US Debt Crisis America Italy Greece IMF Report – हाल ही में International Monetary Fund (IMF) की एक रिपोर्ट आई जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि United States का जो debt (कर्ज) है, वह Greece और Italy को भी surpass कर देगा – for the first time in 100 years।
यह खबर सुनकर पहली प्रतिक्रिया यही है कि क्या अमेरिका जैसी महाशक्ति संकट में है? क्या Greece की तरह economic crisis आने वाला है? लेकिन देखा जाए तो तस्वीर इतनी सरल नहीं है।
आइए विस्तार से समझते हैं कि IMF ने क्या कहा है, इसका मतलब क्या है, और अमेरिका की स्थिति Greece और Italy से कैसे अलग है।
IMF की रिपोर्ट – मुख्य बातें
IMF ने हाल ही में projection किया है कि 2030 तक United States का general government gross debt लगभग 143% of GDP तक पहुंच जाएगा।
समझने वाली बात यह है कि अगर अमेरिका की GDP मान लो $1000 है, तो इसका मतलब debt होगा $1430। यानी देश जितना कमा रहा है उससे कहीं ज्यादा कर्ज में डूबा है।
दिलचस्प बात यह है कि यह Italy को भी overtake कर देगा। क्योंकि 2030 तक Italy का debt-to-GDP ratio करीब 137% होगा। और Greece का 130% होगा।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हम advanced economies की बात कर रहे हैं। Greece और Italy को अब तक advanced economies में सबसे ज्यादा कर्ज वाले देश माना जाता था। लेकिन अब US भी इन्हें पार कर जाएगा।
So it marks for the first time in a century कि US का debt European high-debt nations को भी cross करने वाला है।
वर्तमान स्थिति और भविष्य का अनुमान
अगर गौर करें तो currently अमेरिका का debt-to-GDP ratio लगभग 120% है। और 2030 तक का projection है 143%।
वहीं Italy का भी currently 140% है, जो थोड़ा कम होकर 137% होगा। Greece का 171% है, लेकिन यह भी घटकर 130% हो जाएगा।
हैरान करने वाली बात यह है कि Italy और Greece अपना कर्ज over the years कम कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है – कई सारे factors की वजह से।
अमेरिका का कर्ज इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है?
यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। आइए एक-एक करके समझते हैं:
1. Large Fiscal Deficit (बड़ा राजकोषीय घाटा)
US का projected deficit annually 7% से ज्यादा है, जो बहुत high माना जाता है। इसके major कारण हैं:
- Tax cuts – जिस तरह से वहां tax cuts दिए जा रहे हैं
- Defense spending – रक्षा पर खर्च लगातार बढ़ रहा है
- Infrastructure और Social spending – बुनियादी ढांचे और सामाजिक खर्च बढ़ रहा है
- Revenue में increase नहीं – आमदनी बढ़ाने का कोई साधन नहीं दिख रहा
2. Rising Interest Cost (बढ़ती ब्याज लागत)
समझने वाली बात यह है कि US का borrowing cost over the years बढ़ गया है। पहले यह almost zero के करीब होता था। लेकिन higher yield की वजह से annual interest payment भी बढ़ जाता है।
और जब interest बढ़ेगा तो वह interest चुकाने के लिए और borrowing करनी पड़ेगी। और borrowing बढ़ेगी तो और ज्यादा कर्ज बढ़ जाएगा। यह एक vicious cycle है।
3. Aging Population (बूढ़ी होती आबादी)
अमेरिका में aging population की समस्या है। और जिस तरह से mandatory spending होती है:
- Social Security पर खर्च
- Medicare पर खर्च
- Healthcare spending बढ़ रहा है
Population बूढ़ी हो रही है तो budget पर pressure लगातार बढ़ता जा रहा है। और ये programs grow faster than tax revenues। मतलब खर्चा बढ़ रहा है लेकिन revenue उतना नहीं बढ़ रहा।
4. Political Gridlock (राजनीतिक गतिरोध)
राहत की बात यह नहीं है, बल्कि चिंता का विषय यह है कि recently काफी चर्चा चली थी lockdown को लेकर। अमेरिका का सबसे longest shutdown Donald Trump के कार्यकाल में देखने को मिला।
वहां दो political parties हैं:
- Republican Party (Trump की पार्टी)
- Democratic Party (Biden और Kamala Harris की पार्टी)
दोनों के बीच poles apart difference है। Tax reform को लेकर, long-term fiscal discipline को लेकर – दोनों parties में बहुत ज्यादा differences हैं।
IMF का यही कहना है कि दोनों parties एक साथ सहमत नहीं हो पा रहे। Congress में bill pass नहीं हो पाते। And that is one of the biggest reasons जिसकी वजह से कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।
Italy और Greece से तुलना क्यों की जा रही है?
