बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

Chandigarh Mayor Election: सौरभ जोशी बने नए मेयर, BJP ने तीनों पद किए अपने नाम

AAP-कांग्रेस गठबंधन टूटने का BJP को मिला फायदा, मेयर चुनाव में 18 वोट मिले, हाथ उठाकर हुई वोटिंग

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 जनवरी 2026
A A
0
Chandigarh Mayor Election 2026 Result
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Chandigarh Mayor Election 2026: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एकतरफा जीत हुई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर अब BJP का कब्जा हो गया है। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बन गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर पद पर सुमन शर्मा चुनी गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का गठबंधन टूटने का सीधा फायदा BJP को मिला।

वोटिंग में किसे कितने वोट मिले?

मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी को 18 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 7 वोट मिले जबकि आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले। वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने भाजपा पार्षद सौरभ जोशी को बधाई दे दी थी। सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए भी भाजपा को 18 वोट मिले जबकि आप के मुन्नवर राणा को 11 वोट मिले। कांग्रेस पार्षदों ने इस चुनाव में वॉकओवर कर दिया।

हाथ उठाकर हुआ चुनाव, क्रॉस वोटिंग नहीं हुई

इस बार चुनाव सीक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े करके हुआ। हाथ उठाकर मेयर चुनाव करवाने से इस बार किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे। न ही किसी तरह की क्रॉस वोटिंग हुई। यह पहली बार था जब तीनों पार्टियां अलग-अलग मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनावों में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था।

यह भी पढे़ं 👇

Plot Fraud Case

Plot Fraud Case: एक्साइज अधिकारी गिरफ्तार, गुरुग्राम में करोड़ों की ठगी

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
mamata

Bengal SIR Hearing: SC में Mamata Banerjee की दलील, आयोग पर अवहेलना का आरोप

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Explosive Candy Incident

Explosive Candy Incident: टॉफी समझकर बारूद चबाया, बच्ची का जबड़ा उड़ा

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu Traitor Video Inside Story

Rahul Gandhi ने Ravneet Bittu को गद्दार कहा, संसद में तीखी तकरार

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
AAP से BJP में आईं सुमन शर्मा भी जीतीं

डिप्टी मेयर पद के चुनाव में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा की 18 वोट पाकर जीत हुई। आप की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। आजाद उम्मीदवार खड़े हुए आप नेता रामचंद्र ने पहले ही नॉमिनेशन वापस ले लिया था और कांग्रेस नेता सदन छोड़कर जा चुके थे।

भावुक हुए नए मेयर सौरभ जोशी

मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है। जोशी ने यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित की और कहा कि यह हमारे नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली जीत है।

2021 के पार्षदों का आखिरी मेयर चुनाव

2021 में चुने गए पार्षदों ने इस बार आखिरी बार मेयर चुना है। इसके बाद नए सिरे से पार्षद चुने जाएंगे। मेयर बनने के बाद संजय टंडन समेत सभी सीनियर भाजपा नेता सौरभ जोशी को बधाई देने पहुंचे। नगर निगम ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और जीत की खुशी में भांगड़ा डालते हुए जश्न मनाया।


मुख्य बातें (Key Points)
  • सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने, BJP ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पद जीते।
  • मेयर चुनाव में BJP को 18, कांग्रेस को 7 और AAP को 11 वोट मिले।
  • इस बार हाथ उठाकर वोटिंग हुई, कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।
  • AAP-कांग्रेस गठबंधन टूटने का सीधा फायदा BJP को मिला।
Previous Post

Sangrur School Bus Accident: तेज रफ्तार या सामने आई गाड़ियां, कैसे हुआ हादसा?

Next Post

Supreme Court on UGC Act: नए नियमों पर रोक, CJI बोले- दुरुपयोग का खतरा, 2012 के नियम रहेंगे लागू

Related Posts

Plot Fraud Case

Plot Fraud Case: एक्साइज अधिकारी गिरफ्तार, गुरुग्राम में करोड़ों की ठगी

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
mamata

Bengal SIR Hearing: SC में Mamata Banerjee की दलील, आयोग पर अवहेलना का आरोप

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Explosive Candy Incident

Explosive Candy Incident: टॉफी समझकर बारूद चबाया, बच्ची का जबड़ा उड़ा

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu Traitor Video Inside Story

Rahul Gandhi ने Ravneet Bittu को गद्दार कहा, संसद में तीखी तकरार

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
 gold-silver-price-surge

Gold Silver Price में जबरदस्त उछाल, दो दिनों में ₹9,412 महंगा सोना

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
korean-game-task-suicide

Korean Game Task के चक्कर में तीन बहनों ने दी जान

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Next Post
Supreme Court on UGC Act

Supreme Court on UGC Act: नए नियमों पर रोक, CJI बोले- दुरुपयोग का खतरा, 2012 के नियम रहेंगे लागू

DA Hike January 2026

DA Hike January 2026: 5% बढ़ोतरी से 63% होगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।