LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Income Tax की नई और पुरानी रीजीम में से किसी एक को सेलेक्ट करने से पहले ये बातें जान लीजिए, होगी सेलेक्शन में आसानी

Income Tax की नई और पुरानी रीजीम में से किसी एक को सेलेक्ट करने से पहले ये बातें जान लीजिए, होगी सेलेक्शन में आसानी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Income Tax
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इनकम टैक्स (Income Tax) की नई और पुरानी रीजीम में से आपने किसी एक को सेलेक्ट कर लिया है? अगर अब तक नहीं किया है तो इसे जल्द सेलेक्ट करना ठीक रहेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में इनकम टैक्स की नई रीजीम की शुरुआत की थी। इसमें टैक्स के रेट्स कम हैं। लेकिन, इसमें सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन की इजाजत नहीं है। टैक्सपेयर दोनों में से किसी एक रीजीम को सेलेक्ट कर सकता है। इस साल पेश बजट में वित्तमंत्री ने एक बड़ा ऐलान यह किया कि FY24 से नई टैक्स रीजीम को डिफॉल्ट रीजीम बना दिया। इसका मतलब है कि जो टैक्सपेयर्स ओल्ड रीजीम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें इसके बारे में बताना होगा। नहीं बताने पर यह माना जाएगा कि टैक्सपेयर नई रीजीम का इस्तेमाल करेगा।

नई और पुरानी रीजीम में से किसी एक का चुनाव करना उन टैक्सपेयर्स के लिए बहुत जरूरी है, जो नौकरी करते हैं। इसकी वजह है कि एंप्लॉयी जिस कंपनी में नौकरी करता है, उसका टैक्स डिपार्टमेंट सैलरी पर TDS काटता है। इसलिए उसके लिए जानना जरूरी है कि एंप्लॉयी ने नई और पुरानी रीजीम में से किसे सेलेक्ट किया है। वह उसी हिसाब से टीडीएस काटती है। ऐसे टैक्सपेयर्स जो इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स-सेविंग्स करते हैं उनके लिए अब भी पुरानी रीजीम फायदेमंद है। फिर, भी दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट करने से पहले निम्नलिखित बातें जान लेनी जरूरी है:

टैक्स रेट्स और स्लैब्स

आपको सबसे पहले पुरानी और नई रीजीम में टैक्स रेट्स और स्लैब्स को चेक कर लेना चाहिए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर इसके लिए एक कैलकुलेटर मौजूद है। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस टैक्स रीजीम में आपको कम टैक्स चुकाना पड़ेगा। इससे आपको दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

डिडक्शंस और एग्जेम्पशंस

पुरानी टैक्स रीजीम में अलाउन्स और डिडक्शंस का फायदा मिलता है। नई टैक्स रीजीम में टैक्सपेयर्स को सिर्फ स्टैंडर्ड डिडक्शंस का फायदा मिलता है, जो एक फाइनेंशियल ईयर में 50,000 रुपये है। इसलिए अगर आप डिडक्शंस का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ओल्ड रीजीम सही रहेगी। अगर आप किसी तरह की टैक्स-सेविंग्स नहीं करते हैं तो आपके लिए नई रीजीम बेहतर रहेगी।

कैलकुलेशन के आसान नियम

हर टैक्स रीजीम में टैक्स के कैलकुलेशन के नियम अलग-अलग हैं। नई टैक्स रीजीम में टैक्स का कैलकुलेशन अपेक्षाकृत आसान है। पुरानी रीजीम में कई तरह की बातों का ध्यान कैलकुलेशन में रखना पड़ता है। इसलिए यह नई के मुकाबले थोड़ा जटिल है। जो टैक्सपेयर्स कैलकुलेशन में जटिलता नहीं चाहते हैं, उनके लिए नई टैक्स रीजीम ठीक रहेगी।

निवेश और सेविंग्स पर असर

अगर आप पहले से पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि, म्यूचुअल फंड की टैक्स स्कीम जैसे इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में निवेश करते आ रहे हैं तो आपके लिए पुरानी रीजीम बेहतर होगी। इसकी वजह यह है कि आपको अपने निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा। साथ ही लंबी अवधि में निवेश जारी रखने से आपके लिए अच्छा फंड तैयार हो जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Maharashtra Politics: मंत्री गिरीश महाजन का दावा, ‘अकोला में सुनियोजित साजिश के तहत हुआ दंगा’

Next Post

Lava Agni 2 5G के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में सबकुछ जानें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Lava Agni 2 5G

Lava Agni 2 5G के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में सबकुछ जानें

NCP Crisis

Sharad Pawar: BJP को हराने के लिए शरद पवार ने दिया 'पावर' का फॉर्मूला

IPL 2023: अगर विराट कोहली गेंदबाजी करते तो 40 रन पर ही ऑलआउट हो जाती राजस्थान रॉयल्स!

IPL 2023: अगर विराट कोहली गेंदबाजी करते तो 40 रन पर ही ऑलआउट हो जाती राजस्थान रॉयल्स!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।