LIVE | ...
बुधवार, 11 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के हिस्सेदार बनो; मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों से अपील

राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के हिस्सेदार बनो; मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों से अपील

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Bussiness tycoons gives thumbs up to pro-industry policies of Bhagwant Mann government

Bussiness tycoons gives thumbs up to pro-industry policies of Bhagwant Mann government

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • उद्योगपतियों का स्वागत करते हुये सबसे बेहतरीन जगह पर निवेश करने के लिए कहा
  • पंजाब को देश का औद्योगिक हब बनाने की वचनबद्धता दोहराई
  • आने वाले प्रोजेक्टों में स्थानीय नौजवानों को रोज़गार देने की वकालत की
  • दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मेलन का पाँचवाँ ऐडीशन धूम-धमाके के साथ शुरू

एस. ए. एस. नगर (मोहाली), 23 फरवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीन करोड़ पंजाबियों के परिवार में शामिल होने के लिए कारोबारियों का स्वागत हुए उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ पाँचवे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के उद्घाटनी सैशन के दौरान कारोबारियों को संबोधन करते हुये उनका संतों, पीरों-फ़कीरों और शहीदों की धरती पर स्वागत करते हुये कहा कि वह आज अपने दरमियान कारोबारी क्षेत्र की मशहूर शख्सियतों को देख कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश भर में निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान है और कारोबारियों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने पंजाब को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए राज्य सरकार और उद्योगपतियों के दरमियान मज़बूत सांझ की उम्मीद ज़ाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को राज्य में निवेश करने की सुविधा देने के लिए सरकार जल्द ही ज़मीन के प्रयोग में तबदीली ( सी. एल. यू.) और एन. ओ. सी. को ख़त्म कर देगी, जो उद्योगों के लिए परेशानी का कारण हैं। उद्योगपतियों का स्वागत करते हुये उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ज़िम्मेदारी संभालने के सिर्फ़ एक साल के अंदर ही उनका सबसे पहला और मुख्य काम लोगों की मुश्किलों, उलझनों के बारे अवगत करवाना है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य बदलती उम्मीदों और नयी चुनौतियों के साथ तालमेल रखने के लिए विकास जारी रखना है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के साथ भावुक सांझ डालते हुये कहा कि वह मौकों का भंडार हैं, जिनका पंजाब और भारत के नौजवान लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे हम सार्वजनिक, निजी या ग़ैर-लाभकारी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, हममें से हरेक की एक भूमिका है, यदि हम अपनी उम्मीदों को पूरा करना है और अपने देश, अपने समाज, अपने परिवार के प्रति अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों को निभाना है। भगवंत मान ने कहा कि यह सम्मेलन कारोबारी समझौतों के बारे नहीं है, बल्कि ज्ञान के वितरण, विचार-विमर्श और एक-दूसरे से सीखने के बारे है।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने पड़ाववार आर्थिक विकास को तेज करके देश के भविष्य को उज्जवल बनाने का रास्ता चुना है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने देखा है कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को पूरा यकीन है कि परमात्मा ने उनको लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए पंजाब का नेतृत्व करने का मौका दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

ED Raid Amandeep Kaur Arora

ED Amandeep Kaur Arora: 36 घंटे की रेड के बाद अब समन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Khel Maidan

Punjab Khel Maidan: 1000 मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन अमलोह से

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Ludhiana DC Himanshu Aggarwal

