LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Punjab Holy Cities Notification: अमृतसर समेत 3 शहर ‘पवित्र’ घोषित, मांस-शराब पर लगा पूर्ण प्रतिबंध!

Punjab Holy Cities Notification: अमृतसर समेत 3 शहर ‘पवित्र’ घोषित, मांस-शराब पर लगा पूर्ण प्रतिबंध!

तीन शहरों को विशेष दर्जा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर (वर्ल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो (दमदमा साहिब) को आधिकारिक रूप से 'पवित्र शहर' घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 21 दिसम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Bhagwant mann
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 चंडीगढ़, 21 दिसंबर (राज) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार ने सिखों के लिए धार्मिक महत्व वाले तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने संबंधी अधिसूचना जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इस पल को प्रदेश के लिए परमात्मा के प्रति कृतज्ञता, विनम्रता और जिम्मेदारी वाला अवसर बताया।

एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्यारे पंजाबियों, आपकी अपनी पंजाब सरकार ने सिखों के लिए धार्मिक महत्व वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने संबंधी अधिसूचना जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें ‘शहीदी दिवस’ (शहीदी दिवस) को मनाने के लिए राज्य स्तरीय समारोह के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती से की गई थी। उन्होंने कहा कि मैं परमात्मा का आभारी हूं, जिसने हमें ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लेने की शक्ति, सामर्थ्य और क्षमता प्रदान की है।

इस कदम के महत्व के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के पांच तख्त साहिबानों में से तीन तख्त पंजाब में स्थित हैं, जिनमें श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पवित्र तख्त साहिबानों की स्थापना वाले तीनों शहरों को अब आधिकारिक रूप से रूहानियत के केंद्रों और पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इन पवित्र शहरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सिखों के लिए धार्मिक महत्व वाले इन शहरों में ई-रिक्शा, मिनी-बसें और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं और संगत को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढे़ं 👇

23 June History

23 June History: जब टाइपराइटर से लेकर Brexit तक बदली दुनिया की तस्वीर

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 23 जून 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन पवित्र शहरों में अब सख्त नियम लागू होंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यह निर्णय इन स्थानों की पवित्रता को ध्यान में रखकर लिया गया है और अब इन तीनों शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको पूरी जिम्मेदारी के साथ आश्वासन देता हूं कि इन शहरों के समग्र और उचित विकास को सुनिश्चित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ये शहर केवल रूहानियत का केंद्र नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रतीक भी हैं।

सिख भाईचारे को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं पूरी सिख संगत को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पवित्र शहरों की घोषणा का यह ऐतिहासिक निर्णय बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था और प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ, यह निर्णय अब लागू हो गया है और अब इन तीनों शहरों को आधिकारिक रूप से पवित्र शहरों का दर्जा मिल गया है।

उन्होंने आगे कहा कि 15 दिसंबर, 2025 को पंजाब सरकार ने आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी करके अमृतसर जिले की वर्ल्ड सिटी अमृतसर, रूपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब शहर और बठिंडा जिले के तलवंडी साबो (श्री दमदमा साहिब) शहर को पंजाब राज्य के पवित्र शहरों के रूप में घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना औपचारिक रूप से ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले इन शहरों को उनकी आध्यात्मिक महत्वता और विश्वव्यापी श्रद्धा को मान्यता देते हुए विशेष दर्जा प्रदान करती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘यूनिवर्स बनाने से पहले खुदा क्या कर रहा था?’ Javed Akhtar vs Mufti Nadvi में जोरदार बहस

Next Post

Punjab Jeevanjot Mission: मोहाली में 31 बच्चे रेस्क्यू, बाल भिक्षा माफिया के खिलाफ मान सरकार सख्त!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

23 June History

23 June History: जब टाइपराइटर से लेकर Brexit तक बदली दुनिया की तस्वीर

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 23 जून 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
Baljit Kaur

Punjab Jeevanjot Mission: मोहाली में 31 बच्चे रेस्क्यू, बाल भिक्षा माफिया के खिलाफ मान सरकार सख्त!

harjot bains

Punjab AI School Education: सरकारी स्कूलों में अब AI बताएगा बच्चों का करियर, शिक्षा मंत्री ने शुरू की अनोखी पहल!

CM Punjab

Punjab CM on Akali Dal: अकालियों का 'डायनासोर' हवा वाला खिलौना, जनता जल्द उड़ा देगी: मुख्यमंत्री मान!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।