares a list of 39 titles that will be optimized for the PS4 Pro at launch

Next Post

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ ममता बनर्जी भी केजरीवाल के साथ, राज्यसभा में बिल का विरोध करेगी टीएमसी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates 31 May 2026

Breaking News Live Updates 31 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 31 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, Kerala-Tamil Nadu में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल

रविवार, 31 मई 2026
aaj ka rashifal 31 may

आज का राशिफल 31 मई 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

रविवार, 31 मई 2026
Next Post
ममता बनर्जी

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ ममता बनर्जी भी केजरीवाल के साथ, राज्यसभा में बिल का विरोध करेगी टीएमसी

बठिंडा लेक नंबर 2 में मिला एक युवक का शव,मामले की जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा लेक नंबर 2 में मिला एक युवक का शव,मामले की जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर में जी-20 की बैठक पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर, जानिए क्या-क्या लिख रहा

श्रीनगर में जी-20 की बैठक पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर, जानिए क्या-क्या लिख रहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।