Ludhiana DC Himanshu Aggarwal: MBBS से IAS तक, आज संभालेंगे कमान

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Shri Akal Takht

Akal Takht Kirtani Jatha: संगत की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों के सक्रिय सहयोग और तालमेल से बिना इस ज़िम्मेदारी को नहीं निभा सकते। भगवंत मान ने कहा कि उनके पास एक समर्पित टीम है, जो लोगों के सहयोग के साथ आर्थिक विकास को उत्साहित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कारोबारों और निवेशकों की सहायता के लिए कई नीतियाँ और पहलकदमियां पेश की हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि आज पेश की गई नयी औद्योगिक और कारोबारी विकास नीति- 2022 ज़रुरी आर्थिक विकास को गति देगी। भगवंत मान ने कहा कि नीति का उद्देश्य आने वाले पाँच सालों में बड़े निवेश को आकर्षित करना और अधिक से अधिक रोज़गार पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह नीति मुकाबले को उत्साहित करती है, जिसमें विस्तार और नये एम. एस. एम. ई., बड़ी यूनिटें, निर्यात को उत्साह, सेवा क्षेत्र के स्टार्ट-अप और मैनुफ़ेक्चरिंग दोनों शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह नीति औद्योगिक पार्कों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रूप-रेखा प्रदान करेगी, जिससे वस्तुओं की ढुलाई और लोगों की यातायात में और सुविधा मिलेगी और राज्य का विश्व मंडियों के साथ संपर्क बढ़ेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित कर रही है और 20 ग्रामीण औद्योगिक कलस्टर और 15 औद्योगिक पार्क बनाने का बड़ा फ़ैसला लिया है। भगवंत मान ने आगे कहा कि स्थिरता की तरफ एक बड़े कदम के तौर पर आज पंजाब की इलेक्ट्रानिक वाहन नीति भी पेश की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अब नवीनता और प्रौद्यौगिकी के द्वारा उद्यम के नये कल्चर में बदलने की चौखट पर है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के नौजवान नयी खोजें निकाल रहे हैं और हमें उनका साथ देने की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि बेहतरीन बुनियादी ढांचा, बढ़िया संपर्क, मानक शैक्षिक संस्थाओं के साथ-साथ सरकार की अनुकूल नीतियां राज्य की कार्य कुशलता को बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश का इन्तज़ार करने की बजाय उन्होंने राज्य में निवेश करने के लिए उद्यमियों तक पहुँच करने के लिए घर-घर जाने की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनको यह बताते हुये खुशी हो रही है कि पंजाब में मार्च 2022 से अब तक 40,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है जिससे राज्य में लगभग 2.50 लाख रोज़गार के मौके पैदा हुए हैं, जिनमें टाटा स्टील, नैसले, फरूडेनबरग, कारगिल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, सनाथन टेक्स्टाईल जैसी बड़ी कंपनियाँ राज्य में आईं हैं।

राज्य की विकास गाथा का हिस्सा बनने के लिए बड़े उद्योगपतियों का धन्यवाद करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विश्व के एक बड़े औद्योगिक और निर्यात केंद्र के तौर पर बदलने के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। राज्य की ऐतिहासिक प्राप्तियाँ गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से कारोबार करने के लिए आसान और उचित जगह की दर्जाबन्दी में पंजाब सबसे अधिक प्राप्तियों वाले राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए एकीकृत मंच ‘‘इनवैस्ट पंजाब’’ को भारत सरकार की तरफ से सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाली निवेश प्रमोशन एजेंसी माना जाता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत के माननीय राष्ट्रपति की तरफ से डिजिटल इंडिया अवार्ड मिला है। उन्होंने आगे कहा कि लॉजिस्टिकस में, पंजाब हाल ही के लीडज़ इंडैक्स में शीर्ष के 5 राज्यों में शुमार है जिससे पंजाब एक ‘‘अचीवर’’ राज्य बन गया है। भगवंत मान ने कहा कि इंडिया इनोवेशन इंडैक्स 2022 में पंजाब चोटी के 10 बढ़िया प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है।

