बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

पंजाब सरकार ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख सरकारी इमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा — प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
A A
0
habhajan Singh ETO

habhajan Singh ETO

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जनसुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता तथा पारदर्शिता के साथ निधियों के उपयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी कार्यशील प्रोजेक्टों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना है, ताकि जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

लोक निर्माण मंत्री ने आज राज्यभर में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा संचालित व्यापक भवन निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस समय लगभग 2097.03 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जिनमें से 915.55 करोड़ रुपये की राशि पहले ही कार्यकारी एजेंसियों को जारी की जा चुकी है।

अधिक जानकारी देते हुए स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कुल 211 सरकारी इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें उच्च शिक्षा विभाग के 35 प्रोजेक्ट (कुल लागत 477.13 करोड़ रुपये) के साथ सबसे आगे है, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के 39 भवन (कुल लागत 565.87 करोड़ रुपये) और राजस्व विभाग के 32 प्रोजेक्ट (कुल लागत 237.76 करोड़ रुपये) हैं। मंत्री को यह भी बताया गया कि इन भवनों की योजना और डिज़ाइन आर्किटेक्चरल विभाग द्वारा तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग की देखरेख में 13 स्कूल शिक्षा प्रोजेक्ट (119.37 करोड़ रुपये) और तकनीकी शिक्षा विभाग की 11 इमारतें (52.33 करोड़ रुपये) निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के 84.13 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट और खेल विभाग की 16 इमारतें (110.66 करोड़ रुपये) भी तेजी से बन रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026

इस से बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के लिए गृह मामलों के प्रशासनिक विभाग के 83.92 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट भी प्रगति पर हैं। अन्य परियोजनाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि इंदर कुमार गुजराल पी.टी.यू. के 56.82 करोड़ रुपये लागत वाले पांच प्रोजेक्ट, एस.आई.पी.डी.ए. के 33.43 करोड़ रुपये के 12 प्रोजेक्ट, और विभिन्न विभागों की 45 इमारतों पर 275.61 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक कार्य पंजाब को बेहतर बुनियादी ढांचे, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधा के नए युग की ओर ले जा रहे हैं।

Previous Post

दलित आईपीएस को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा सकता है, तो आम दलित नागरिक के लिए क्या उम्मीद बची है: मनीष सिसोदिया

Next Post

श्री अनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” की सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Harjot Bains

श्री अनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” की सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

Cm punjab

मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।