LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab बनेगा Aviation Hub: अब सिर्फ ₹22 लाख में बनें Commercial Pilot!

Punjab बनेगा Aviation Hub: अब सिर्फ ₹22 लाख में बनें Commercial Pilot!

बड़ी बचत: प्राइवेट संस्थानों में ₹45 लाख का खर्च, जबकि पंजाब में 50% सब्सिडी के साथ पायलट ट्रेनिंग अब मात्र ₹22-25 लाख में।

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 20 दिसंबर (राज) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि विमानन क्षेत्र में पंजाब धुरी के रूप में उभरेगा क्योंकि राज्य सरकार विमानन उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को किफायती और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को उड़ान देने में बड़े प्रयास कर रही है।

आज यहां ट्रेनी पायलटों और एयरक्राफ्ट इंजीनियरों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था से प्रशिक्षण ले रहे सभी छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला फ्लाइंग क्लब में 32 प्रशिक्षु पायलटों और पटियाला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज के 72 छात्रों के साथ विचार-विमर्श सत्र में शामिल होकर उन्हें बहुत खुशी हुई है।

उन्होंने कहा कि 32 प्रशिक्षु पायलटों में से अधिकांश अपने परिवार की पहली पीढ़ी हैं जो विमानन क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि निजी संस्थानों में कमर्शियल पायलट बनने के लिए 40-45 लाख रुपए खर्च आते हैं, जबकि पटियाला फ्लाइंग क्लब में लगभग 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है, जिससे 22-25 लाख फीस रह जाती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि फीस में लगभग 20 लाख रुपए की कटौती से दुकानदार, शिक्षक, किसान, क्लर्क और साधारण घरों के अन्य युवा अब पायलट बनने का सपना देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला एविएशन कॉम्प्लेक्स में 7 करोड़ रुपए की लागत से ‘एविएशन म्यूजियम’ स्थापित किया जा रहा है और यह संग्रहालय मिग विमान, दूसरी पीढ़ी के हेलीकॉप्टर, सिमुलेटर और एविएशन विरासत को प्रदर्शित करेगा, जो छात्रों और जनता को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों और युवाओं को विमानन क्षेत्र के लिए प्रेरित करना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सिविल एविएशन विभाग की नई वेबसाइट dca.punjab.gov.in भी लॉन्च की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला स्टेट एविएशन काउंसिल, पंजाब का उद्देश्य हर बच्चे को आकाश में उड़ान भरने का सपना पूरा करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि दशकों से पायलट बनने का प्रशिक्षण केवल बहुत अमीर लोगों के लिए ही संभव था, लेकिन सरकार के सहयोग और सब्सिडी से पंजाब ने पटियाला फ्लाइंग क्लब के माध्यम से ऐसी बाधाओं को समाप्त कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि फ्लाइंग क्लब की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी और यह 253 एकड़ में फैला हुआ है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े विमानन प्रशिक्षण कैंपसों में से एक बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला फ्लाइंग क्लब देश भर में सातवें स्थान पर है और क्लब वर्तमान में सात प्रशिक्षण विमान संचालित करता है जिसमें पांच सिंगल-इंजन विमान, दो मल्टी-इंजन विमान और एक टेक्नाम पी2006टी (नया शामिल किया गया विमान जो इटली से 5 करोड़ रुपए में खरीदा गया) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुविधाओं में पटियाला एयरफील्ड पर रात्रि लैंडिंग क्षमता और अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण का अनुभव शामिल है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में करियर केवल पायलट बनने तक सीमित नहीं है क्योंकि कई छात्र विमानन क्षेत्र में काम करना चाहते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि पायलट के रूप में काम करने की इच्छा रखते हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पटियाला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) कॉलेज में किफायती तकनीकी शिक्षा प्रदान करती है, जो भारत के सबसे किफायती ए.एम.ई. और बीएससी (ऑनर्स) कार्यक्रम चलाती है।

यह भी पढे़ं 👇

23 June History

23 June History: जब टाइपराइटर से लेकर Brexit तक बदली दुनिया की तस्वीर

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 23 जून 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) + 3 वर्षीय डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त ए.एम.ई. कार्यक्रम की कुल फीस केवल 3 लाख रुपए है जबकि अन्य राज्यों में इसी कोर्स की फीस 5-8 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि 33% सीटें एस.सी. और बी.सी. छात्रों के लिए आरक्षित हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि इस क्षेत्र में साधारण घरों के बच्चों को भी अवसर प्राप्त हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पटियाला फ्लाइंग क्लब और कॉलेज के 4,000 से अधिक प्रशिक्षित पेशेवर बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं, जिन्हें प्रति माह औसतन 1.5 लाख रुपए की शुरुआती तनख्वाह मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख भारतीय एयरलाइंस, टेक्नाम, बोइंग और वीएसआर एविएशन जैसी जनरल एविएशन फर्में, चार्टर कंपनियां और एमआरओ संस्थाएं तथा अन्य फ्लाइंग क्लब, जहां वे फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करते हैं, इस प्रतिष्ठित संस्था के छात्रों को रोजगार प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि युवा नौकरी ढूंढने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब बनाना समय की आवश्यकता है।

छात्रों को उज्ज्वल और खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वे आने वाले दिनों में अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। उन्होंने युवाओं को जमीन से जुड़े रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने की सलाह दी क्योंकि यही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस धरती पर प्रगति और खुशहाली की असीम संभावनाएं हैं। भगवंत सिंह मान ने युवाओं से अपनी अनोखी पहचान स्थापित करने और समाज में अपनी छाप छोड़ने के लिए भरसक प्रयास करने की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

T20 World Cup Squad का ऐलान: Shubman Gill बाहर, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री!

Next Post

High Cholesterol से Heart Attack का खतरा: 81% भारतीय इस बीमारी से परेशान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

23 June History

23 June History: जब टाइपराइटर से लेकर Brexit तक बदली दुनिया की तस्वीर

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 23 जून 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
Dyslipidemia

High Cholesterol से Heart Attack का खतरा: 81% भारतीय इस बीमारी से परेशान

Imran Khan Bushra Bibi Jail

काला जादू भी नहीं आया काम, Imran Khan Bushra Bibi Jail में काटेंगे 17 साल

Donald Trump Medicine Price Cut

ट्रंप का ऐलान, Donald Trump Medicine Price Cut से भारत की दवा कंपनियों में भूचाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।