LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस: विभिन्न आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंत्री समूह की बैठक

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस: विभिन्न आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंत्री समूह की बैठक

आनंदपुर साहिब में होने वाले समारोह विश्व स्तर के होंगे: बैंस

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (The News Air) श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की निगरानी कर रहे पंजाब सरकार के मंत्री समूह ने विभिन्न आयोजनों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

मंत्री समूह की बैठक पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, शिक्षा एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा सलाहकार (पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले) दीपक बाली की अध्यक्षता में पर्यटन कार्यालय, सेक्टर 38 में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री समूह ने अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आयोजन प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों सहित राज्य भर में श्रद्धा और सुचारु ढंग से आयोजित हों।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नवंबर का पूरा महीना नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके अनुयायियों की अनुपम शहादत को समर्पित रहेगा, जो साहस, धर्म और आस्था के शाश्वत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को भारत और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन आयोजनों को अविस्मरणीय बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक दिवस केवल श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि यह हमारी आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है कि हम सुनिश्चित करें कि 350वें शहीदी दिवस से जुड़ी पवित्रता और श्रद्धा हर व्यवस्था में झलके।’’ उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब में होने वाले आयोजन विश्व स्तर के होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले मुख्य आयोजनों के दौरान श्री आनंदपुर साहिब नगर को सफेद रंग से रंगा जाएगा, जो पवित्रता और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़कों की मरम्मत, टेंट सिटी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता और कुशल ट्रैफिक प्रबंधन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वाहनों की पार्किंग के लिए 29 स्थानों की पहचान की गई है और आयोजन के दौरान ये सभी पार्किंग स्थल सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को पवित्र स्थल तक लाने और वापस ले जाने के लिए एक समर्पित शटल बस सेवा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही कि ये यादगार आयोजन धार्मिक विश्वासों और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हों।”

दोनों मंत्रियों ने कहा कि हर विभाग इस आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि तैयारियों की समीक्षा और सभी सुविधाओं व बुनियादी ढांचे से जुड़ी आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की अनुपम शहादत विश्वास और मानवता के सर्वाेच्च आदर्शों का प्रतीक है। हमारा सामूहिक प्रयास यह यकीनी बनाया है कि दुनिया के हर कोने से आने वाले श्रद्धालु इस ऐतिहासिक दिवस की पवित्रता और इन समागमों के सुचारु संचालन का अनुभव कर सकें।”

इस अवसर पर बोलते हुए, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि भारत के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इन स्मरणीय आयोजनों में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इन ऐतिहासिक समारोहों की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिनमें कीर्तन दरबार, नगर कीर्तन, लाइट एंड साउंड शो और अंतर-धर्म सम्मेलन शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि गुरु साहिब के आशीर्वाद और सेवा भावना के बल पर यह पवित्र अवसर पीढ़ियों तक शांति, श्रद्धा और एकता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे – मुख्यमंत्री

Next Post

Louvre Museum Robbery: पेरिस के मशहूर म्यूजियम से स्कूटर सवार चोरों ने की बड़ी चोरी!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Louvre Museum Robbery

Louvre Museum Robbery: पेरिस के मशहूर म्यूजियम से स्कूटर सवार चोरों ने की बड़ी चोरी!

AAM AADMI CLINICS

AAM AADMI CLINICS ने स्थापित किए नए मील के पत्थर

cocacola

नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।