रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023
A A
0
Reliance Jio

Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

The News Air: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दिसंबर में वायरलाइन सेगमेंट में 2,92,411 नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के साथ पहला स्थान हासिल किया है। फिक्स्ड लाइन कनेक्शंस में बढ़ोतरी की वजह से दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस मामूली बढ़कर 117 करोड़ से अधिक हो गया।

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने अपनी मासिक सब्सक्राइबर रिपोर्ट में बताया है, “देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या नवंबर में 117.01 करोड़ से बढ़कर दिसंबर में 117.03 करोड़ हो गई।” दिसंबर में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स बढ़कर 2.74 करोड़ पर पहुंच गए। इस सेगमेंट की ग्रोथ में रिलायंस जियो का बड़ा योगदान है। कंपनी ने दिसंबर में 2,92,411 नए कस्टमर्स जोड़े हैं। Bharti Airtel के लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या में 1,46,643 की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 13,189 सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स की संख्या में सबसे अधिक कमी MTNL के लिए हुई है। कंपनी ने दिसंबर में 1,10,168 कस्टमर्स गंवाए हैं, जबकि Vodafone Idea को 15,920 कस्टमर्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशंस के 6,292 और Tata Teleservices के 5,849 फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स घटे हैं।

दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर बेस मामूली गिरकर 114.9 करोड़ कस्टमर्स का था। इस सेगमेंट में Vodafone Idea को सबसे अधिक 24.7 लाख कस्टमर्स का नुकसान हुआ है। टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War में एक महीना पूरा: IRGC ने दी बदले की धमकी, PM Modi ने MBS से की बात

रविवार, 29 मार्च 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

रविवार, 29 मार्च 2026
Middle East War

Middle East War में एक महीना पूरा, Iran-Israel के बीच भीषण हमले जारी

रविवार, 29 मार्च 2026
Hanuman Janmotsav 2026

Hanuman Janmotsav 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव? जानें सही तिथि

रविवार, 29 मार्च 2026

इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। रिलायंस जियो की 5G देश के 236 शहरों तक पहुंच गई हैं। पिछले महीने भारती एयरटेल ने सात रीजन में 155 रुपये का नया एंट्री लेवल प्लान पेश किया था। इससे कंपनी का बेसिक टैरिफ लगभग 57 प्रतिशत बढ़ गया है। यह प्लान कर्नाटक, बिहार और राजस्थान सहित सात रीजन के लिए है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रोहिंग्या पर संकट बढ़ा, संयुक्त राष्ट्र ने फूड फंड में की कटौती, जानें क्या है वजह

Next Post

1971 की जंग के नायक के पैतृक गाँव में लगी प्रतिमा से पर्दा हटाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War में एक महीना पूरा: IRGC ने दी बदले की धमकी, PM Modi ने MBS से की बात

रविवार, 29 मार्च 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

रविवार, 29 मार्च 2026
Middle East War

Middle East War में एक महीना पूरा, Iran-Israel के बीच भीषण हमले जारी

रविवार, 29 मार्च 2026
Hanuman Janmotsav 2026

Hanuman Janmotsav 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव? जानें सही तिथि

रविवार, 29 मार्च 2026
Elon Musk Modi Trump Phone Call

Elon Musk Modi Trump Phone Call: ईरान के खिलाफ ‘Final Blow’ पर चौंकाने वाली बातचीत

रविवार, 29 मार्च 2026
Ali Khamenei Assassination

Ali Khamenei Assassination: इजराइल ने कैसे Iran Supreme Leader को मार गिराया, बड़ा खुलासा

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Heroic Deeds Of Brigadier Chandpuri Will Ever Inspire Youth For Selfless Service Of Nation

1971 की जंग के नायक के पैतृक गाँव में लगी प्रतिमा से पर्दा हटाया

CM Bhagwant Mann

विजिलैंस कार्रवाई पर CM मान की प्रतिक्रिया: हम नहीं देखते ब्रैकेट में किस पार्टी का नाम लिखा है; दोषी बख्शा नहीं जाएगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।