LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Emotional Letter in Assembly : मनरेगा महिला की चिट्ठी पढ़कर भावुक हुए FM Cheema

Emotional Letter in Assembly : मनरेगा महिला की चिट्ठी पढ़कर भावुक हुए FM Cheema

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Emotional Letter in Assembly
105
SHARES
702
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Emotional Letter in Assembly : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा स्कीम को खत्म कर रही है और गरीबों से उनकी रोजी-रोटी का हक छीन रही है। विधानसभा में मनरेगा स्कीम में हाल ही में किए गए बदलावों एवं इसका नाम बदलकर ‘विकसित भारत – ग्राम जी’ रखने के खिलाफ पेश प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने इस कदम को ‘हाशिए पर धकेले गए लोगों के पेट पर हमला’ करार दिया।

अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक महिला मनरेगा वर्कर चरणजीत कौर की भावुक चिट्ठी पढ़ी, जिसमें हजारों ग्रामीण मजदूरों के डर को उजागर किया गया था। चरणजीत कौर ने चिट्ठी में चिंता जताई कि बदलते नियमों एवं केंद्रित गांवों की सूचियों के कारण बच्चे शिक्षा से तथा बुजुर्ग दवाइयों से वंचित रह जाएंगे। वित्त मंत्री चीमा ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार स्कीम का केंद्रीकरण करके एवं मोबाइल-आधारित जटिल हाजिरी प्रणाली लागू करके काम की उस ‘गारंटी’ को छीन रही है, जो कभी ग्रामीण जीवन का आधार थी।

बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा लिखे गये संविधान की भावना के विरुद्ध कार्य करने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र की नीतियां संविधान की प्रस्तावना (प्रीएंबल) को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान की प्रस्तावना, जो राष्ट्र के बुनियादी सिद्धांतों एवं मूल्यों-कीमतों को दर्शाती है, को केंद्र की नीतियों द्वारा कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना भारत को एक ‘संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य’ के रूप में स्थापित करती है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसलों में बार-बार घोषणा की है कि संविधान की प्रस्तावना, जो इसके पवित्र स्वभाव की पुष्टि करती है, को बदला या विकृत नहीं किया जा सकता।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार हर स्कीम का केंद्रीकरण करके देश के मजदूरों को ‘बंधुआ मजदूर’ एवं केंद्रीय प्रणाली के ‘गुलाम’ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण सहकारी संघीय ढांचे को तबाह कर रहा है, राज्यों के हक छीन रहा है एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की रूह पर हमला है।

धार्मिक चिह्नों के नाम पर स्कीम का नाम बदलने पर सख्त ऐतराज जताते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि जहां पूरी दुनिया भगवान राम का सम्मान करती है, वहीं सरकारी स्कीम के लिए धार्मिक नाम का उपयोग करना सरकार को आलोचना से बचाने की एक राजनीतिक चाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह एक खतरनाक रुझान है जिसकी आड़ में अपनी दिहाड़ी या हक मांगने वाले प्रदर्शनकारियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लेबल लगाया जा सकता है।

केंद्र की नीतियों की पंजाब सरकार की पहलकदमियों से तुलना करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी ठोस कार्रवाइयों के माध्यम से दलित समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार मान मंत्रिमंडल में 15 में से 6 मंत्री दलित समुदाय से हैं। एक और ऐतिहासिक पहलकदमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दलित परिवार से संबंधित व्यक्ति को वित्त मंत्री नियुक्त किया है, एक ऐसा पद जो पिछली कांग्रेस एवं अकाली सरकारों ने कभी किसी दलित नेता को नहीं सौंपा।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि ‘आप’ सरकार अब तक 15,000 से अधिक दलित युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है एवं लगभग 5000 जरूरतमंद दलित परिवारों के कर्ज माफ किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2025-26 के बजट में एस.सी./एस.टी. सब-प्लान के तहत लगभग 14,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक आवंटन को दर्शाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कुल विकास बजट का 34 प्रतिशत विशेष रूप से हाशिए पर धकेले गए एवं वंचित वर्गों के विकास के लिए समर्पित है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026

शिक्षा के क्षेत्र में हुई क्रांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के 267 से अधिक विद्यार्थियों, जिनमें से कई मजदूरों के बच्चे हैं, ने जे.ई.ई. पास किया एवं 235 प्रवेश लेने में सफल हुए, 847 ने एन.ई.ई.टी. पास किया एवं 560 प्रवेश लेने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के कई अन्य विद्यार्थियों ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। उन्होंने विरोधी दलों को चुनौती दी कि वे अपने शासनकाल की ऐसी मिसालें पेश करें। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पहली बार इस सशक्तीकरण को कानूनी क्षेत्र में भी लागू किया, जहां एडवोकेट जनरल के कार्यालय में दलित वकीलों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से गरीब लोगों, सफाई कर्मचारियों के 58 बच्चों को उच्च-दर्जे के कानूनी पदों पर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का इकलौता राज्य है जिसने दलित वकीलों को ऐसा आरक्षण प्रदान किया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को एक व्यापक राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की चेतावनी देते हुए घोषणा की कि पंजाब सरकार एवं ‘आम आदमी पार्टी’ मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी। उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर से अपील की कि वे मनरेगा मजदूरों से प्राप्त सैकड़ों पत्रों, जिनमें से कई पर अंगूठे के निशान हैं, को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजें ताकि इन नीतिगत बदलावों की मानवीय कीमत दिखाई जा सके। उन्होंने घोषणा की, ‘हम भाजपा को कॉर्पाेरेट हितों के लिए अपने मजदूरों के मुंह से रोटी नहीं छीनने देंगे।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

India में इंटरनेट की महाक्रांति, 6G और Satellite Broadband का रास्ता साफ

Next Post

मनरेगा कमजोर, ग्राम सभा दरकिनार: VBG Ram Ji Scheme पर पंजाब सरकार का कड़ा रुख

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
VBG Ram Ji Scheme

मनरेगा कमजोर, ग्राम सभा दरकिनार: VBG Ram Ji Scheme पर पंजाब सरकार का कड़ा रुख

Sivagiri Pilgrimage

सिर्फ तीर्थ नहीं, जीवन जीने की कला है Sivagiri Pilgrimage, उपराष्ट्रपति का संदेश

CM Bhagwant Mann

गरीबों से भोजन छीनकर भारत कैसे बनेगा ‘विश्वगुरु’? CM मान का केंद्र से सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।