LIVE | ...
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चंडीगढ़ में लग्जरी गाड़ियों के ऑक्शन पर रोक: गेस्टों ने 18.96 लाख का होटल बिल नहीं चुकाया

चंडीगढ़ में लग्जरी गाड़ियों के ऑक्शन पर रोक: गेस्टों ने 18.96 लाख का होटल बिल नहीं चुकाया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
the news air

चंडीगढ़ में लग्जरी गाड़ियों के ऑक्शन पर रोक: गेस्टों ने

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air) चंडीगढ़ में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CITCO) के सेक्टर 17 स्थित शिवालिक व्यू होटल के बिल की रिकवरी के लिए लग्जरी कारों की ऑक्शन पर रोक लग गई है। चंडीगढ़ जिला अदालत ने यह रोक लगाई है। मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने यह रोक लगाई है। हालांकि अभी ऑर्डर कॉपी अपलोड नहीं हुई है। CITCO के लॉ अफसर ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि 4 स्टार लग्जरी होटल में वर्ष 2018 में 6 महीने दो गेस्ट ने खूब मौज-मस्ती की। जब 18.96 लाख का बिल देने की बारी आई तो खिसकने लगे। यह देख होटल मैनेजमेंट ने उनकी लग्जरी गाड़ियां ऑडी और शेवरले क्रूज को ही जब्त कर लिया था, जिनकी कीमत 58 लाख है।

मामले में CITCO ने इन गेस्ट की गाड़ियां जब्त कर ली थी और वह इन्हें छुड़ाने भी नहीं आए। इसके बाद होटल का बिल वसूलने के लिए इनकी ऑक्शन का फैसला लिया गया। जिसे लेकर CITCO ने वर्ष 2020 में अदालत में केस दायर किया। पहले कोर्ट ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन इन दोनों लग्जरी गाड़ियों को नीलाम करने का आदेश दिया था। हालांकि बाद में 13 फरवरी के आदेशों में इस ऑक्शन पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

साल 2018 में होटल में अश्विनी कुमार चोपड़ा और रमणीक बंसल नाम के दो कस्टमर आए। वे 6 महीने तक होटल में रहे। उन्होंने यहां खूब मौज-मस्ती की और होटल की हर सुविधा का लुत्फ उठाया। वहीं जब उन्होंने चेक आउट किया तो होटल ने उन्हें 18.96 लाख का बिल थमा दिया।

गेस्ट द्वारा दिए गए चेक बाउंस हुए

गेस्ट ने बिल के नाम पर 6-6 लाख के तीन चेक दे दिए। जब होटल ने ये चेक बैंक में जमा किए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद होटल ने उनकी ऑडी क्यू 3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त रख लिया। इस घटना को पांच साल बीत गए, लेकिन वे गाड़ियां लेने वापस नहीं आए। इसके बाद होटल ने इन्हें बेचकर भरपाई करने का फैसला लिया।

2020 में कोर्ट पहुंचा था CITCO

साल 2020 में किराए की भरपाई के लिए CITCO ने रमणीक बंसल को पार्टी बनाते हुए यह केस चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर किया था। मामले में मार्च 2021 में कोर्ट सुनवाई के दौरान रिपोर्ट का हवाला दे कहा गया था कि मामले में प्रतिवादी पक्ष (कार मालिक रमणीक बंसल) को भेजे गए समन वापस आ गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था और वह किराए पर रहते थे।

वहीं दूसरा पता होशियारपुर का था, जहां समन भेजे गए थे। हालांकि प्रतिवादी पक्ष की कोई जानकारी न मिलने पर अगस्त 2021 में पब्लिकेशन भी करवाया गया, मगर कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। ऐसे में एक्स पार्टी कार्रवाई शुरू कर केस को आगे बढ़ाया गया था।

अन्य कार मालिक भी नहीं हुआ पेश

वहीं मामले में एक अन्य कार मालिक को उनकी RC के आधार पर समन जारी किया गया था, मगर वह भी पेश नहीं हुआ। सितंबर 2021 में पब्लिकेशन के आदेश दिए गए थे। वह तब भी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें भी एक्स पार्टी कर केस आगे चलाया गया। रिपोर्ट में आया कि वह 3 साल से संबंधित पते पर नहीं रह रहा है। मामले में PB10 CF 0009 कार किसी अश्विनी कुमार चोपड़ा के नाम रजिस्टर्ड थी। वहीं PCL 0082 रमणीक बंसल के नाम दर्ज थी।

रमणीक बंसल के इन पतों पर संपर्क किया

रमणीक बंसल का चंडीगढ़ के सेक्टर 48 सी और 49 बी का एड्रेस कागजों में था। हालांकि वह वहां नहीं रहता था। वहीं सेक्टर 44 ए के पते पर भी कोई नहीं रहता था। इसके अलावा उनके बेटे के पास इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में भी एक अर्जी भेजी गई थी जो सर्व हो गई थी। हालांकि रमणीक बंसल पेश नहीं हुआ।

एक कार ब्लैक लिस्टेड और दूसरी लोन पर थी

वहीं रिपोर्ट में पता चला कि दोनों में से एक कार ब्लैक लिस्टेड है। वहीं दूसरी कार PB10 CF 0009 का बैंक से लोन चल रहा है। इस पर CITCO ने कहा कि नीलामी की रकम से पहले क्रेडिटर्स को रकम चुकाएंगे और उसके बाद अपनी रिकवरी करेंगे। इस संबंध में CITCO के जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) ने एफिडेविट दायर किया था।

दोनों गाड़ियां पंजाब नंबर की, 45 लाख की ऑडी 10 लाख में

कोर्ट से परमिशन लेने के बाद होटल ने इनकी नीलामी की तारीख तय कर दी थी। इन्हें 14 फरवरी को नीलाम किया जाना था। इसमें 45 लाख की AUDI Q 3 का रिजर्व प्राइस 10 लाख और सवा 13 लाख की शेवरले क्रूज गाड़ी का रिजर्व रेट डेढ़ लाख रुपए रखा गया था। ऑडी 2012 और क्रूज 2016 मॉडल की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Google पर लगा भारत में CCI के ऑर्डर को नहीं मानने का आरोप

Next Post

Caretaker Attack: केयरटेकर रखने वाले हो जाएं सावधान, मुंबई में Caretaker ने दंपत्ति को पीटा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Sawan 2026

Sawan 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मिलाएं ये चीजें

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Post Office Monthly Income Scheme

Post Office Monthly Income Scheme: हर महीने पक्की इनकम, 7.4% ब्याज

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Next Post
Caretaker Attack

Caretaker Attack: केयरटेकर रखने वाले हो जाएं सावधान, मुंबई में Caretaker ने दंपत्ति को पीटा

ECGC

ईसीजीसी भर्ती 2023 02 अधिकारी रिक्तियों को लागू करें

job news

MAHADISCOM भर्ती 2023: अपरेंटिस पद, 109 रिक्तियां - अभी आवेदन करें - JobsCloud

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।