LIVE | ...
गुरूवार, 18 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान

बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान

1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च, CM मान ने 7 ट्रकों को खुद दिखाई हरी झंडी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm mann
117
SHARES
779
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 28 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है।

बाढ़ ने जब पंजाब को तबाह किया था, तब किसानों की आंखों में सिर्फ आंसू थे। पांच लाख एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे। लेकिन सरकार ने समय रहते फैसला लिया और अब रबी की बुवाई से पहले ही किसानों के हाथों में बीज पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। ये बीज उन्हें बिना किसी कागज़ी कार्रवाई के सीधे उनके गांवों में मिलेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भावुक होकर कहा, “हमारे किसान इस देश की रीढ़ है। जब पूरा देश सोता है, तब भी किसान अपने खेतों में जागता है। उसकी मेहनत से ही देश का पेट भरता है। आज जब वो मुश्किल में है, तो हम कैसे पीछे हट सकते है? ये 74 करोड़ रुपये नहीं, ये हमारी सरकार का किसानों के प्रति सम्मान है।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति में अहम भूमिका निभाई और देश को खाद्य सुरक्षा दी, अब उनकी मदद करना सरकार का फ़र्ज़ है।

बाढ़ की तबाही का मंजर सुनकर रूह कांप जाती है। पूरे पंजाब में 2,300 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए थे। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। सबसे दुखद बात यह रही कि 56 मासूम जानें चली गईं। करीब सात लाख लोग बेघर हो गए और उन्हें राहत शिविरों में रहना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई छूट गई, बुजुर्गों को दवाइयां नहीं मिलीं, और औरतों को खाना बनाने तक की जगह नहीं मिली। यह आपदा पंजाब के इतिहास में सबसे भयानक थी।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बाढ़ का कहर टूटा। 3,200 सरकारी स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 19 कॉलेज की इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। लाखों बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई। वहीं, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल भी तबाह हो गए, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दूर जाना पड़ा। कई गंभीर मरीजों की समय पर इलाज न मिलने से मौत भी हो गई। यह सिर्फ इमारतों का नुकसान नहीं था, बल्कि पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई थी।

बुनियादी ढांचे का नुकसान देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि तबाही कितनी बड़ी थी। 8,500 किलोमीटर लंबी सड़कें पूरी तरह से बह गईं या टूट गईं। 2,500 पुल गिर गए, जिससे गांवों का संपर्क शहरों से कट गया। राशन, दवाइयां और ज़रूरी सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया। बिजली के खंभे गिरे, ट्रांसफॉर्मर जल गए, और हफ्तों तक अंधेरे में रहना पड़ा। नलों में पानी नहीं आया क्योंकि पंप खराब हो गए। जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई थी।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक कुल नुकसान 13,800 करोड़ रुपये का है। लेकिन असली नुकसान इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। फसलों का नुकसान, मवेशियों की मौत, घरों का टूटना, दुकानों का बह जाना – इन सबका हिसाब लगाना मुश्किल है। कई किसानों ने बताया कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई एक ही रात में बर्बाद हो गई। जिन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी, वे अब कर्ज़ चुकाने की स्थिति में नहीं हैl। सरकार ने इसलिए फैसला लिया कि तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

यह भी पढे़ं 👇

EPFO Interest Rate

बड़ी राहत: EPFO Interest Rate 8.25% हुआ अप्रूव, 7 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

गुरूवार, 18 जून 2026
G7 Summit

G7 Summit: Modi ने Trump से भारतीय मलाहों की सुरक्षा का उठाया बड़ा मुद्दा

गुरूवार, 18 जून 2026
Chamba Accident

Chamba Accident: SUV खाई में गिरी, 7 की मौत, चौंकाने वाला हादसा

गुरूवार, 18 जून 2026
Amarjit sandoa

Amarjit Sandoa: पूर्व ‘आप’ विधायक अनैतिक तस्करी केस में तलब, बड़ा खुलासा

गुरूवार, 18 जून 2026

लेकिन पंजाब के किसान हार मानने वाले नहीं है। इतिहास गवाह है कि पंजाब के लोगों ने हर मुसीबत का सामना किया है और हमेशा वापसी की है। बंटवारे के समय भी, आतंकवाद के दौर में भी, और अब बाढ़ में भी – पंजाबी अपनी मेहनत और हिम्मत से सब कुछ दोबारा खड़ा कर लेते है। बाढ़ का पानी उतरते ही किसान फिर से अपने खेतों की ओर लौट गए। कीचड़ साफ किया, खेतों को तैयार किया, और अब रबी की बुवाई के लिए तैयार हैं। उन्हें बस बीज की जरूरत थी, और सरकार ने वह भी पूरी कर दी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हम किसानों को हर संभव मदद देंगे। मुआवज़ा, कर्ज़ माफी, नई योजनाएं – सब कुछ किया जाएगा। अगले कुछ हफ्तों में सभी बाढ़ प्रभावित किसानों तक बीज पहुंच जाएंगे। और फिर देखिए, पंजाब के खेत कैसे फिर से लहलहाते है। हमारे किसान देश का गौरव है और हम उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे। यह वादा है पंजाब सरकार का।” अब पूरे प्रदेश में उम्मीद की नई लहर दौड़ गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मान सरकार ने बढ़ाया ‘आम आदमी क्लीनिक’ का दायरा,अब जेलों में भी मिलेगी मुफ्त दवा-टेस्ट की सुविधा

Next Post

भविष्य के नेता तैयार कर रही मान सरकार, पंजाब विधानसभा में छात्रों का ऐतिहासिक मॉक सेशन 26 नवंबर को

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EPFO Interest Rate

बड़ी राहत: EPFO Interest Rate 8.25% हुआ अप्रूव, 7 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

गुरूवार, 18 जून 2026
G7 Summit

G7 Summit: Modi ने Trump से भारतीय मलाहों की सुरक्षा का उठाया बड़ा मुद्दा

गुरूवार, 18 जून 2026
Chamba Accident

Chamba Accident: SUV खाई में गिरी, 7 की मौत, चौंकाने वाला हादसा

गुरूवार, 18 जून 2026
Amarjit sandoa

Amarjit Sandoa: पूर्व ‘आप’ विधायक अनैतिक तस्करी केस में तलब, बड़ा खुलासा

गुरूवार, 18 जून 2026
Chandigarh Sector 11 shooting

Chandigarh Sector 11 Shooting: दो शूटर पुलिस मुकाबले में घायल, बड़ा खुलासा

गुरूवार, 18 जून 2026
Modi-Trump

India-US Trade Deal: Modi-Trump का बड़ा फैसला, अधिकारियों को तेज़ी का आदेश

गुरूवार, 18 जून 2026
Next Post
CM Mann

भविष्य के नेता तैयार कर रही मान सरकार, पंजाब विधानसभा में छात्रों का ऐतिहासिक मॉक सेशन 26 नवंबर को

Harbhajan Singh

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोहों की तैयारियों का हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिया जायज़ा

cyber-crime

स्कूली बच्चों को डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने के लिए पंजाब पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागो’ की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।