यह सवाल महत्वपूर्ण है – why the comparison with Italy and Greece?
देखा जाए तो ये दोनों देश symbolic global examples of debt crisis हैं। Italy और Greece को historically fiscal stress और debt crisis के उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
Traditionally, इन दोनों countries को outlier माना जाता था। मतलब advanced economies में यही दो ऐसे थे जो थोड़े “नालायक” निकल गए (अगर हम आसान भाषा में कहें तो)।
और दूसरी तरफ अमेरिका को as a benchmark की तरह देखा जाता था – stability का benchmark।
तो अगर अमेरिका इनके भी debt को cross कर रहा है, मतलब कहीं न कहीं जो fiscal strength है अमेरिका की, वो कमजोर हो रही है।
क्या अमेरिका का हाल Greece की तरह हो जाएगा?
यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या अमेरिका भी Greece crisis की तरफ बढ़ रहा है? जैसा 2013-14-15 में Greece में देखा गया था?
हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसा नहीं है। यहां हम basically debt ratio की बात कर रहे हैं – debt in percentage of GDP। लेकिन ध्यान रखिए, अमेरिका काफी different है।
अमेरिका की Monetary Sovereignty (मौद्रिक संप्रभुता)
यह सबसे बड़ा factor है। US जो है, वो अपना खुद का debt अपनी ही currency में issue करता है।
समझिए – जैसे मान लो अगर India को बाहर से borrow करना पड़े तो हम dollars में borrow करेंगे। अब dollar किसकी currency है? अमेरिका की।
अब अमेरिका जब borrow कर रहा है तो dollar में ही borrow कर रहा है। और dollar कौन छापता है? अमेरिका ही छापता है!
तो यह उनके लिए बहुत बड़ा advantage है – monetary sovereignty का।
दूसरी तरफ Italy और Greece अगर आप देखोगे तो वो जिस currency को borrow करते थे – Euro – उस पर उनका पूरा control नहीं था।
तो यह एक बहुत बड़ा difference है अमेरिका के debt में और Italy-Greece के debt में।
US Federal Reserve की भूमिका
Federal Reserve acts as a lender of last resort। जिसकी वजह से अगर कोई भी अचानक से liquidity crisis आती है तो Federal Reserve उसे संभालने की कोशिश करेगा।
Massive Treasury Market
अमेरिका का bond market बहुत ज्यादा deep है। मतलब American government को अचानक कभी भी पैसे की जरूरत हो, तुरंत मिल जाएंगे।
Global Reserve Currency का Status
Dollar को global reserve currency का status है। जिस तरह से treasury bonds की demand लगातार बढ़ती है, इसकी वजह से अमेरिका कभी ऐसे crisis में नहीं आएगा – जब तक dollar है।
Higher Economic Growth Potential
अमेरिका के पास अभी भी potential है कि वो:
- Tech-driven productivity और बढ़ा सकता है
- अगर दोनों party सहमत हो जाएं तो बेहतर govern कर सकते हैं
- Better demographics है Italy से
- Innovation capacity काफी ज्यादा है Italy और Greece से
तो इसकी वजह से अमेरिका के पास advantage है।
High US Debt के जोखिम क्या हैं?
