LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - Maruti की कारें हुई महंगी, XL6 का प्राइस सबसे अधिक बढ़ा

Maruti की कारें हुई महंगी, XL6 का प्राइस सबसे अधिक बढ़ा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 12 अप्रैल 2023
in टेक्नोलॉजी, Breaking News
A A
0
Maruti की कारें हुई महंगी, XL6 का प्राइस सबसे अधिक बढ़ा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने अपने छह मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए हैं। इनमें Dzire, Ciaz, XL6, Swift, Celerio और WagonR शामिल हैं। प्राइस में बढ़ोतरी अप्रैल से लागू हो गई है। कंपनी ने इनके प्राइस 1,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक बढ़ाए हैं।सबसे अधिक प्राइस तीन कतार वाली XL6 का 15,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। मारूति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक WagonR के प्राइस में सबसे कम 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका शुरुआती प्राइस 5.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। कंपनी की Celerio की कीमत भी 1,500 रुपये बढ़ी है। इसका शुरुआती प्राइस 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। इसके अलावा Swift की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति ने अभी तक की सबसे अधिक 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें डोमेस्टिक मार्केट में 16,44,876 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 61,995 यूनिट्स की बिक्री और 2,59,333 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मार्च में मिनी सेगमेंट में 15,491 यूनिट्स बेची। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति की बिक्री 82,314 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले महीने Ciaz की 1,384 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में लगभग 300 यूनिट्स की बिक्री से काफी अधिक है। मारूति के यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 25,001 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट में  Grand Vitara, Brezza, S-Cross, XL6 और Ertiga शामिल हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने नए मॉडल्स Jimny और Fronx को पेश किया था और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। दोनों कारों मॉडल्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए या ऑफलाइन Nexa डीलरशिप पर कराई जा सकती है। पिछले महीने मारूति ने बताया था कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। मारूति के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान लगभग 46,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। कंपनी जल्द ही  Jimny को लॉन्च कर सकती है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

13 अगस्त का इतिहास: Berlin Wall से Manhattan Project तक, जानें इस दिन की अहम घटनाएं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Red Alert

मानसून में मौत का तांडव: Odisha-West Bengal में Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 13

Breaking News Live Updates 13 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

<!–

–>

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आंखों से दे रहा धुंधला दिखाई, जीभ हो जा रही सुन्न, व्लादिमीर पुतिन की बिगड़ती तबीयत देख डॉक्टर्स

Next Post

Gainers & Losers: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 11 अप्रैल को इन 9 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

13 अगस्त का इतिहास: Berlin Wall से Manhattan Project तक, जानें इस दिन की अहम घटनाएं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Red Alert

मानसून में मौत का तांडव: Odisha-West Bengal में Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 13

Breaking News Live Updates 13 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Daily Horoscope 13 August 2026

आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Helium Crisis

Helium Crisis: China Export Ban से India पर खतरा, 100% Import Dependent

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Next Post
Gainers & Losers: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 11 अप्रैल को इन 9 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 11 अप्रैल को इन 9 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली 76 पद पर वैकेंसी, डिप्लोमा धारक भी कर सकते हैं अप्लाई

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली 76 पद पर वैकेंसी, डिप्लोमा धारक भी कर सकते हैं अप्लाई

Job News: You will get salary in lakhs for this job, don

Job News: इस जॉब के लिए मिलेगी आपकों लाखों रुपए में सैलेरी, नहीं चूके मौका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।