सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रिकॉर्ड तोड़ निवेश की लहर जारी! युवाओं के लिए ‘मान की गारंटी’ वाली नौकरी!

रिकॉर्ड तोड़ निवेश की लहर जारी! युवाओं के लिए ‘मान की गारंटी’ वाली नौकरी!

जर्मनी के Freudenberg Group से आया ₹339 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश!*

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Punjab
113
SHARES
753
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (The News Air) पंजाब अब सिर्फ खेतों की धरती नहीं, यह दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है! मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ईमानदार नीतियों और ज़मीनी मेहनत का ही नतीजा है कि जर्मनी की मशहूर कंपनी फ्रायडनबर्ग ग्रुप (Freudenberg Group) ने पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा में ₹339 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश किया।

भले ही यह निवेश कुछ समय पहले हुआ हो, लेकिन यह आज भी पंजाब की प्रगति और कामयाबी की सबसे बड़ी मिसाल है। यह दिखाता है कि मान सरकार ने पुराने इरादों को ठोस कार्रवाई में बदलकर, पंजाब को तरक्की की नई राह पर ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री मान और उनकी टीम ने निवेशकों को सुविधाएँ देने के लिए ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के ज़रिए सिंगल-विंडो सिस्टम की स्थापना की है, जिसके कारण कंपनियों को सिर्फ तीन दिन में काम शुरू करने की इजाजत मिल जाती है।

फ्रायडनबर्ग जैसी वैश्विक कंपनी का पंजाब में आना नौजवानों के लिए बंपर मौकों की गारंटी है। मोरिंडा में बनी इन दो नई और आधुनिक फैक्ट्रियों ने 200 लोगों को सीधे और हज़ारों को सप्लाई चेन तथा दूसरे कामों से अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार दिया है। पंजाब के नौजवानों को चंडीगढ़ और आसपास के स्कूलों-कॉलेजों से खास ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे अगली पीढ़ी के पुर्जे बनाने में पारंगत हो सकें।

मोरांडा में उत्पादित गाड़ियों के सील्स और कंपन कम करने वाले पुर्जे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात होंगे, जिससे पंजाब विनिर्माण और निर्यात का एक मजबूत हब बनेगा और राज्य की औद्योगिक साख बढ़ेगी। यह निवेश ₹1.23 लाख करोड़ के उस कुल प्रस्ताव का हिस्सा है जो 2022 से अब तक पंजाब को मिला है और जिससे 4.7 लाख नई नौकरियाँ बनने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ं 👇

Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA Arrear पर सरकार का साफ इनकार, कर्मचारियों की उम्मीद टूटी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Weather Update: Heatwave Alert! कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, बदली टाइमिंग

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

यह सफलता इसलिए संभव हुई क्योंकि पंजाब सरकार ने व्यवसाय करने में आसानी (Ease of Doing Business) के लिए एक मजबूत नींव रखी है। राज्य उत्तरी भारत में अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है और यहाँ का हुनरमंद युवा कार्यबल औद्योगिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ज़मीन आवंटन, बुनियादी ढांचे के विकास, बिजली आपूर्ति, श्रम कल्याण और कौशल विकास में बड़े सुधार किए हैं।

इसके अलावा, इन फैक्ट्रियों में सूरज की रोशनी से बिजली बनती है और पानी बचाया जाता है, जो पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।

फ्रायडनबर्ग ग्रुप के बड़े अधिकारी डॉ. मोहसेन सोही ने कहा था, “पंजाब में हमारा निवेश दिखाता है कि हमें यहां के लोगों और सरकार पर पूरा भरोसा है।” वहीं, फ्रायडनबर्ग इंडिया के अधिकारी श्री शिवसैलम जी ने कहा था, “पंजाब सरकार की मदद से हमने मोरिंडा में यह शानदार फैक्ट्री बनाई, जो भारत की तरक्की में हिस्सा डाल रही है।”

फ्रायडनबर्ग के अलावा नीदरलैंड की डी ह्यूस (राजपुरा में ₹150 करोड़), स्विट्जरलैंड की नेस्ले (डेराबसी में ₹2000 करोड़) और जर्मनी की क्लास (ब्यास में ₹500 करोड़) जैसी और भी बड़ी कंपनियाँ पंजाब में आईं हैं। ये निवेश पंजाब को गाड़ियों, खाने-पीने और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान बनाने में भारत का नया औद्योगिक केंद्र बना रहे हैं। 2026 में होने वाला पंजाब निवेश सम्मेलन और ₹5 लाख करोड़ के नए निवेश का लक्ष्य इस तरक्की को और चमकाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश साफ है, “हमारा सपना है कि पंजाब का हर नौजवान काम करे और हर घर में खुशहाली आए। फ्रायडनबर्ग का निवेश हमारी मेहनत और पंजाब के शांत माहौल का सबूत है। पंजाब अब तेजी से तरक्की कर रहा है। हम चाहते हैं कि हर पंजाबी इस बदलाव का हिस्सा बने। आइए, मिलकर अपने पंजाब को भारत का सबसे मजबूत और खुशहाल राज्य बनाएं।”

यह निवेश सिर्फ़ पैसे की बात नहीं है, यह पंजाब के नौजवानों, परिवारों और हर इंसान के लिए नई उम्मीद की किरण है। भगवंत मान सरकार हर पंजाबी के लिए बेहतर ज़िंदगी और ज्यादा मौके लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

Next Post

पिछली सरकारों की 20 साल की लापरवाही पर लगाम, AAP सरकार ने बढ़ाया पंजाब का ट्री कवर 177.22 वर्ग किमी!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA Arrear पर सरकार का साफ इनकार, कर्मचारियों की उम्मीद टूटी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Weather Update: Heatwave Alert! कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, बदली टाइमिंग

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
DC vs RCB IPL Match

DC vs RCB IPL Match: दिल्ली में 7 घंटे Traffic Diversion, ये रूट्स रहेंगे बंद

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
CM Bhagwant mann

पिछली सरकारों की 20 साल की लापरवाही पर लगाम, AAP सरकार ने बढ़ाया पंजाब का ट्री कवर 177.22 वर्ग किमी!

Aadhaar Card

Aadhaar Update Rules: 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, नहीं किया अपडेट तो रुक सकती हैं आपकी सर्विसेज!

Bangladesh former PM Sheikh Hasina

Sheikh Hasina in Delhi: सत्ता से बाहर, पर हिम्मत बरकरार – बोलीं, ‘घर लौटूंगी जब लोकतंत्र लौटेगा’

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।