शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

अंबाला में USA भेजने के नाम पर 50 लाख हड़पे: दिल्ली एयरपोर्ट से उठा बिल्डिंग में बंधक बनाया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
A A
0
अंबाला
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अंबाला (The News Air) पंजाब के एजेंटों ने USA भेजने के नाम पर अंबाला के युवक से 50 लाख रुपए हड़प लिए। युवक को एक बिल्डिंग में बंधक बनाया और गन पॉइंट पर परिजनों से फोन पर बातचीत कराकर USA जाने के लिए झूठ कहलवाया। बाद में आरोपी युवक को एयरपोर्ट पर छोड़ फरार हो गए। युवक ने फोन करके परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने SP अंबाला को शिकायत सौंप कार्रवाई करने की गुहार लगाई। सिटी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चरखी मोहल्ला निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलजीत सिंह भी विदेश जाने का इच्छुक था। अप्रैल 2022 में सोशल मीडिया से पंजाब के जिला मोगा निवासी मनप्रीत सिंह से संपर्क हुआ। मनजीत सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता था कि वह अमृतसर के गांव सारंगदेव निवासी गुरबीर सिंह, गांव कोट खेड़ा निवासी विक्रम जीत सिंह, जिला जालंधर के गांव गाजिरपुर सलोचन निवासी अमनप्रीत और संदीप कुमार के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है।

यह भी पढे़ं 👇

Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026

50 में हुई डील, 8 लाख पहले दिए
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में फंस गया और अपने बेटे दलजीत सिंह को पासपोर्ट लेकर अंबाला के गांव मौजगढ़ निवासी गुरचरण सिंह के पास भेज दिया। आरोपियों के कहने के बाद उसके बेटे ने USA जाने का मन बना लिया। आरोपियों ने उसके बेटे को USA भेजने के लिए 50 लाख रुपए मांगे।

इनमें से 8 लाख रुपए पहले देने की बात कही। आरोपियों ने कहा था कि दलजीत सिंह को USA भेजने के लिए एक माह का समय लगेगा।

रिश्तेदारों से लेकर उधार दी पेमेंट, युवक को बिल्डिंग में बनाया बंधक

उसने आरोपियों की बातों में फंसकर 3 लाख रुपए मनप्रीत के खाते में ट्रांसफर किए और 5 लाख रुपए नकद दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि मई 2022 में आरोपियों ने उसे कहा कि दलजीत सिंह की USA की फ्लाइट अजरबेजान से होगी। पहले दलजीत सिंह को अजरबेजान जाना होगा। उसके बाद USA की फ्लाइट करा देंगे। उसने सारी रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 सितंबर 2022 को आरोपी मनजीत सिंह ने फोन करके कहा कि दलजीत सिंह की USA की टिकट हो गई है। 11 सितंबर को दिल्ली बुलाया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके बेटे को बोला कि तुम्हारी टिकट कंफर्म नहीं हुई है। यहां से आरोपी उसके बेटे को एक बड़ी बिल्डिंग में ले गए और वहां बंधक बनाया।

गन पॉइंट पर बुलवाया झूठ
यही नहीं, आरोपियों ने गन पॉइंट पर उसके बेटे से अगले दिन फोन कराया और झूठ बुलवाया कि वह USA जा रहा है। आरोपियों ने फर्जी बोर्डिंग कार्ड और टिकट भी भेजी। उन्हें कहा कि उसका बेटा ब्राजील पहुंचने वाला है। आरोपी गुरबीर सिंह ने कॉल करके दलजीत सिंह व अन्य लड़कों को धमकाया कि अब तुम परिजनों को बोलो कि वे ब्राजील पहुंच गए हैं।

यहां 5-6 घंटे की स्टे है, उसके बाद मेक्सिको पहुंच जाएंगे। आरोपी बार-बार पेमेंट जमा कराने का दबाव बना रहे थे। उसने आरोपियों को कहा था कि वह उसके बेटे के USA पहुंचने के बाद सारी पेमेंट देगा।

एजेंट की चंगुल से छूटने के बाद सुनाई आपबीती
जब उन्होंने एजेंट के माध्यम से अपने बेटे से बात की तो गन पॉइंट पर उसके बेटे ने बताया कि वह मेक्सिको पहुंच गया है, इनको पेमेंट दे दो। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि आपका बेटा मेक्सिको से USA रवाना हो गया है। अब USA पहुंचकर ही बात होगी। बताया कि आरोपियों ने दोबारा उनकी उसके बेटे से बात नहीं कराई और उसके बेटे को उसी बिल्डिंग में बंद करके रखा।

कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड़ गए आरोपी
25 सितंबर 2022 को आरोपी उसके बेटे समेत अन्य बच्चों को कोलकाता लोकल एयरपोर्ट पर छोड़ गए। यहां किसी व्यक्ति से फोन करने उन्होंने आपबीती सुनाई। यहां पुलिस ने बच्चों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को सारे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराने के बाद उसका बेटा वापस घर लौटा।

कई बच्चों से हड़पे 50-50 लाख
उसके बाद आरोपी पुलिस कार्रवाई न कराने की बात कह पैसे लौटने की बात कहने लगे, लेकिन अब पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपियों ने न जाने कितने बच्चों के 50-50 लाख रुपए हड़पे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज! साड़ी, गहनों में नज़र आए एक्टर!

Next Post

Anil Jaisinghani:अमृता फडणवीस केस के बाद ED ने अनिल जयसिंघानी को अब ‘IPL मनी लॉन्ड्रिंग’ मामले में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
Anil Jaisinghani

Anil Jaisinghani:अमृता फडणवीस केस के बाद ED ने अनिल जयसिंघानी को अब 'IPL मनी लॉन्ड्रिंग' मामले में

the news air

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष से भिड़े भाजपा वर्कर्स: कोटकपूरा में बदहाल सड़कों के विरोध में कर रहे प्रदर्शन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।