LIVE | ...
रविवार, 12 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली में बंद हो जाएगी बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी, एलजी ने रोकी फाइल : आतिशी

दिल्ली में बंद हो जाएगी बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी, एलजी ने रोकी फाइल : आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
दिल्ली में बंद हो जाएगी बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी, एलजी ने रोकी फाइल : आतिशी

दिल्ली में बंद हो जाएगी बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी, एलजी ने रोकी फाइल : आतिशी

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (The News Air) दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह नया विवाद दिल्ली में दी जाने वाली निशुल्क बिजली और बिजली सब्सिडी से जुड़ा है। इस विवाद के चलते दिल्ली के 46 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर मिलने वाली सब्सिडी समाप्त हो सकती है। दिल्ली सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि आवश्यक अनुमोदन के लिए बिजली सब्सिडी की फाईल एलजी कार्यालय के पास लंबित है और अभी तक एलजी ने फाइल को मंजूरी नहीं दी है, न ही एलजी इस विषय पर मिलने का समय दे रहे हैं।

दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिजली सब्सिडी से जुड़ी फाइल उपराज्यपाल ने अपने पास रोक रखी है। ऊर्जा मंत्री आतिशी का कहना है कि उपराज्यपाल द्वारा इस तरह से बिजली सब्सिडी की फाइल रोकने के कारण शनिवार से दिल्लीवासियों को को मुफ्त बिजली नहीं मिल सकेगी।

आतिशी ने कहा कि एलजी द्वारा बिजली सब्सिडी की फाइल मंजूर नहीं किए जाने के कारण दिल्ली के करीब 46 लाख परिवारों को दी जाने वाली सब्सिडी रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्लीवालों को हर महीने दो सौ यूनिट निशुल्क और 201 से चार सौ यूनिट बिजली पक 50 प्रतिशत की सब्सिडी देती है।

सरकार का कहना है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों, वकीलों और किसानों को भी बिजली सब्सिडी मिलती है। हालांकि अब सोमवार से सभी उपभोक्ताओं को जारी किए जाने वाले बिजली बिल में सब्सिडी नहीं मिल सकेगी।

दिल्ली सरकार का कहना है कि उन्होंने इस वित्त वर्ष के लिए भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया था। इस फैसले को कैबिनेट में रखा गया था लेकिन अब उपराज्यपाल ने इस फाइल को अपने पास रोक लिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए यह फाइल भेजी गई थी, लेकिन अभी तक यह स्वीकृति नहीं मिली है और उपराज्यपाल कार्यालय से फाइल न आने तक दिल्ली सरकार सब्सिडी की राशि जारी नहीं कर सकती। सरकार का कहना है कि उनके पास इस मद के लिए पैसे होने के बाद भी लोगों को सब्सिडी नहीं मिलेगी।

शुक्रवार सुबह टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड व बीएसईएस की बिजली वितरण कंपनियों ने कहा है कि उसके पास सब्सिडी की कोई सूचना नहीं है। अपने पत्र में कंपनियों ने कहा है कि ऐसी स्थिति में बिना सब्सिडी के सामान्य बिलिंग करनी होगी।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री का कहना है कि यह पत्र आते ही उन्होंने उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन 24 घंटे बीत जाने के उपरांत भी उपराज्यपाल के पास दिल्ली की चुनी हुई सरकार के मंत्री के लिए पांच मिनट का समय नहीं है। मंत्री आतिशी का कहना है कि वह इस विषय पर एलजी से मुलाकात करना चाहती थी लेकिन एलजी में उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया न ही सरकार को बिजली सब्सिडी की फाइल वापस भेजी गई है।

आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल के इस कदम से दिल्ली के 46 लाख लोगों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी। अतिशी ने बताया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूटपाट, गार्ड को मारी गोली, 1 की मौत, लूटे 12 लाख

Next Post

अम्बेडकर : सार्वजनिक जीवन और घर दोनों जगह नारीवादी थे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
Ambedkar: A feminist both at home and in public life

अम्बेडकर : सार्वजनिक जीवन और घर दोनों जगह नारीवादी थे

Flipick Founder

हम भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए स्वयं का एआई मॉडल बना सकते हैं : फ्लिपिक फाउंडर

बाजवा ने अंबेडकर जयंती पर चन्नी को तलब करने पर मान की आलोचना की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।