LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Karnataka Elections 2023: ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- इन्हे मेरे ‘जय बजरंग बली’ बोलने पर भी आपत्ति

Karnataka Elections 2023: ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- इन्हे मेरे ‘जय बजरंग बली’ बोलने पर भी आपत्ति

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Karnataka Elections 2023
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
बेल्लारी (कर्नाटक) (The News Air), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’   (The Kerala Story) को लेकर जारी विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति वालों से पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।

‘द केरल स्टोरी’ को आतंकवादियों की छद्म नीतियों की साजिशों पर आधारित फिल्म करार देते हुए मोदी ने कहा कि यह फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘देश का दुर्भाग्य देखिए। कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, ऐसे आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।

कर्नाटक के लोगों को इसलिए कांग्रेस से बहुत ज्यादा सतर्क रहना है।” प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को मानवता विरोधी, जीवन मूल्य विरोधी और विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे पर सख्त है लेकिन जब भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखकर हैरान हूं कि वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं। आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, यहां खेती-किसानी, यहां की गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी। वोट बैंक की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है। वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला पोसा और उसे पनाह दी।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र उसके लिए वचन पत्र है और उसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोडमैप है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टीकरण का बंडल।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसके नेताओं के पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को उनके ‘जय बजरंगबली’ बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। उन्होंने कहा, ‘‘तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा रही है, यह देश और कर्नाटक की जनता देख रही है।”

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet ने लिए कई अहम फैसले, NEET छात्रों को के लिए किया बड़ा ऐलान

बुधवार, 10 जून 2026
America Iran War Escalates

World News 10 June: America-Iran युद्ध शुरू, Trump ने दिए हमले के आदेश

बुधवार, 10 जून 2026
Punjab Power Demand

Punjab Power Demand: बिजली की मांग 16130 MW के रिकॉर्ड स्तर पर

बुधवार, 10 जून 2026
Sewa Kendra Strike

बड़ी राहत: Sewa Kendra Strike समाप्त, इस दिन से मिलेंगी सैकड़ों सरकारी सेवाएं

बुधवार, 10 जून 2026

#WATCH | 'The Kerala Story' film is based on a terror conspiracy. It shows the ugly truth of terrorism and exposes terrorists' design. Congress is opposing the film made on terrorism and standing with terror tendencies. Congress has shielded terrorism for the vote bank: PM… pic.twitter.com/qlUQlc3qQf

— ANI (@ANI) May 5, 2023

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मनीलांड्रिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, अब चार्टेड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी भी आएंगे PMLA के दायरे में

Next Post

सोना-चांदी नहीं, 48 CPU को जूते में छिपाकर ले जा था यह शख्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet ने लिए कई अहम फैसले, NEET छात्रों को के लिए किया बड़ा ऐलान

बुधवार, 10 जून 2026
America Iran War Escalates

World News 10 June: America-Iran युद्ध शुरू, Trump ने दिए हमले के आदेश

बुधवार, 10 जून 2026
Punjab Power Demand

Punjab Power Demand: बिजली की मांग 16130 MW के रिकॉर्ड स्तर पर

बुधवार, 10 जून 2026
Sewa Kendra Strike

बड़ी राहत: Sewa Kendra Strike समाप्त, इस दिन से मिलेंगी सैकड़ों सरकारी सेवाएं

बुधवार, 10 जून 2026
Seat Belt

Seat Belt Importance: AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा, 69% कार यात्रियों के लिए चेतावनी

बुधवार, 10 जून 2026
Commercial Vehicles

दिल्ली में Commercial Vehicles का Fitness Test, 7 लाख लोगों के लिए अहम खबर

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
सोना-चांदी नहीं, 48 CPU को जूते में छिपाकर ले जा था यह शख्स

सोना-चांदी नहीं, 48 CPU को जूते में छिपाकर ले जा था यह शख्स

Pension Amount Released: Government released 773 crores for pension and salary of employees

Pension Amount Released: सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन और वेतन के लिए 773 करोड़ जारी किए

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: छगन भुजबल और जयंत पाटिल दिल्ली की राजनीति में!, पाटी में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।