LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्री अनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” की सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

श्री अनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” की सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

शिक्षा मंत्री बैंस ने श्रद्धालुओं की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (The News Air) श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के मद्देनज़र, पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब के लिए रेल सेवाएँ बढ़ाने की मांग की है, ताकि नौवें पातशाह और उनके अनन्य सेवक भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की अद्वितीय कुर्बानियों को नमन करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले इन ऐतिहासिक समागमों में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अपने पत्र में नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाओं को 15 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक दोगुना करने की मांग की। साथ ही उन्होंने देशभर के प्रमुख धार्मिक केंद्रों — तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र), श्री अमृतसर साहिब और अन्य प्रमुख शहरों — से विशेष यात्री रेलगाड़ियाँ चलाने की भी अपील की, ताकि 22 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले विशाल आयोजनों में आने-जाने वाली संगत को कोई कठिनाई न हो।

श्री आनंदपुर साहिब की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नगरी श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा बसाई गई थी, जहाँ अत्याचार झेल रहे कश्मीरी पंडितों ने शरण और सुरक्षा की मांग की थी। इसी धरती से गुरु साहिब ने मानवता और अंतरात्मा की स्वतंत्रता के लिए दिल्ली की ओर अपनी अंतिम यात्रा आरंभ की थी। बाद में, गुरु जी का पवित्र शीश भाई जैता जी (बाबा जीवन सिंह जी) द्वारा अत्यंत श्रद्धा से श्री आनंदपुर साहिब वापस लाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिससे यह भूमि विश्व इतिहास के सबसे पूजनीय अध्यायों में से एक की जीवंत मिसाल बन गई।

यह भी पढे़ं 👇

Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Bihar Groundwater Arsenic

Bihar Groundwater Arsenic: 31 जिलों में खतरा, वजह उद्योग नहीं, हिमालय

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

स बैंस ने कहा, “यह पवित्र भूमि उस कुर्बानी का जीवंत प्रतीक है जिसने हमारे राष्ट्र की नींव को परिभाषित किया। इसलिए हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम यह सुनिश्चित करें कि इस ऐतिहासिक अवसर पर माथा टेकने की इच्छा रखने वाला हर श्रद्धालु निर्बाध रूप से यहाँ पहुँच सके।”

शिक्षा मंत्री ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को धार्मिक स्वतंत्रता और मानव मूल्यों के लिए गुरु जी की अद्वितीय शहादत को स्मरण करने का पावन अवसर बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए अंब अंदौरा तक जाती है, इसलिए इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसकी सेवाओं की आवृत्ति दोगुनी की जानी चाहिए।

अंत में स बैंस ने कहा कि यह पहल केवल यातायात व्यवस्था का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह नैतिक साहस और धार्मिक एकता को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कहा, “सभी धर्मों के अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत देने वाले गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होने वाली संगत को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करके हम उस सर्वोच्च नैतिक बहादुरी का सम्मान करते हैं जो हमारे बहुलतावादी राष्ट्र की आधारशिला है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख सरकारी इमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई

Next Post

मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Bihar Groundwater Arsenic

Bihar Groundwater Arsenic: 31 जिलों में खतरा, वजह उद्योग नहीं, हिमालय

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
Cm punjab

मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Roshan punjab

पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली

Aap pc

भाजपा सरकार दिल्ली देहात के किसानों को बाजार मूल्य के बराबर जमीन का मुआवजा दे - सौरभ भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।