शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab River Water Row: हरियाणा को पानी देने की तैयारी? अकाली दल का आरोप

Punjab River Water Row: हरियाणा को पानी देने की तैयारी? अकाली दल का आरोप

अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब के जल अधिकारों से समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया।

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 जनवरी 2026
A A
0
Punjab River Water Row
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab River Water Dispute : शिरोमणी अकाली दल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आधुनिक समय के दरबारा सिंह (पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री) की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए पंजाब के जल अधिकारों से समझौता कर रहे हैं।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इशारे पर पंजाब के जल अधिकारों से समझौता किया था , ठीक उसी तरह मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बाॅस अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर राज्य का पानी हरियाणा को देने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री से यह सवाल पूछते हुए अकाली नेता ने कहा कि उन्होने यह क्यों नही कहा कि राज्य के पास एक भी बूंद देने के लिए नही बचा है, सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा,‘‘ इससे स्पष्ट है कि पंजाब में आप सरकार हमारी नदियों का पानी हरियाणा को देने की तैयारी कर रही है।’’ उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कहकर इस बात पर मुहर लगा दी कि,‘‘ पहले हमें यह तय करने दीजिए कि कितना पानी देना है, उसके बाद हम सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर बनाएंगें।’’

इस बात पर जोर देते हुए कि अकाली दल इस साजिश को कतई सफल नही होने देगा, अकाली नेता ने कहा,‘‘ हम पंजाब से पानी की एक भी बूंद हरियाणा में नही बहने देंगें।’’ उन्होने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगली अकाली दल सरकार राजस्थान नहर में पानी का प्रवाह रोककर पंजाब के खेतों की ओर मोड़ेगी और राज्य के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को दूर करेगी ।

सरदार रोमाणा ने यह भी साफ किया कि पंजाब और हरियाणा के बीच नदी जल विवाद को हल करने का केवल रिपेरियन सिद्धांत ही है। उन्होेने कहा कि इस सिद्धांत के अनुसार पंजाब में बहने वाले पानी का स्वामी केवल पंजाब है। उन्होने आगे कहा,‘‘ इसी सिद्धांत के आधार पर राजस्थान को नर्मदा नदी का पानी देने से इंकार किया । उन्होने कहा कि एक ही देश में दो कानून नही हो सकते।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के हितों को बेचने के अपनी सरकार के फैसले को समझाने के लिए धार्मिक उपमाओं को तोड़ -मरोड़कर पेश करने की कड़ी निंदा करते हुए सरदार रोमाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाई कन्हैया का उदाहरण दिया जो युद्ध के मैदान में दुश्मनों को पानी पिलाते थे,सच्चाई यह है कि भाई कन्हैया ने न सिर्फ अपने भाइयों बल्कि दुश्मनों को भी पानी पिलाया। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि हमारे गुरु साहिबाने ने हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया है। हम आपको हमारे नदी अधिकरों को छीनने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की बिल्कूल भी अनुमति नही देंगें।’’

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

सरदार रोमाणा ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए गए झूठ के विपरीत कि एसवाईएल की समस्या ‘बुजूर्गों’ द्वारा पैदा की गई थी और वे इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सच्चाई यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने 1979 में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम की धारा 78 की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक मामला दायर किया था, जिसे बाद में दरबारा सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने वापिस ले लिया था। उन्होने कहा कि 2016 में मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बादल ने एसवाईएल नहर के निर्माण वाली जमीन को निरस्त करके किसानों को वापिस लौटाकर आगे कदम बढ़ाया था। उन्होने कहा कि श्री भगवंत मान एक ऐसे मुददे को दोबारा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बंद कर दिया गया है। उन्हे मुझे बताना चाहिए कि क्या वह अब हवा में एसवाईएल नहर का निर्माण करेंगें?

अकाली नेता ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 2017 से ही पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली को सौंपने पर तुले हुए हैं और इस संबंध में उन्होने बयान भी दिए हैं और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया है। उन्होने कहा,‘‘ वे जितनी कोशिश कर सकते हैं कर लें, परंतु अकाली दल उनकी साजिश को हरगिज सफल नही होने देगा।’’

मुख्य बातें (Key Points)
  • अकाली दल ने भगवंत मान पर जल अधिकारों से समझौते का आरोप लगाया।

  • हरियाणा को पानी देने की तैयारी का दावा किया गया।

  • एसवाईएल नहर को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति।

  • अकाली दल ने पानी की एक भी बूंद बाहर न जाने देने का संकल्प दोहराया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.64 लाख पार, चांदी 28 दिन में ₹1.29 लाख महंगी – ऑल टाइम हाई!

Next Post

Punjab Politics News: पूर्व CM भट्ठल का सनसनीखेज दावा – अफसरों ने कहा था धमाके करवाओ, सरकार रिपीट हो जाएगी!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Ex Punjab CM Rajinder Kaur Bhattal

Punjab Politics News: पूर्व CM भट्ठल का सनसनीखेज दावा - अफसरों ने कहा था धमाके करवाओ, सरकार रिपीट हो जाएगी!

Lala Lajpat Rai Birthplace

Lala Lajpat Rai Birthplace: ढुड्डीके बनेगा मॉडल गांव, मान का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।