LIVE | ...
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रांची, 27 फरवरी (The News Air)| झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से शुरू हुआ। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और कहा कि राज्य सरकार ने लोक और तंत्र की परस्पर सहभागिता से सरकार के संचालन का विशिष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा शासन में निहित है और हमारी सरकार ने इसे सही मायने में चरितार्थ करके दिखाया है। नीति-निर्माण से लेकर निर्णय लेने तक और निर्णयों के क्रियान्वयन से लेकर सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग तक हर क्षेत्र में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, वंचितों, शोषितों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़े, अल्पसंख्यकों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और किसान का सर्वांगीण विकास है। झारखंड की अस्मिता, संस्कृति, भाषा और सभ्यता को बढ़ावा देते हुए विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार के दूरदर्शी और सशक्त निर्णयों की वजह से कोरोना की तीसरी लहर कहर नहीं बन पाई। सरकार ने जहां कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के सभी संभव उपाय किये वहीं अर्थव्यवस्था को भी पटरी से नहीं उतरने दिया। सरकार ने जितना काम कोविड रोकथाम, कोविड अनुकूल व्यवहार और अस्पताल प्रबंधन के लिए किया उतना ही काम गरीबों की रोजी-रोटी, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार, विकास के काम और जन कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भी किया।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज का राशिफल – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणी

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
CJP Protest

CJP Protest Delhi Police Order: दिल्ली पुलिस CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी कार्रवाई, सरकार का आदेश

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

कोरोना महामारी के काल मे जहां वर्ष 2020-21 में देश का आर्थिक विकास दर ऋणात्मक (-6.6) रहा वहीं झारखंड के विकास दर ऋणात्मक (-5.5) प्रतिशत रहा। वर्ष 2021-22 में आर्थिक विकास दर 8.2 प्रतिशत रहा है। कोरोना महामारी के काल मे झारखंड में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में 70,071 रुपये थी जो 2021-22 में बढ़कर 78,660 रुपये हो गयी। यह आंकड़े इस बात के द्योतक हैं कि झारखंड विषम परिस्थितियों में भी अपने संकल्पबद्ध प्रयास से सफलता के नए आयामों को स्पर्श करने की क्षमता रखता है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना शुरू की। इस योजना के तहत 4.5 लाख किसानों के बीच 1727 करोड़ रुपये का लोन माफ किया है। 22 जिले के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत प्रति परिवार 3500 रुपये की दर से 13 लाख से अधिक किसानों को 461 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6.30 लाख किसानों के बीच 3300 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तुर्की में भूकंप प्रभावित बच्चों के लिए फुटबॉल मैदान पर लगाए खिलौनों के ढेर

Next Post

बेथ मूनी को आईसीसी ट्रॉफी जीतने का क्रम जारी रहने की उम्मीद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज का राशिफल – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणी

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
CJP Protest

CJP Protest Delhi Police Order: दिल्ली पुलिस CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी कार्रवाई, सरकार का आदेश

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Bhagwant Mann PM Modi Gulf War

Bhagwant Mann Supreme Court Notice: 2020 के एक मामले में SC ने भगवंत मान को भेजा नोटिस

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Food Safety Seminar Punjab

Food Safety Seminar Punjab: स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जोर – शुद्ध भोजन ही स्वस्थ समाज की नींव

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
'We don't get tired of it': Beth Mooney wants to keep winning ICC trophies.

बेथ मूनी को आईसीसी ट्रॉफी जीतने का क्रम जारी रहने की उम्मीद

श्रीनगर, अनंतनाग में आतंकी संबंधों के लिए चार घरों को किया गया कुर्क

Salman Khan posts cat video leaving fans surprised, intrigued.(photo:instagram)

सलमान खान ने की बिल्ली के वीडियो के जरिए नए गाने की घोषणा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।