गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बठिंडा कैंट में फायरिंग की पूरी कहानी, एक के हाथ में राइफल, दूसरे के कुल्हाड़ी

बठिंडा कैंट में फायरिंग की पूरी कहानी, एक के हाथ में राइफल, दूसरे के कुल्हाड़ी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 12 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
फायरिंग
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बठिंडा (The News Air) बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (कैंट) के अंदर बुधवार तड़के साढ़े 4 बजे हुई फायरिंग की पूरी कहानी सामने आ गई है। आर्मी के मेजर ने बठिंडा पुलिस को दर्ज कराई FIR में इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि हमलावर 2 थे।

वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आए थे। मुंह ढका हुआ था। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक अफसर पहुंचे तो चारों जवान खून से लथपथ अपने कमरे में पड़े थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।

पढ़िए .. आर्मी मेजर की जुबानी, पूरी कहानी

80 मीडियम रेजिमेंट के मेजर आशुतोष शुक्ला ने पुलिस को बताया कि अफसर मैस के सामने जवानों के रहने के लिए बैरक बनी हुई है। अफसर मैस में काम करने वाले जवान और गार्ड यहीं रहते हैं।
निचले कमरे में गनर नागा सुरेश रहता है। ऊपर के 2 कमरों में से एक में गनर सागर बन्ने व गनर योगेश कुमार और दूसरे कमरे में गनर संतोष व गनर कमलेश रहता है। जो आर्मी यूनिट के ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक 2-2 घंटे बिना हथियार के नाइट वॉचमैन की भी ड्यूटी करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Earthquake

Indonesia Earthquake Tsunami से भारी तबाही, एक की मौत, अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Arms Smuggling Module

Punjab Arms Smuggling Module का बड़ा खुलासा, Bihar से आ रहे थे हथियार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में भयंकर गिरावट, कीमतें सुनकर चौंक जाएंगे

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

बीती रात सभी जवान ड्यूटी से फारिग होकर अपने कमरे में चले गए। पहली मंजिल पर एक कमरे में योगेश कुमार और सागर बन्ने था जबकि दूसरे कमरे में संतोष व कमलेश कुमार था। नीचे के कमरे में नागा सुरेश सो रहा था।

सुबह 4.30 बजे गनर डिसाई मोहन ने आकर बताया कि यूनिट की मैस की बैरक में फायरिंग हुई है। वहां 2 अज्ञात व्यक्ति आए। जिन्होंने सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे पहने हुए थे। उनके मुंह-सिर कपड़े से ढ़के हुए थे। यह दोनों फायरिंग के बाद अफसर मैस में गनर के सोने वाली जगह से बाहर आ रहे थे।

इनमें से एक के हाथ में इंसास राइफल और दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी थी। वह गनर डिसाई मोहन को देख जंगल की तरफ भाग निकले। उन्होंने तुरंत कैप्टन शांतनु को वहां भेजा। इसके बाद वह मैस में बनी बैरक में गए तो पहले कमरे में गनर सागर बन्ने व योगेश कुमार और दूसरे कमरे में संतोष व कमलेश की लाशें पड़ी हुई थी। इनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इनकी लाशों के पास भारी संख्या में इंसास राइफल के खोल बिखरे पड़े थे।

उनकी यूनिट के लांसनायक हरीश के नाम पर अलॉट हुई एक इंसास राइफल 9 अप्रैल को गुम हो गई थी। इसकी पड़ताल भी उनकी यूनिट की तरफ से की जा रही है। मेजर ने कहा कि घटना वाली जगह देखने के बाद ऐसा लगता है कि उसी गायब इंसास राइफल से किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनकी यूनिट के 4 जवानों पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।

यह खबर भी पढ़ें…

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग- 4 जवानों की मौत:सादे कपड़ों में आए 2 हमलावर, राइफल से मारीं गोलियां; टेरर एंगल की भी जांच

फायरिंग

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। ये जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे और ऑफिसर्स मेस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर इसकी जांच कर रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी के मंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Next Post

जालंधर लोकसभा उप-चुनाव: 13-20 तक भरे जाएंगे नामांकन; 24 को नाम वापसी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Earthquake

Indonesia Earthquake Tsunami से भारी तबाही, एक की मौत, अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Arms Smuggling Module

Punjab Arms Smuggling Module का बड़ा खुलासा, Bihar से आ रहे थे हथियार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में भयंकर गिरावट, कीमतें सुनकर चौंक जाएंगे

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
जालंधर

जालंधर लोकसभा उप-चुनाव: 13-20 तक भरे जाएंगे नामांकन; 24 को नाम वापसी

डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर ने 35 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

शादीशुदा

एक बेटी का बाप शादीशुदा महिला को भगा लाया: लड़के बाप ने पीछा कर जालंधर में दबोचा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।