LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - अकाली दल गैंगस्टरों को राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहा इस्तेमाल

अकाली दल गैंगस्टरों को राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहा इस्तेमाल

तरनतारन उपचुनाव इसका जीता-जागता सबूत: लालजीत सिंह भुल्लर

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Laljit Singh Bhullar
106
SHARES
709
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 नवंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तरनतारन उपचुनाव के दौरान ‘गुंडागर्दी’ करने और राजनीति का अपराधीकरण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुखबीर बादल ने एक गैंगस्टर की सास को टिकट देकर तरनतारन में डर और खौफ का माहौल बनाया और लोगों को धमकियां देकर वोट हासिल किए।

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने एक गैंगस्टर की सास को उम्मीदवार बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि भविष्य में कोई भी गैंगस्टर फोन करके, धमकाकर, सरपंच और पार्षद बनवाकर अपने रिश्तेदार को विधायक की टिकट दिलवा सकता है।

उन्होंने खुलासा किया कि जब वे (आप) हलके में प्रचार कर रहे थे, तो लोग बुरी तरह से डरे हुए थे। भुल्लर ने कहा, “जब हम लोगों से वोट की अपील करते थे, तो लोग हमें हाथ जोड़कर कहते थे कि हमें (धमकी भरे) फोन आ रहे हैं, आप हमारी तरफ मत आइए।” लोगों को धमकियां मिलीं कि ‘अगर अकाली दल को वोट नहीं दिया तो तुम्हारे परिवार के सदस्यों को मार देंगे।’ भुल्लर ने स्पष्ट किया कि तरनतारन में अकाली दल को जो वोट मिले, वे पार्टी के समर्थन में नहीं, बल्कि लोगों द्वारा डर के माहौल में डाले गए वोट थे।

यह भी पढे़ं 👇

Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Chitkara University Rajpura

Chitkara University Rajpura बड़ा खुलासा: हंगामे के पीछे निकले 2 अफवाहबाज

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अनुरोध करता हूं कि इस मामले पर एक ‘एसआईटी’ (SIT) बनाई जाए।” ताकि यह खुलासा हो सके कि विदेशों में बैठे या देश के अंदर मौजूद गैंगस्टरों के साथ किन-किन नेताओं के संबंध हैं और कौन उनसे फोन पर बातचीत करता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आज ऐसी तकनीक है जिससे व्हाट्सएप कॉल, चैट या फेस-टाइम का भी पता लगाया जा सकता है। जो भी नेता (चाहे वे किसी भी पार्टी के हों) इसमें शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

भुल्लर ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल इसी ‘तरनतारन गैंगस्टर मॉडल’ को पूरे पंजाब में लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरपंच सोनू चीमा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में दर्ज एफआईआर में अकाली उम्मीदवार के दामाद का नाम शामिल है। इसी तरह, सरपंच लालू घुम्मण की हत्या भी गैंगस्टरों ने सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टरों के पसंदीदा व्यक्ति का समर्थन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि अकाली उम्मीदवार को टिकट ही इस आधार पर दिया गया कि गैंगस्टरों ने धमकियां देकर 40 सरपंच और 8 पार्षद (एमसी) जितवाए थे, जो सभी डर के मारे (उनका) साथ दे रहे थे।

‘आप’ मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर पंजाब में गैंगस्टर पैदा हुए हैं, तो वे पुरानी अकाली-कांग्रेस सरकारों की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इन पुरानी सरकारों द्वारा राजनीति में बोए गए कांटों को उखाड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि तरनतारन, जो कभी अकाली दल का पंथक किला माना जाता था, उसे सुखबीर ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को माफी देकर और बेअदबी के दोषियों पर कार्रवाई न करके खत्म कर दिया है। भुल्लर ने कहा कि जब तक सुखबीर बादल अकाली दल से किनारे नहीं हो जाते, तब तक पार्टी खड़ी नहीं हो सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कानून तोड़ने वालों और हत्या करने वालों के रिश्तेदारों को टिकट दिए गए, तो इससे पंजाब का माहौल खराब होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुखबीर बादल गैंगस्टरों के जरिए चला रहे हैं अपनी राजनीति : आप

Next Post

“धर्मी फौजी” के नाम पर गैंगस्टर के परिवार को टिकट देना अकाली दल का पुराना ‘मैनेज’ करने का तरीका: बलतेज पन्नू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Chitkara University Rajpura

Chitkara University Rajpura बड़ा खुलासा: हंगामे के पीछे निकले 2 अफवाहबाज

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
Pannu

"धर्मी फौजी" के नाम पर गैंगस्टर के परिवार को टिकट देना अकाली दल का पुराना 'मैनेज' करने का तरीका: बलतेज पन्नू

Aman arora

आप प्रधान ने सुखबीर बादल पर पंजाब में गैंगस्टरवाद को संस्थागत बनाने का लगाया आरोप

Kuldeep Dhaliwal

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री से सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम का फंड तुरंत जारी करने की अपील की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।