LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमृतसर में ‘सीक्रेट’ मॉड्यूल का पर्दाफाश! 6 तस्कर, 6 पिस्तौल जब्त, नाबालिग भी शामिल

अमृतसर में ‘सीक्रेट’ मॉड्यूल का पर्दाफाश! 6 तस्कर, 6 पिस्तौल जब्त, नाबालिग भी शामिल

माझा और दोआबा क्षेत्रों में अपराधियों को नापाक गतिविधियाँ अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई करता था मॉड्यूल : डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Crime News
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 8 दिसंबर (राज कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत अमृतसर कमीशनरेट पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल के छह सदस्यों—जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है—को छह आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर इस गिरोह को निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहाँ दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गाँव कोटली वसावा सिंह (जिला तरनतारन) के रहने वाले गुरबीर सिंह उर्फ़ सोनू (28), गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपा (32), खेम करन (तरनतारन) निवासी गोरका सिंह उर्फ़ गोरा, राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू, बछीविंड (अमृतसर) निवासी जसपाल सिंह उर्फ़ जस (24) और सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में पाँच .30 बोर पिस्तौल और एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे, जो हथियारों की खेप प्राप्त करने और आगे सप्लाई करने के लिए जानकारी साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संगठित गिरोह द्वारा हथियारों की ये खेप आगे माझा-दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को सप्लाई की जाती थीं।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा खेप प्राप्त करने वालों और वित्तीय चैनलों की पहचान करने के लिए आगे जांच जारी है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहली सफलता उस समय मिली जब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में संदिग्ध गुरबीर उर्फ़ सोनू और गुरप्रीत उर्फ़ गोपा को दो .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पूरा नेटवर्क सामने आ गया और इसके बाद की गई छापेमारियों में उनके साथी — गोरका उर्फ़ गोरा को एक .30 बोर पिस्तौल सहित, जसपाल उर्फ़ जस को एक .30 बोर पिस्तौल सहित और राजविंदर उर्फ़ राजू को एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक नाबालिग साथी को भी एक .30 बोर पिस्तौल सहित हिरासत में लिया गया है।

सीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों — गोरका उर्फ़ गोरा और राजविंदर उर्फ़ राजू — के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि कपूरथला ज़िले के दो व्यक्तियों की पहचान अवैध हथियार प्राप्त करने वालों के रूप में हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में, थाना छावनी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 260, दिनांक 30-11-2025 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

युद्ध नशों विरुद्ध: 282वें दिन BIG ACTION! 6.7 Kg हेरोइन सहित 89 तस्करों को किया दबोच

Next Post

INS Kochi मॉडल का उद्घाटन, MRSAFPPI में पूरा हुआ ‘ट्राई-सर्विसेज हेरिटेज डिस्प्ले’ का महा-लक्ष्य!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
INS

INS Kochi मॉडल का उद्घाटन, MRSAFPPI में पूरा हुआ 'ट्राई-सर्विसेज हेरिटेज डिस्प्ले' का महा-लक्ष्य!

Ayodhya Vikas Model

Ayodhya Vision 2031: राम नगरी का ये New Model देख दुनिया हैरान

Rajnath Singh

संसद में Rajnath Singh की Vande Mataram पर दहाड़, सुनकर हैरान रह गया पूरा विपक्ष!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।