LIVE | ...
शनिवार, 7 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - बठिंडा के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले एस.एफ.जे. के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

बठिंडा के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले एस.एफ.जे. के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

सबूतों मुताबिक आरोपियों को इन गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेशों से प्राप्त हो रही हो रही थी फंडिंग: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
in पंजाब
A A
0
Crime
111
SHARES
741
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बठिंडा, 31 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पाबंदीशुदा संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस (एस एफ जे)” के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गांव भिसियाणा और मानांवाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने में शामिल थे। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव ने दी।

“सिख्स फॉर जस्टिस (एस एफ जे)” न्यूयॉर्क स्थित संगठन है, जिसे इसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थन प्राप्त हैं, और भारत सरकार ने इसे गैर-कानूनी संगठन घोषित किया हुआ है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ जोता (24) और गुरप्रीत सिंह (26) — दोनों निवासी कालीयावाला, फिरोजपुर — तथा हरजिंदर सिंह, निवासी मानांवाला, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक डोंगल डिवाइस बरामद की है।

यह भी पढे़ं 👇

Firozpur Firing

Firozpur Firing: घर के अंदर था गनमैन, फिर भी चली गोलियां

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Karmabhoomi Express Fire

Karmabhoomi Express Fire: चलती ट्रेन में धुआं, राजपुरा में अफरा-तफरी

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Amritsar Snatching

Amritsar Snatching: विदेशी मॉडल का iPhone छिना, फिर जो हुआ

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra SAD Return: बगावत छोड़ फिर अकाली दल की ओर क्यों?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

जांच के अनुसार, 19-20 अक्टूबर 2025 की रात गांव मानांवाला के एक स्कूल और 26-27 अक्टूबर 2025 की रात गांव भिसियाणा के पीएम केंद्रीय विद्यालय की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने समाज में अशांति फैलाने और देशविरोधी भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से ये नारे लिखे थे। उन्होंने कहा कि सबूतों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि इन गतिविधियों के लिए उन्हें विदेशों से फंडिंग मिल रही थी।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी देशविरोधी गतिविधि को अंजाम न दिया जा सके। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने मिलकर आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक ढंग से जांच की।

इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस एस पी) बठिंडा अमनीत कौंडल ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने गांव भिसियाणा स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय की दीवारों पर नारे लिखने वाले दोनों मुख्य आरोपियों — नवजोत उर्फ जोता और गुरप्रीत सिंह — को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच के बाद काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की टीमों ने तीसरे आरोपी हरजिंदर सिंह, जिसने गांव मानांवाला के स्कूल की दीवारों पर नारे लिखे थे, को भी गिरफ्तार कर लिया।

एएसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने विदेश में बसे व्यक्ति पवनप्रीत सिंह उर्फ दीप चाहल, जो गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी सहयोगी है, के निर्देश पर पैसे के बदले दीवारों पर नारे लिखे थे।

इस संबंध में ओर जानकारी देते हुए ए आई जी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि आरोपी हरजिंदर ने खुलासा किया है कि नवजोत ने ही उसकी पहचान पवनप्रीत सिंह उर्फ दीप चाहल से करवाई थी, जिसने उसे नारे लिखने के लिए कहा और बदले में 2000 रुपए दिए।

इस बाबत एफआईआर नंबर 197 (दिनांक 23.10.2025) थाना रामा, बठिंडा में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 197(1) और पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट की धारा 3 के तहत और एफआईआर नंबर 242 (दिनांक 27.10.2025) थाना नेहियांवाला, बठिंडा में बी एन एस की धारा 197(1), 3(5) और उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता: मंत्री अरोड़ा के मंच पर हिना खान-सीमा बंसल ने साझा की संघर्ष यात्रा

Next Post

‘PM Fasal Bima Fail, Loan Waiver Bnd?’ SKM का ‘एक्शन प्लान’, 4 नवंबर को घेरेंगे DM ऑफिस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Firozpur Firing

Firozpur Firing: घर के अंदर था गनमैन, फिर भी चली गोलियां

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Karmabhoomi Express Fire

Karmabhoomi Express Fire: चलती ट्रेन में धुआं, राजपुरा में अफरा-तफरी

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Amritsar Snatching

Amritsar Snatching: विदेशी मॉडल का iPhone छिना, फिर जो हुआ

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra SAD Return: बगावत छोड़ फिर अकाली दल की ओर क्यों?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
BJP

Punjab BJP OBC Morcha: 33 जिलों में नई टीम, किसे मिली कमान?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Mansa Parvinder Jhota Case

Parvinder Jhota Postmortem: PGI में 5 डॉक्टर, पिता की जिद क्या?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Next Post
SKM

'PM Fasal Bima Fail, Loan Waiver Bnd?' SKM का 'एक्शन प्लान', 4 नवंबर को घेरेंगे DM ऑफिस

Mokama Murder Twist

Mokama Murder Twist: दुलारचंद यादव की मौत Goli से नहीं हुई! Postmortem रिपोर्ट से केस में आया यू-टर्न

US Nuclear Test Resumption

New 'Arms Race' शुरू! Putin-Xi से डरे Trump? 1992 के बाद पहली बार America करेगा Nuclear Test

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।