शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : मुख्यमंत्री

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
A A
0
मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

the news air

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 25 फरवरी (The News Air)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि जो लोग मातृशक्ति की प्रतीक राज्यपाल महोदया का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे प्रदेश की आधी आबादी के सम्मान की उम्मीद रखना बेमानी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 फरवरी को राज्यापल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जिस प्रकार का आचरण किया वो सदन की गरिमा को तार तार करने वाला था। उन्होंने सपा सरकार के दौरान हुए स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूर्व सीएम मुलायम सिंह के ‘बच्चे हैं गलतियां हो जाती हैं’ के बयान की याद दिलाते हुए विपक्ष को जमकर खरीखोटी सुनाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य में संवैधानिक प्रमुख सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करता है। ये केवल यूपी में नहीं पूरे देश में होता है। यही हमारी संसदीय परंपरा है। मातृशक्ति के प्रति विपक्ष को सम्मान दिखाना चाहिए था। सरकार से सहमति और असहमति के लिए सदन है, मगर विपक्ष ने अपने अशिष्ट आचरण से सदन की गरिमा को तार तार किया है। जब एक महिला राज्यपाल सदन को संबोधित कर रही हों, उस वक्त नारे लगाकर हम देश को क्या संदेश देना चाहते हैं। जो एक राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते हैं, उनसे कैसे उम्मीद की जाए कि वो आधी आबादी का सम्मान करेंगे। आचरण उनका उस समय सामने आया था जब स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था, आचरण उनका उस समय भी सामने आया था, जब कहा गया था कि लड़के हैं गलती कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दल नहीं है जो प्रदेश की सत्ता में ना रहा हो। मगर विपक्ष के कारनामों को देखकर जनता ने उन्हें ठुकरा दिया। कहा कि नेता विरोधी दल को अपने कारनामों को दोषी ठहराना चाहिए ना कि जनता को। उन्होंने कहा कि यूपी जिन-जिन उपलब्धियों में नंबर एक स्थान प्राप्त किया, उन उपलब्धियों के बारे में हमें गौरव होना चाहिए। मगर विपक्ष को इस बात में गौरव की अनुभूति होती है कि कैसे ये बताया जाए कि यूपी पिछड़ा है, बीमारू है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इनका शासन था तब ये कुछ कर नहीं पाए। आज डबल इंजन की सरकार ने स्पीड के साथ योजनाओं को बिना भेदभाव धरातल पर उतारा है। हर सदस्य को प्रदेश की उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। मगर विपक्ष में सच्चाई को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके उन सभी क्षेत्रों को इंगित किया, जिसमें प्रदेश पूरे देश में शीर्ष स्थान पर मौजूद है।

उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि शक्ति मिलना तो आसान है, मगर बुद्धि मिलना कठिन। विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, मगर बुद्धि नहीं मिल सकती है। विपक्ष ने हमेशा से जाति, मत और मजहब के नाम पर लोगों को बांटा है। हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं तब विपक्ष जाति की बात करता है। हम शौचायल, मकान, रोजगार, सिंचाई, किसान की उपज, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, परंपरागत उद्यम की बात करते हैं, मगर विपक्ष केवल जाति की बात करता है। सपा शासनकाल को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तब यूपीपीएससी की परीक्षा में एसडीएम के 86 पदों में से 56 पर एक जाति विशेष के लोगों की भर्ती की गयी। ऐसे लोग आज सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। किसी से छिपा नहीं है कि उस समय युवाओं के साथ कितना भेदभाव होता था। पुलिस भर्ती और चयन आयोगों में क्या होता था किसी से छिपा नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Malvinder Kang

Dope Test Before Marriage: AAP MP Malvinder Kang की संसद में बड़ी मांग

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Four Labour Codes India

Four Labour Codes India: 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान, बड़ा विरोध

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Mukh Mantri Sehat Yojna

Mukh Mantri Sehat Yojna: पंजाब में 30 लाख परिवारों को मिली मुफ्त इलाज की सौगात

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
LPG vs PNG

LPG vs PNG: सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने बाद बंद होगी सिलेंडर सप्लाई!

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बस अवसर तलाशता है कि कैसे एक नया महाभारत रचा जाए। विपक्ष जनता को केवल भरमाने का काम करता। केवल एक जाति विशेष को छोड़कर विपक्ष को अन्य जातियों के बारे में पता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वनटांगिया, कोल, सहरिया, धारू, चेरो, बुक्सा इन जातियों के बारे में नेता विरोधी दल को पता ही नहीं होगा, उन्हें बस एक ही जाति के बारे में पता है। इतना ही नहीं जब हम राष्ट्रगौरव की, सरदार पटेल की और राष्ट्रीय एकता की बात करते हैं, तब ये जिन्ना का महिमामंडन करते हैं। इन्हें राष्ट्र को जोड़ने वाले और तोड़ने वालों में कोई अंतर नहीं दिखता है।

मुख्यमंत्री ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को टीम वर्क का शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि टीम यूपी ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में और देश के नौ शहरों में रोड शो किया। यही कारण है कि यूपी में निवेश की एक भारी राशि आई है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2014, 2017, 2019 और 2022 में यूपी की जनता ने हमें जनादेश दिया। ये हमारी पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज आया 33.52 लाख करोड़ का निवेश हमारी पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी पर मुहर है। सीएम योगी ने सपा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त इन्वेस्टर्स समिट करने के लिए तब दिल्ली और मुम्बई में आयोजन करना पड़ता था। तब जो उद्यमी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने यूपी में नहीं आना चाहते थे, वो यूपी में निवेश के लिए कैसे आते।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की चार्जशीट उत्पीड़न है, अभियोजन नहीं : अकाली दल

Next Post

मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Malvinder Kang

Dope Test Before Marriage: AAP MP Malvinder Kang की संसद में बड़ी मांग

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Four Labour Codes India

Four Labour Codes India: 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान, बड़ा विरोध

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Mukh Mantri Sehat Yojna

Mukh Mantri Sehat Yojna: पंजाब में 30 लाख परिवारों को मिली मुफ्त इलाज की सौगात

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
LPG vs PNG

LPG vs PNG: सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने बाद बंद होगी सिलेंडर सप्लाई!

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Coronavirus Update

Coronavirus Update: 22 देशों में नए Variant ‘सिकाडा’ की दस्तक, कितना बड़ा खतरा?

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Global Military Spending

Global Military Spending रिकॉर्ड $2.7 ट्रिलियन: दुनिया में नए Cold War के संकेत!

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Next Post
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

Manish Sisodia

सिसोदिया से पूछताछ : सीबीआई मुख्यालय पर धारा 144 लागू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।