लेकिन हां, risks भी हैं। आइए समझते हैं क्या चीजें गलत हो सकती हैं:
1. Crowding Out (निजी निवेश को बाहर धकेलना)
Crowding out का मतलब यह होता है: मान लो अगर American government को ज्यादा borrow करना पड़ रहा है।
अब market में तो एक limited amount है। मान लो market में ₹100 available है borrow करने के लिए।
अगर government ही ₹60 borrow कर लेगी, तो बाकी private investment को borrow करने के लिए कितना बचेगा? सिर्फ ₹40।
जिसकी वजह से infrastructure, defense, education, research & development – इन सबके लिए चीजें कम हो जाती हैं। That is why economy पर बहुत impact पड़ता है।
2. Fiscal Space का कम होना
Crisis के समय – मान लो war आया, pandemic आया – तो उस समय जो space बचता था पहले कि वो अचानक खूब पैसा खर्च कर पाते थे, वो confidence कम हो जाएगा।
3. Market Confidence की समस्या
जब भी इस तरह की खबरें आती हैं कि debt को लेकर crisis आ सकती है, अमेरिका में problem हो सकती है, तो:
- Treasury yield में spike देखने को मिल सकता है
- Bond का interest rate बढ़ सकता है
- Borrowing cost अगेन बढ़ेगा
- और बढ़ेगा तो अगेन American government को और ज्यादा interest चुकाना होगा
Overall market confidence काफी मायने रखता है।
4. Intergenerational Burden (अंतर-पीढ़ीगत बोझ)
आज के दौर में अगर सरकार और borrow करती जा रही है, तो future taxpayers को कहीं न कहीं वो burden झेलना पड़ेगा।
For example, अगर हम Greece और Italy की बात करें – उन्होंने इतना ज्यादा पैसा borrow कर लिया था कि आज की generation को वो चुकाना पड़ रहा है। वो benefit उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
Higher taxes आगे चलकर होंगे, public investment कम होगा, growth कम होगी – ये सब problems होती हैं।
Debt Composition में अंतर
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जब हम debt composition की बात करें:
Italy और Greece का काफी सारा debt short-term था। लेकिन US का debt थोड़ा long-term है। और वो भी dollars में। और dollar कौन छापता है? अमेरिका ही।
तो default का खतरा कम हो जाता है। Default का खतरा actually होता ही नहीं है अमेरिका को।
क्योंकि अगर हम Italy और Greece की बात करें, तो वो थोड़े ही पैसा छाप रहे हैं अपने bank के जरिए। तो जब वो borrow करते हैं तो उन्हें चुकाना है। वो कहां से चुकाएंगे?
अमेरिका तो फिर से print कर देगा। कैसे न कैसे अपना short-term risk को manage कर सकता है।
High Debt का मतलब Immediate Crisis नहीं
फिर ध्यान रखिए, high debt का मतलब यह नहीं है कि immediately crisis आ जाएगी। काफी सारी चीजों पर depend करता है – growth, interest rate।
तो ऐसा नहीं है कि तुरंत अभी crisis आने वाला है अमेरिका पर।
अमेरिका क्या कर सकता है? – Policy Response
अब सवाल यह है कि US क्या कर सकता है? US government के पास क्या options हैं?
Revenue के मामले में:
- Tax base को widen करना होगा
- Loopholes को close करना होगा
- Wealth और corporate taxation में reforms लाने होंगे
Spending पर Control:
- Entitlement reforms करने होंगे (हर किसी को यह तो मिलना ही चाहिए – इस पर थोड़ा control)
- Healthcare spending को optimize करना होगा
- Efficiency में improve करने की जरूरत है
Growth-Promoting Policies:
- Immigration reform लाना होगा
- Research & Development में investment बढ़ानी होगी
अगर आप देखोगे तो Trump कहीं न कहीं इसी दिशा में कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। जो immigration है उसे रोकना, जहां से लोग आ रहे हैं – उन पर सरकार को खर्च करना पड़ता है, तो वो spending को रोकना।
Political Reality – सबसे बड़ी चुनौती
लेकिन यहां political reality को समझना जरूरी है। IMF ने साफ-साफ कहा है कि US की political polarization बहुत बड़ा obstacle है।
दोनों parties – Democrats और Republicans:
- Republicans tax increase को reject करते हैं
- Democrats entitlement cuts को reject करते हैं
तो कहीं न कहीं spending नहीं हो पा रही, tax increase भी नहीं हो पा रहा।
इसकी वजह से stalemate बना हुआ है। High deficit है और आगे चलकर जैसा मैंने बताया, Greece और Italy को भी surpass कर देगा अमेरिका का debt।
क्या सचमुच चिंता का विषय है?
राहत की बात यह है कि अमेरिका के पास अभी भी काफी advantages हैं जो Greece और Italy के पास नहीं थे।
लेकिन चिंता का विषय यह भी है कि trend बहुत अच्छा नहीं है। अगर political will नहीं होगी, reforms नहीं होंगे, तो आगे चलकर समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मुख्य बातें (Key Points)
- IMF की report के अनुसार 2030 तक US का debt 143% of GDP हो जाएगा
- यह पहली बार 100 साल में होगा कि अमेरिका Italy (137%) और Greece (130%) को पार करेगा
- Currently US का debt 120% है जो लगातार बढ़ रहा है
- मुख्य कारण: Large fiscal deficit (7%+), tax cuts, defense spending, aging population, political gridlock
- लेकिन US अलग है क्योंकि: Monetary sovereignty (अपनी currency में debt), Federal Reserve, global reserve currency status, massive treasury market
- Risks: Crowding out private investment, less fiscal space, market confidence issues, intergenerational burden
- Solution: Tax reforms, spending control, entitlement reforms, growth-promoting policies
- सबसे बड़ी चुनौती: Political polarization – Republicans tax increase reject करते हैं, Democrats entitlement cuts reject करते हैं