पंजाब की अथाह क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब देश का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है और भारत के कुल उत्पादन में 29 प्रतिशत योगदान डालता है। इसी तरह, ट्रैक्टर निर्यात में पंजाब 22 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और भारत में साइकिल निर्माण में 80 प्रतिशत हिस्सा डालता है और भारत में साइकिल के पुर्जोंं के निर्माण में 92 प्रतिशत योगदान डालता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेलों के सामान के निर्माण में पंजाब भारत में 75 प्रतिशत का हिस्सा डालता है और भारत में मशीन टूल और हैड टूल के उत्पादन में पहले स्थान पर है और यह क्षेत्र भारत की निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा डालता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की मुकम्मल आर्थिक और वित्तीय सफलता चाहती है और उनका यह विश्वास है कि हमारे विकास के मुख्य स्तम्भ बढ़िया और सभ्य शासन, डिजीटाईज़ेशन, फ़ैसला लेने की क्षमता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता है। उन्होंने कहा कि यह सब हमारी समृद विरासत, परंपरा और सभ्याचार के साथ मिल कर विश्व भर के लोगों के लिए यहाँ तेज़ी से बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल पैदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की तरफ से दुनिया को मानक उत्पाद और बढ़िया सप्लाई चेन को मज़बूत करने के लिए डाले जाते योगदान में पंजाब अपने निर्माण और बुनियादी ढांचे के द्वारा अहम भूमिका निभाने में गौरव महसूस करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की मौजुदगी विश्व स्तर पर है और जापान, यू. के., यू. ए. ई., अमरीका, जर्मनी, दक्षिणी कोरिया, सिंगापुर, स्पेन, फ्रांस, इटली और अन्य देशों से निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर दिशा में ठोस प्रयास करके राज्य को आगे ले जाने के लिए यत्नशील है। भगवंत मान ने पंजाब को भारत में निवेश के सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर प्रफुल्लित करने के लिए आज राज्य सरकार के बुलावे पर शिरकत करने आए सम्मानीय प्रवक्ताओं और उपस्थित आदरणियों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया।

निवेश करने के लिए पंजाब को बेशुमार मौकों की धरती बताते हुए उद्योग जगत के दिग्गज़ों का स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया बहुत ही परख की घड़ी में से गुज़र रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी में यह सामर्थ्य है कि हममें से हर कोई मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है, जोकि इस सम्मेलन का उद्देश्य भी है। भगवंत मान ने कहा कि भविष्य के इस सफ़र में हम सभी की सांझा ज़िम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व भर में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जिसकी पूरी दुनिया में अपनी फ्रैंचायज़ी है क्योंकि हर दूसरे देश में पंजाबियों का दबदबा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में सख़्त मेहनत और काबलीयत का अद्वितीय जज़्बा है, जिसकी वजह से उन्होंने विश्व में अपना स्थान बनाया है। भगवंत मान ने जालंधर में खेल उद्योग को और बढ़ावा देने का भी ऐलान किया जो देश में खेलों का 75 प्रतिशत सामान बनाता है।

अपने संबोधन में इनवेस्टमैंट प्रमोशन मंत्री अनमोल गगन मान ने राज्य सरकार की तरफ से निवेश को उत्साहित करने के लिए की पहलकदमियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग को और प्रफुल्लित करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। अनमोल गगन मान ने पंजाब को निवेश के लिए सर्वोच्च स्थान के तौर पर उभरने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया।

इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने सभी आदरणियों को स्वागतम कहा। इनवेस्टमैंट प्रमोशन के सी. ई. ओ. के. के. यादव ने इस मौके पर सबका धन्यवाद किया।

इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक और सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कारोबारियों ने भगवंत मान सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों के प्रति भरा सकारात्मक समर्थन

Next Post

फीस त्रुटियों के कारण बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को ना बिठाए जाने का हरजोत सिंह बैंस ने लिया नोटिस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ED Raid Amandeep Kaur Arora

ED Amandeep Kaur Arora: 36 घंटे की रेड के बाद अब समन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Khel Maidan

Punjab Khel Maidan: 1000 मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन अमलोह से

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Ludhiana DC Himanshu Aggarwal

Ludhiana DC Himanshu Aggarwal: MBBS से IAS तक, आज संभालेंगे कमान

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Shri Akal Takht

Akal Takht Kirtani Jatha: संगत की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Mangda Insaaf

Punjab Mangda Insaaf: क्या सच में हंग हाउस चाहती है BJP?

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Census 2027

Punjab Census 2027: 40 सवालों के जवाब अब खुद ऑनलाइन भरें

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Next Post
harjot bains

फीस त्रुटियों के कारण बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को ना बिठाए जाने का हरजोत सिंह बैंस ने लिया नोटिस

punjab news

अबोहर में युवक ने नहर में कूद किया सुसाइड; परिवार में इकलौता कमाने वाला था (The News Air)

the news air

वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी' गहने, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।