• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

मजीठा हलके में कांग्रेस का चुनाव बहिष्कार उनकी हार का प्रत्यक्ष सबूत: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

पिछली अकाली-कांग्रेस सरकारों ने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा, अब लोग इन्हें मुंह नहीं लगाएंगे: अमन अरोड़ा

The News Air by The News Air
शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
A A
0
Aman Arora
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

मजीठा/जंडियाला गुरु, 12 दिसंबर (ऱाज) कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज मजीठा और जंडियाला गुरु में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और हलका इंचार्ज तलबीर सिंह गिल के समर्थन में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर दोनों मंत्रियों ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और अकाली दल पर तीखे हमले किए और पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

रैली को संबोधित करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजीठा हलके में कांग्रेस द्वारा चुनावों का बहिष्कार करना दरअसल उनकी हार का डर है। उन्होंने कहा कि वे हैरान हैं कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। ई.टी.ओ. ने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेस और अकाली दल अंदरखाते मिल चुके हैं और एक साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जनता इस बार इनकी दाल नहीं गलने देगी। उन्होंने दावा किया कि तलबीर सिंह गिल की अगुवाई में पार्टी 33 की 33 ब्लॉक समिति सीटें और चारों जिला परिषद सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि आज का यह जमावड़ा सिर्फ पंचायती चुनावों की जीत नहीं, बल्कि 2027 में दोबारा ‘आप’ सरकार बनाने की नींव है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मजीठा की धरती ने बड़े-बड़े सियासी घरानों को ताज पहनाए, लेकिन बदले में उन्होंने लोगों, पंजाब की जवानी और किसानी की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नौजवानों को नौकरियां सिर्फ रिश्वत देकर मिलती थीं, लेकिन भगवंत मान सरकार ने पौने चार सालों में 60,000 से ज्यादा नौकरियां बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के काबिलियत के आधार पर दी हैं।

अमन अरोड़ा ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे लोगों के बिल जीरो हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को धान के सीजन में बिजली के लिए रातें जागकर काटनी पड़ती थीं, लेकिन अब दिन में निर्बाध बिजली दी जा रही है। नहरी पानी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ एस.वाई.एल. के नाम पर राजनीति करते रहे, जबकि मान सरकार ने हजारों किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपें बिछाकर खेतों तक पानी पहुंचाया है।

यह भी पढे़ं 👇

BJP Donation Controversy

BJP को मिला ₹10,000 करोड़ का Donation, ठेकेदारों से आ रहा चंदा?

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Karnataka Gold Mine Discovery

भारत के हाथ लगा ‘खजाने का पहाड़’! मिली देश की सबसे बड़ी सोने की खदान, हिल गई दुनिया

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Free Blue Tick Verification

फ्री में Blue Tick का लालच पड़ सकता है भारी, Instagram Verification Scam से बचें

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Dhurandhar Movie

6 मुस्लिम देशों ने Dhurandhar Movie पर लगाया बैन, जानिए असली वजह

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025

अमन अरोड़ा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले दो-तीन महीनों में पंजाब सरकार हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज सुविधा (कैशलेस हेल्थ स्कीम) देने जा रही है, जिससे किसी भी गरीब को इलाज के लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

अंत में दोनों नेताओं ने वोटरों से अपील की कि विकास की कड़ी को चंडीगढ़ से गांवों तक जोड़ने के लिए 14 तारीख को ‘आप’ उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालें। उन्होंने कहा कि जब सरकार, जिला परिषद और ब्लॉक समिति एक ही पार्टी की होगी तो ग्रांटों की बरसात होगी और मजीठा हलके की तस्वीर बदल दी जाएगी।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

BJP Donation Controversy

BJP को मिला ₹10,000 करोड़ का Donation, ठेकेदारों से आ रहा चंदा?

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Karnataka Gold Mine Discovery

भारत के हाथ लगा ‘खजाने का पहाड़’! मिली देश की सबसे बड़ी सोने की खदान, हिल गई दुनिया

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Free Blue Tick Verification

फ्री में Blue Tick का लालच पड़ सकता है भारी, Instagram Verification Scam से बचें

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Dhurandhar Movie

6 मुस्लिम देशों ने Dhurandhar Movie पर लगाया बैन, जानिए असली वजह

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Content Creator Income Reality

सिर्फ 8% लोग ही कमा पाते हैं पैसा, जानिए Content Creator बनने का Dark Truth

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
Navjot Singh Sidhu; Punjab Election 2022; Sidhu Attack On Captain Amarinder Singh

500 करोड़ में सीएम की कुर्सी? Punjab Politics पर Captain Amarinder Singh का बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR