भारत की विकास दर चीन और अमेरिका से ज्यादा
उन्होंने कहा कि, “देश की पहली नागरिक, हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं। यह हमारे देश की बदलती छवि है। हमारी विकास दर 6.8% है, जो चीन और अमेरिका से ज्यादा है, यह हमारे देश की बदलती छवि है।”
नए मकान बनाने का संकल्प
नड्डा ने आगे कहा कि, “PM ने संकल्प लिया कि कोई गरीब आदमी कच्चे मकान में नहीं सोएगा और इसलिए जहां एक तरफ 3 करोड़ 60 लाख नए घर बनें वहीं इस साल के बजट में 79 हजार करोड़ रुपये रखकर एक साल में PM आवास योजना में नए मकान बनाने का संकल्प लिया गया।” उन्होंने कहा कि, “भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग है, देशों को सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाएं प्रदान करने वाली ‘ग्लोबल फार्मेसी’ के रूप में सेवा दे रहा है। भारत के बढ़ते कद को पूरी दुनिया देख रही है।”
आदिवासियों के लिए 4 गुना बढ़ाया गया बजट
वहीं, नड्डा ने त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि, “आज हम गर्व से कह सकते हैं कि यह नई आकांक्षाओं वाला नया त्रिपुरा है। नॉर्थ ईस्ट के लिए पीएम मोदी की विशेष चिंता है। त्रिपुरा भाजपा के शासन में आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज के लिए यह गर्व की बात है कि आज हमारी अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू हैं। 70 साल तक आदिवासियों की किसी ने सुध नहीं ली। मुझे खुशी है कि 8 केंद्रीय मंत्री आदिवासी हैं, हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी हैं। आदिवासी समुदायों के लिए बजट 4 गुना बढ़ाया गया है।”
9 साल पहले घुटने टेकने वाला भारत था
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, “डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा।” नड्डा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, “9 साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था, आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले 9 साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मज़बूत राष्ट्र दिखता है।”