शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

Yes Bank पर LIC और बैंकों का भरोसा कायम, लेकिन म्यूचुअल फंडों और विदेशी निवेशकों ने बेच दिए शेयर

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
A A
0
Yes Bank
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank में एलआईसी (LIC) और बैंकों का भरोसा बना हुआ है। हालांकि म्यूचुअल फंडों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) ने पिछली तिमाही इसमें अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। पिछले महीने यस बैंक के शेयरों का तीन साल का लॉक-इन पीरियड 13 मार्च को समाप्त हुआ था जिसके बाद आशंकाएं जताई जा रही थी कि जिन बैंकों ने इसे बचाने के लिए इसमें पैसे लगाया था, वे अपना पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि मार्च 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आठ बैंकों की यस बैंक में अभी भी 33.02 फीसदी हिस्सेदारी है जो दिसंबर 2022 तिमाही में 33.10 फीसदी हिस्सेदारी से थोड़ी ही कम है। वहीं म्यूचुअल फंडों ने मार्च 2023 तिमाही में 0.35 फीसदी और FPIs ने 0.11 फीसदी हिस्सेदारी कम की।

Yes Bank में किसकी कितनी है हिस्सेदारी

मार्च 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक यस बैंक में एसबीआई की 26.14 फीसदी हिस्सेदारी है। कोटक महिंद्रा बैंक की 3.48 फीसदी, एचडीएफसी बैंक की 1.28 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 1 फीसदी, एक्सिस बैंक की 1.57 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक की 2.61 फीसदी हिस्सेदारी है। एलआईसी के पास इसके 1,24,83,65,988 शेयर हैं जो 4.34 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

म्यूचुअल फंडों की बात करें तो उनके पास यस बैंक के 3,32,19,829 शेयर हैं जो 0.12 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं एफपीआई की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में 23.25 फीसदी से घटकर मार्च तिमाही में 23.11 फीसदी पर आ गई। खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी यस बैंक में 22.34 फीसदी से बढ़कर 22.91 फीसदी पर पहुंच गई। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की भी हिस्सेदारी 6.78 फीसदी से बढ़कर 6.98 फीसदी पर पहुंच गई।

यह भी पढे़ं 👇

Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026

22 अप्रैल को आएगा मार्च तिमाही का रिजल्ट

यस बैंक मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजे 22 अप्रैल को जारी करेगी। कंपनी ने 12 अप्रैल की तारीख में एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि 22 अप्रैल को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी जिसमें रिजल्ट को बोर्ड से मंजूरी मिलेगी। घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का अनुमान है कि मार्च 2023 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.5 फीसदी गिरकर 321.70 करोड़ रुपये पर आ सकता है। हालांकि ब्याज से होने वाली नेट इनकम 6.2 फीसदी बढ़कर 1932.80 करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है।

शेयरों में आज दिख रही अच्छी खरीदारी

आज घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव है। वहीं दूसरी तरफ यस बैंक के शेयरों में खरीदारी का शानदार रुझान है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 2.61 फीसदी के उछाल के साथ 15.72 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका एक साल का हाई 24.75 रुपये है जिसे इसने पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को छुआ था और एक साल का निचला स्तर 12.26 रुपये है जिसे इसने पिछले साल 20 जून 2022 को छुआ था।

Previous Post

Atiq-Ashraf Murder: अतीक अहमद मर्डर मामले में अब 24 अप्रैल को होगी SC में सुनवाई

Next Post

Google Pixel 7a और Pixel Fold इस दिन होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें खासियतें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation: 20 साल का राज खत्म, ‘सुशासन बाबू’ ने छोड़ी CM की कुर्सी!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
BHARATPOL

Nitish Kumar Rajya Sabha: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले: नीतीश पर कोई दाग नहीं!

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Pitra Dosh

Pitra Dosh: बांस जलाने से लगता है भयंकर दोष! धर्म और विज्ञान दोनों ने किया खुलासा

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
Google Pixel 7a

Google Pixel 7a और Pixel Fold इस दिन होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें खासियतें

Apple Mumbai Store Opened

Apple Mumbai Store Opened: देश का पहला एपल स्टोर खुला, CEO टिम कुक ने ख़ुशी में झूमते हुए खोला गेट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।