चंडीगढ़, 23 अप्रैल (The News Air) पंजाब के लोक निर्माण विभाग में ग्रुप सी और डी के 107 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुये पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि 24 अप्रैल, 2023 दिन सोमवार को मुख्यमंत्री स. भगवंत मान चयनित उम्मीदवारों को म्यूंसीपल भवन चंडीगढ़ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में 98 क्लर्क (ग्रुप सी), 02 जूनियर ड्राफ्टसमैन (ग्रुप सी, तरस के आधार पर) और 07 (ग्रुप डी, तरस के आधार पर) आदि कुल 107 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इसके इलावा अब तक 22 ग्रुप (ए), 206 ग्रुप (बी), 138 ग्रुप (सी) और 26 ग्रुप (डी) सहित कुल 392 उम्मीदवारों को लोक निर्माण विभाग में सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के अपने वायदे को पूरा करते हुये एक साल के समय के दौरान राज्य के 28 हज़ार से अधिक नौजवानों को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये नियुक्तियों से ज़मीनी स्तर पर लोक निर्माण विभाग की कारगुज़ारी में और सुधार आऐगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













