गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मनीष सिसोदिया ने आईपीएस पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता में बैठे लोग देश को जातिवाद के दौर में धकेल रहे

मनीष सिसोदिया ने आईपीएस पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता में बैठे लोग देश को जातिवाद के दौर में धकेल रहे

- एक सक्षम परिवार का बेटा सिर्फ़ दलित होने की वजह से प्रताड़ित किया गया, उसे अपनी जान तक देनी पड़ी- मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
A A
0
manish sisodiya
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जातीय प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले आईपीएस अफसर वाई. पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि एक पढ़े-लिखे, सक्षम परिवार का बेटा सिर्फ़ दलित होने की वजह से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान तक लेनी पड़ी। सोचिए, अगर एक दलित आईपीएस अधिकारी के साथ ऐसा हो सकता है और, अगर देश के चीफ़ जस्टिस तक को दलित होने के कारण अपमानित किया जा सकता है तो एक आम दलित नागरिक के साथ ये लोग क्या-क्या करते है? ऐसे नेतृत्व पर शर्म आती है, जो इस घिनौनी सोच को बढ़ावा दे रहा है और अपराधियों पर कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहा। सत्ता में बैठे लोग देश को फिर से जाति, ऊंच-नीच और अपमान के अंधे दौर में धकेल रहे हैं और ये हर उस इंसान के लिए चेतावनी है जो अभी भी चुप है।

शनिवार को आईपीएस पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। यह गर्व की बात है कि हमारे सिस्टम में पूरन कुमार जैसे आईपीएस अधिकारी थे, जिनका दिल- दिमाग जनता के लिए काम करता था। लेकिन उनकी आत्महत्या के बाद सदमे आए उनके परिवार की तकलीफ को बयां करना बहुत मुश्किल है। स्वर्गीय पूरन कुमार की पत्नी भी अफसर है, उनका पूरा परिवार शिक्षित है। इस परिवार ने अपने एकमात्र सहारे पूरन कुमार को खो दिया। सभी सदमे में हैं। जिस तरह से उनके शव को जगह-जगह शिफ्ट किया गया और पुलिस का व्यवहार रहा है, वह बहुत की संदेह जनक है। ऐसा लगता है कि कुछ छिपाने और दबाने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद परिवार अभी भी सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए है। परिवार को भरोसा भी है कि सिस्टम उनके साथ न्याय करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026

मनीष सिसोदिया ने जातीय उत्पीड़न को लेकर कहा कि आज आज पूरे देश में दलितों के उत्पीड़न का माहौल बना हुआ है। बड़ी मेहनत से पढ़ लिख कर एक व्यक्ति अपनी प्रतिभा के दम पर आईपीएस बनता है, टॉप पोजिशन हासिल करता है, उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। क्योंकि वह दलित समाज से है। कोई व्यक्ति देश के सर्वोच्च सम्मानित मुख्य न्यायाधीश के पद पर पहुंच जाता है तो उनको भी प्रताड़ित किया जा रहा है। आखिर हम कैसा भारत बना रहे हैं। एक तरफ 21वीं सदी में पूरी दुनिया एआई के युग में जी रही है। सोचने समझने के लिए एआई और टेक्नोलॉजी को आगे ला रही है और दूसरी तरफ हम इस युग में जी रहे हैं जहां दलित परिवार से आने की वजह से मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंका जाता है। हमारे देश के एक आईपीएस को इतना प्रताड़ित किया जाता है, क्योंकि वह एक दलित परिवार से आता है। कुछ लोगों को लगता है कि दलित परिवार से होने के बावजूद इतना आगे बढ़ने की उसकी हिम्मत कैसे हो गई? हम लोग कैसा देश बनाना चाहते हैं और क्यों ऐसी घटनाओं के खिलाफ सामूहिक एक्शन नहीं ले रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर दर्ज की गई एफआईआर के बारे में बताते हुए कहा कि दो दिन पहले चीफ जस्टिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत आई और पंजाब सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। पंजाब की तरह पूरे देश में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सिर्फ राजनीति से काम नहीं चलेगा, बल्कि पढ़ें लिखे और पावर में बैठे लोगों को एक्शन लेना पड़ेगा। आज यह परिवार पढ़ें लिखे, सत्ता व राजनीति में बैठे लोगों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। अगर हम चाहते हैं कि आगे कोई व्यक्ति न्यायपालिका या नौकरशाही की टॉप पोजिशन पर पहुंचे तो हमें जातिवाद की राजनीति और ऐसी मानसिकता को हराना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी हर उस परिवार के साथ है, जिसे दलित होने के कारण प्रताड़ित किया जाता है। देश का हर संवेदनशील व्यक्ति हर उस परिवार के साथ हैं, जिसे सरकारी दफ्तरों में दलित होने के नाते प्रताड़ित किया जाता है।

Previous Post

रविवार को गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी “आप” – गोपाल राय

Next Post

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: बैंस की अगुवाई वाली टीम ने मालवा क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन राशियों पर बरसेगा धन

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Harjot bains

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: बैंस की अगुवाई वाली टीम ने मालवा क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा

balbir

पंजाब का एआई-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।