LIVE | ...
बुधवार, 17 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अब किसानों को मिलेगी बड़ी राहत; फ़सल के मुआवज़े में मान सरकार ने की 25 प्रतिशत की वृद्धि

अब किसानों को मिलेगी बड़ी राहत; फ़सल के मुआवज़े में मान सरकार ने की 25 प्रतिशत की वृद्धि

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
bhagwant mann

bhagwant mann

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 मार्च (The News Air) किसानों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों के खराबे के मुआवज़े में 25 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है। मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और पटियाला के गाँवों का तूफ़ानी दौरा करने वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर फ़सल का नुकसान 75 प्रतिशत से अधिक होता है तो राज्य सरकार किसानों को 15,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा देगी। उन्होंने कहा कि यदि नुकसान 33 से 75 प्रतिशत तक होता है, तो किसानों को 6750 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा दिया जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि मज़दूरों को 10 प्रतिशत मुआवज़ा दिया जाएगा, जिससे उनको कोई वित्तीय मुश्किल पेश न आए। उन्होंने कहा कि पूरे मकान के नुकसान के मुआवज़े के तौर पर 95100 रुपए दिए जाएंगे, जबकि घरों के मामूली नुकसान के लिए 5200 रुपए दिए जाएंगे।  

पंजाब सरकार लाएगी फ़सल बीमा योजना

प्राकृतिक आपदा से किसानों को बचाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार फ़सल बीमा योजना लाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऐलानी गई फ़सल बीमा योजना केवल कागज़ों तक ही सीमित रह गई थी, परन्तु राज्य सरकार की योजना से किसानों को असली राहत मिलेगी। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि आज-कल 20 मिनट की ओलावृष्टि किसानों के चेहरों पर मुसीबत ला देती है, परन्तु यह योजना किसानों के के हितों की रक्षा करेगी। भगवंत मान ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ है और उनके कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।  

खऱाब मौसम के कारण किसानों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने का प्रण लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और खेत मज़दूरों के कल्याण के लिए हमेशा वचनबद्ध है और रहेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी सरकार हमेशा ही किसानों और उनके हकों की हिमायती रही है और सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई योग्य कदम उठाए हैं। भगवंत मान ने कहा कि वह उन बहुसंख्यक किसानों की पीड़ा और दर्द को अच्छी तरह से समझते हैं, जिनको मौसम में अचानक आई तबदीली के कारण भारी नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा है।  

बारिश ने बड़ी संख्या में किसानों की रोज़ी-रोटी को चोट पहुँचाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बरसात खड़ी गेहूँ और रबी की अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि के साथ आई बारिश ने फसलों को काफ़ी नुकसान पहुँचाया है और बड़ी संख्या में किसानों की रोज़ी-रोटी को चोट पहुँचाई है। भगवंत मान ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कई एकड़ से अधिक कृषि योग्य क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है क्योंकि इस पड़ाव पर रबी की फसलें कटाई के लिए लगभग तैयार थीं।  
मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि ऐसे मामलों में जहाँ किसान कटाई नहीं कर सकेंगे या उनकी फ़सलों का उत्पादन घट गया है, उनका लगभग पूरा सीजन बर्बाद हो गया और उनकी रोज़ी-रोटी को भारी नुकसान पहुँच सकता है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही वित्त कमिश्नर (राजस्व) को हिदायत की है कि वह सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष गिरदावरी करने के लिए विस्तृत हिदायतें जारी करें, जिससे फसलों, बाग़ों और घरों को हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाया जा सके।  

कपास की फ़सल के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहली अप्रैल से किसानों को कपास की फ़सल के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कपास पट्टी में नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी, जिससे कपास के कृषि को बड़े स्तर पर लाभ मिल सके। भगवंत मान ने कहा कि बिजाई के सीजन के दौरान कपास किसानों को पानी मुहैया करवाना समय की ज़रूरत है।  

यह भी पढे़ं 👇

EPFO New Rules

EPFO New Rules: PF का 8.25% ब्याज कब मिलेगा? जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 17 जून 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Donation Theft Case: आरोपी की पत्नी का दर्द, ‘साजिश से फंसाए गए पति’

बुधवार, 17 जून 2026
LPG Gas Cylinder Alert

LPG Gas Cylinder Alert: 30 जून से पहले करें e-KYC, वरना परेशानी!

बुधवार, 17 जून 2026
Farmer

Weather Update: UN की चेतावनी, अल नीनो से कमजोर हो सकता है मानसून

बुधवार, 17 जून 2026

कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस सम्बन्ध में कई फ़ैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूँ/धान के चक्र से बाहर निकालने और राज्य के भूजल को बचाने के लिए वैकल्पिक फ़सलों के लिए न्युनतम समर्थन मूल्य की पेशकश की जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि कृषि सहायक पेशों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आमदन में वृद्धि हो सके।  

जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट होगी पेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है कि वह जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट पेश करें, जिससे प्रभावित लोगों को सरकारी नियमों के अनुसार उपयुक्त मुआवज़ा दिया जा सके। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार प्रकृति के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में हाल ही में हुई बारिश के कारण किसानों के साथ-साथ मज़दूरों के हुए नुकसान की भरपायी के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार किसान भाईचारे के कल्याण के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है क्योंकि हमें भली-भाँति पता है कि खेती अब लाभप्रद पेशा नहीं रही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब भी किसानों को कोई मुश्किल या मुसीबत का सामना करना पड़ा तो सरकार ने उनके बचाव के लिए आगे आने के लिए बहुत समय नहीं लगाया, जोकि सरकार द्वारा पहले दिन से ही किए जा रहे महत्वपूर्ण फ़ैसलों से स्पष्ट होता है। भगवंत मान ने कहा कि देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने वाले अन्नदाता के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Salman Khan को धमकी भरा मेल भेजने वाला मुंबई पुलिस की हिरासत में

Next Post

पूर्व सैनिक को लेकर भगवंत मान सरकार का बडा एलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EPFO New Rules

EPFO New Rules: PF का 8.25% ब्याज कब मिलेगा? जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 17 जून 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Donation Theft Case: आरोपी की पत्नी का दर्द, ‘साजिश से फंसाए गए पति’

बुधवार, 17 जून 2026
LPG Gas Cylinder Alert

LPG Gas Cylinder Alert: 30 जून से पहले करें e-KYC, वरना परेशानी!

बुधवार, 17 जून 2026
Farmer

Weather Update: UN की चेतावनी, अल नीनो से कमजोर हो सकता है मानसून

बुधवार, 17 जून 2026
Ayodhya

Ayodhya Rare Manuscript Found: 260 साल पुरानी रामायण पांडुलिपि का खजाना मिला

बुधवार, 17 जून 2026
Father's Day Gift

Father’s Day Gift: बेटियों ने दान किए किडनी-लीवर, पिता को मिली नई जिंदगी

बुधवार, 17 जून 2026
Next Post
Punjab News

पूर्व सैनिक को लेकर भगवंत मान सरकार का बडा एलान

Trade Spotlight:

Trade Spotlight: साइएंट, जीई शिपिंग और अरबिंदो फार्मा में अब क्या करें (The News Air)

Lava Blaze 2: 6GB RAM, एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा लावा का ये फोन, जानें क्या है खास

Lava Blaze 2: 6GB RAM, एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा लावा का ये फोन, जानें क्या है खास (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।