LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - पंजाब प्रगतिशील सम्मेलन 2026 में यूके को भागीदार देश बनने का आमंत्रण: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब प्रगतिशील सम्मेलन 2026 में यूके को भागीदार देश बनने का आमंत्रण: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब और ब्रिटेन ने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों को लेकर आशा व्यक्त की

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
CM Mann
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (राज) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रिटेन के साथ, विशेष रूप से अब तक कम उपयोग में आए क्षेत्रों में, मजबूत और व्यापक रणनीतिक व व्यावसायिक संबंधों पर बल दिया।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो तथा यू.के. से जुड़ी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पारंपरिक और उभरते हुए नए क्षेत्रों में यू.के. के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि राज्य ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों—उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स तथा कृषि और फूड प्रोसेसिंग—के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाओं जैसे उभरते क्षेत्रों की भी पहचान की है।

भगवंत सिंह मान ने पंजाब की क्षमताओं को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत खाका प्रस्तुत किया और बताया कि राज्य में पांच हवाई अड्डों तथा मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग संपर्कों के साथ विश्वस्तरीय और सुदृढ़ कनेक्टिविटी नेटवर्क उपलब्ध है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास अत्यधिक कुशल कार्यबल है, जो हर क्षेत्र के विकास की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब तुलनात्मक रूप से किफायती और शांतिपूर्ण श्रमबल उपलब्ध कराता है, जो इसे निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में एकीकृत निवेश प्रणाली मौजूद है और ‘इन्वेस्ट पंजाब’ सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है, जो डीम्ड अप्रूवल तंत्र के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक मंजूरियां प्रदान करता है, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने फास्ट-ट्रैक पोर्टल और सिंगल-विंडो सुविधा पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनुपालनों के बोझ को कम करना और पंजाब में व्यापार को अधिक सुगम बनाना है।

यह भी पढे़ं 👇

Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Sachin Pilot Ludhiana Visit

Sachin Pilot Ludhiana Visit: कबड्डी खिलाड़ी के परिवार से मिलेंगे

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Mohali Social Media FIR

Mohali Social Media FIR: एक शिकायत से खुल गया 35 अकाउंट का राज

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

SGPC Chief Dhami: झोटा की फोटो लगेगी सिख अजायबघर में

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

भविष्य के अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक प्रगति को तेज करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने यू.के. से मजबूत संबंध रखने वाली विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया, जिनमें से कई ने पंजाब के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में अपने कारोबार शुरू करने या विस्तार करने का हार्दिक आमंत्रण दिया और कहा कि मजबूत आधारभूत ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति और निवेशक-अनुकूल नीतियां पंजाब को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती हैं।

मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस ), 2026 में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए इस दौरान एक विशेष यू.के.-केंद्रित सत्र का प्रस्ताव रखा। उन्होंने टायनोर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बेडफोर्ड स्कूल, मुनजाल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, गंगा एक्रोवूल्स, नेटस्मार्ट्ज, रॉकपैकर सहित अन्य कंपनियों का स्वागत किया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यू.के. से नया निवेश पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कंपनियों से विशेष रूप से पराली प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल समाधानों को बढ़ावा देने वाली नवीन तकनीकों और परियोजनाओं की खोज करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब के वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और निरंतर पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों के कारण राज्य के कई हिस्सों में यह सूचकांक अब 70 से नीचे है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू किए गए स्व-सहायता समूह ‘पहल’ का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस प्रकार चीन को दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है, उसी तरह पंजाब सरकार ग्रामीण महिलाओं को औद्योगिक और विनिर्माण विकास की रीढ़ बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में दो सिविल एविएशन क्लब हैं, जो विमानन से जुड़े कौशल विकास को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाते हैं।

पंजाब और यू.के. के बीच पुराने और भावनात्मक संबंधों की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.के. हमेशा भारत, विशेषकर पंजाब का एक भरोसेमंद साझेदार रहा है और पंजाबी इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यू.के. की विश्वविद्यालयों को मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि संयुक्त रूप से शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने यू.के. के उद्योगपतियों और पंजाबी प्रवासी समुदाय से पंजाब के लिए निवेश आकर्षित करने हेतु ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा उठाई गई मोहाली–लंदन सीधी उड़ान की मांग का भी समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों, साइकिल निर्माण और ऑटो पार्ट्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यू.के. की कंपनियों के साथ साझेदारी से इन क्षेत्रों का और विस्तार होगा तथा इन्हें वैश्विक वैल्यू चेन से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यू.के. उद्योगों के साथ गहरे सहयोग की वकालत की।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब यू.के. के साथ अपने संबंधों को नवाचार, स्थिरता और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पंजाब को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल किया है। मोहाली के मजबूत इकोसिस्टम, सुव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे को देखते हुए भारतीय और विदेशी आईटी कंपनियां यहां अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं।

इस अवसर पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्रीमती अल्बा समैरिग्लियो ने दोनों पक्षों की सक्रिय साझेदारी से द्विपक्षीय संबंधों के और सुदृढ़ होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाबी प्रवासी समुदाय के उद्योगपतियों के साथ काम करना उनके लिए एक रोचक अनुभव रहा है और पंजाब व यू.के. के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहराई देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Statue of Liberty Collapsed: 90 km/h की रफ्तार से आया तूफान और गिर गई 40 मीटर ऊंची मूर्ति

Next Post

Haryana Horse News: 1 करोड़ में भी नहीं बिका यह सफेद घोड़ा, खाता है बादाम और पीता है दूध!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Sachin Pilot Ludhiana Visit

Sachin Pilot Ludhiana Visit: कबड्डी खिलाड़ी के परिवार से मिलेंगे

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Mohali Social Media FIR

Mohali Social Media FIR: एक शिकायत से खुल गया 35 अकाउंट का राज

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

SGPC Chief Dhami: झोटा की फोटो लगेगी सिख अजायबघर में

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghuman

Rajbir Ghuman Case: CBI के सामने कल पेश होगी करीबी तिकड़ी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Haryana Horse

Haryana Horse News: 1 करोड़ में भी नहीं बिका यह सफेद घोड़ा, खाता है बादाम और पीता है दूध!

17 December 2025 Rashifal

17 December 2025 Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

MGNREGA Name Change

MGNREGA Name Change: संसद में गांधी का नाम हटाकर 'जी राम जी' लाए, ईडी को कोर्ट से करारा झटका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।