गुरूवार, 7 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Sukhbir Singh Badal Ferozepur Rally: गैंगस्टर-ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित करेगी अकाली सरकार

Sukhbir Singh Badal Ferozepur Rally: गैंगस्टर-ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित करेगी अकाली सरकार

सुखबीर बादल ने फिरोजपुर रैली में किया एलान, कहा- अगली सरकार बनते ही गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त करेगी, OPS बहाल करेंगे, किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन.

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
sukhbir-singh-badal-ferozepur-rally-announcements
105
SHARES
703
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Sukhbir Singh Badal Ferozepur Rally : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि आगामी अकाली दल सरकार गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित करके इस अभिशाप को जड़ से खत्म करेगी और उनके साथ कानून की पूरी ताकत के साथ निपटेगी।

अकाली दल अध्यक्ष फिरोजपुर ग्रामीण हलके में पार्टी के पंजाब बचाओ अभियान के तहत एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होने हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह जिंदू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि पंजाबी दिल्ली स्थित सभी पार्टियों से तंग आ चुके हैं और अब वे कोई नया प्रयोग नही करना चाहते और उन्होने राज्य में अकाली दल सरकार बनाने का मन बना लिया है।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गैंगस्टर और ड्रग तस्कर का पंजाब पर कब्जा है और आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान इन असामाजिक तत्वों पर लागम लगाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि इस दोहरी खतरे से निपटने के लिए कानून लाने का समय आ गया है। अकाली दल की सरकार बनने के बाद हम गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों को जमानत देने से इंकार करने के अलावा उनकी संपत्तियां जब्त करने का भी कानून लाएंगें। मैं उन्हें सलाह देता हूं कि यां तो वे पंजाब को छोड़ दें यां कानून के तहत पूरी तरह से खात्मे के लिए तैयार रहें।’’

यह भी पढे़ं 👇

Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
India Pakistan War 2026

भारत-पाकिस्तान युद्ध 2026: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा, US थिंक टैंक की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026

सरदार बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कि वे पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या जैसे संवेदनशील मुददे पर अपना रूख बदल रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ पहले तो सरकार को गुरदासपुर के अधियान पुलिस चैंकी पर एक एएसआई और एक हेडकांस्टेबल की मौत के बारे कोई जानकारी नही थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए उनके परिवारों को 1 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। अब वह दावा कर रहे हैं कि दोनो अधिकारियों की आपस में हाथापाई से मौत हुई होगी। इस तरह का कुशासन आम आदमी पार्टी सरकार की पहचान है, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों की सेवा करने के बजाय अरविंद केजरीवाल की सेवा करने में व्यस्त हैं।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने सरकारी जमीन को औने-पौने दामों में बेचकर ‘पंजाब रसोई’ योजना शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की है। उन्होने कहा कि चार साल तक इस योजना को लागू नही करने के बाद आप सरकार 2027 में विधानसभा चुनावों से पहले पंजाबियों को प्रभावित करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। उन्होने कहा,‘‘ ऐसे हथकंडे भी आम आदमी पार्टी को नही बचा सकते हैं।’’

सरदार बादल ने समाज के सभी वर्गों को कवर करने वाले पंजाब के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए घोषणा की कि अकाली दल पूर्व कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकारों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ किए गए सभी भेदभावों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना भी शामिल है।

किसानों के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा कि अगली अकाली दल सरकार के गठन के एक सप्ताह के भीतर उन सभी किसानों को टयूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगें जिनके पास अभी तक कनेक्शन नही हैं। उन्होने बाढ़ से निपटने के लिए नदियों पर पक्के बांध बनाने की भी घोषणा की। उन्होने कहा कि जिन लोगों को जमीन अधिकार से वंचित रखा गया है उन्हे भूमि अधिकार दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि जमीन के संयुक्त स्वामित्व का मुफ्त विभाजन किया जाएगा।

सरदार बादल ने कहा कि कैसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले तो वंचितों के लिए सामाजिक भलाई योजनाओं में कटौती की और अब उन्हे पूरी तरह से नकार दिया गया है। उन्होने कहा,‘‘ हम सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक भलाई योजनाओं को बढ़ाने के साथ साथ कमजोर वर्गों के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होने कहा आटा-दाल योजना को फिर से शुरू किया जाएगा जिसमें आटा 4 रूपये प्रति किलो और दाल 20 रूपये प्रति किलो दी जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ गरीब वर्गोंे को शादी में एक लाख रूपये की सहायता दी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि नौजवानों के लिए नए रोजगार के अवसर खोले जाएंगें और सभी नए उद्योगों में 75 फीसदी पंजाबी युवाओं को नौकरी पर रखना होगा। उन्होने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि वे इसे दस सालों के भीतर वापिस कर सकते हैं। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार , सरकारी और निजी इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेजों में मेधावी स्कूलों के छात्रों के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करेगी।

सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि विश्व कबडडी कप को फिर से शुरू किया जाएगा और एक नया कुश्ती कप भी शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ पशु मेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा और मारवाड़ी घोड़ों के लिए एक रेस कोर्स का निर्माण किया जाएगा और साथ ही कबूतरबाजी के खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।’’ उन्होने बताया कि इंटर विलेज कार्ड गेम ‘सीप’ चैंपियनशिप भी शुरू की जाएगी, जिसमें जीतने वाली टीमों को गांवों के विकास के लिए पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह जिंदू, सुखपाल सिंह नन्नू, नरदेव सिंह बाॅबी मान और रोहित मोंटू वोहरा ने भी संबोधित किया।
इससे पहले यूथ अकाली दल और एसओआई के सदस्यों ने रैली स्थल के रास्ते में उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष ने भव्य रोड शो आयोजित करने के लिए यूथ अकाली अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर, एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा, चितबीर सिंह जीरा, आकाशदीप सिंह मिडडूखेड़ा और सुरेंद्र बब्बू का भी आभार व्यक्त किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sunil Gavaskar Team India Warning: अक्षर पटेल को लेकर बड़ा बयान

Next Post

Sukhpal Khaira BDPO Transfer: भ्रष्ट अफसर पर गिरेगी गाज? विधायक ने की तत्काल ट्रांसफर की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
India Pakistan War 2026

भारत-पाकिस्तान युद्ध 2026: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा, US थिंक टैंक की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates 7 May 2026

Breaking News Live Updates 7 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 7 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: विपरीत राजयोग से होगी धन वर्षा, जानें आपकी किस्मत

गुरूवार, 7 मई 2026
Next Post
Sukhpal Khaira

Sukhpal Khaira BDPO Transfer: भ्रष्ट अफसर पर गिरेगी गाज? विधायक ने की तत्काल ट्रांसफर की मांग

SEO Optimized Meta Title Bhagwant Singh Mann Mansa Rally

Bhagwant Singh Mann Mansa Rally: पुरानी सरकारों पर हमला, 240 बच्चों को हुनरमंद बनाएगा ITI

Punjab Police BKI Module

Punjab Police BKI Module: जालंधर में गोलीबारी के आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।