बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

हरजोत बैंस, हरभजन ई.टी.ओ. और तरुनप्रीत सौंद राज्यभर में की तैयारियाँ, विकास परियोजनाओं, सड़कों के कार्यों और अन्य प्रबंधों का लेंगे जायजा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर: पंजाब के शिक्षा मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। इन तैयारियों की समीक्षा के लिए उनकी अगुवाई में गठित मंत्रियों की टीम — जिसमें हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और तरुनप्रीत सिंह सौंद शामिल हैं — 8 नवंबर से शुरू होकर राज्यभर में निकाले जा रहे चार प्रमुख नगर कीर्तनों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करेगी।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हम विकास परियोजनाओं, सड़कों के कार्यों और लॉजिस्टिकल प्रबंधों सहित सभी इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके लिए उपायुक्तों, स्थानीय विधायकों और संत महापुरुषों के सहयोग से बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी तैयारियाँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में धार्मिक पैनल की बैठक के उपरांत, वे आज पंजाब भवन में पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार श्री दीपक बाली के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवसर बाबा बलबीर सिंह जी (96 करोड़ी वाले), बाबा कश्मीर सिंह जी (भूरी वाले), बाबा सतनाम सिंह जी (किला आनंदगढ़ साहिब वाले), बाबा अवतार सिंह जी (टिब्बी साहिब, रूपनगर वाले), बाबा तीर्थ सिंह जी (तप स्थान भाई जैता जी), बाबा जीवन सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह जी (रतवाड़ा साहिब वाले), सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल, एस.जी.पी.सी. सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह जी (रंधावे वाले), संत सेवा सिंह (रामपुर खेड़ी वाले), और बाबा गुरदेव सिंह (शहीदी बाग, श्री आनंदपुर साहिब वाले) सहित कई प्रमुख धार्मिक हस्तियाँ उपस्थित थीं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को “हिंद दी चादर” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाएगी। ये आयोजन गुरु साहिब की निःस्वार्थ भावना, “सरबत दा भला” और मानवता के लिए उनके बलिदान की सदीवी विरासत को दर्शाएगे ।

उन्होंने बताया कि समारोहों की शुरुआत 25 अक्तूबर 2025 को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से होगी, जिसके पश्चात गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पंजाब के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में (निजी एवं एडेड संस्थान सहित) गुरु साहिब के जीवन, शिक्षाओं और शहादत के साथ-साथ उनके मर्जीवड़े शिष्यों — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी और भाई जैता जी — के बलिदान पर आधारित सेमिनार और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 1 से 18 नवंबर तक राज्य के सभी 23 जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित होंगे, जिनमें नौवें गुरु साहिब के जीवन और उनके अनुयायियों की वीरता को प्रदर्शित किया जाएगा। और भाई मती दास जी भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के बारे में बताया जाएगा।गुरु साहिब की चरण-छोह प्राप्त 130 पवित्र स्थलों पर कीर्तन दरबार होंगे। विशेष आयोजन अमृतसर (जन्मस्थान), बाबा बकाला (जहाँ गुरु जी ने 26 वर्ष साधना की), श्री आनंदपुर साहिब (उनके द्वारा बसाया नगर) और पटियाला (जहाँ उन्होंने लम्बा समय व्यतीत किया) में होंगे। इन शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष मुहिम चलाई जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि चार प्रमुख नगर कीर्तन देश के अलग-अलग हिस्सों से आरंभ होंगे और 22 नवंबर की संध्या श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होंगे।

एक नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से आरंभ होकर जम्मू, पठानकोट और होशियारपुर से गुजरेगा। इस नगर कीर्तन में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और संत महापुरुष शामिल होंगे, जो राज्य के धार्मिक पैनल का हिस्सा है।

एक अन्य नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू होकर बटाला, बाबा बकाला, अमृतसर, जालंधर, बलाचौर और नूरपुर बेदी होते हुए आनंदपुर साहिब पहुँचेगा।

तीसरा नगर कीर्तन मालवा के फरीदकोट से शुरू होकर फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब तक जाएगाऔर चौथा तख्त श्री दमदमा साहिब से शुरू होकर बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मोहाली से होता हुआ 22 नवंबर की शाम को श्री आनंदपुर साहिब पहुँचेगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि
मुख्य समारोह 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होंगे, जहाँ विश्वभर से लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु “चक्क नानकी” टेंट सिटी स्थापित की जाएगी, जहाँ रोजाना 11,000 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 जल्द, देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी

बुधवार, 13 मई 2026
May 13 Historical Events 

13 May का इतिहास: Churchill का भाषण, Pope पर हमला, Australia की शुरुआत और Stevie Wonder का जन्मदिन

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026

समारोहों की शुरुआत 23 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब से होगी, जिसके बाद सर्व-धर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा में प्रदर्शनी, शाम 5 बजे राज्य का पहला ड्रोन शो और 6 बजे कीर्तन दरबार होगा। दिन का समापन “शहादत दी लौ” से होगा, जब पवित्र नगरी मशालों से जगमगाई जाएगी।

24 नवंबर को “सीस भेंट” नगर कीर्तन श्री कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक निकाला जाएगा। इस अवसर पर पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी स्मारक पर आयोजित होगा। 25 नवंबर को अखंड पाठ के भोग के उपरांत प्रसिद्ध रागी जथों द्वारा नौवें गुरु साहिब के शब्दों का कीर्तन होगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन कार्यक्रमों के साथ राज्यस्तरीय रक्तदान शिविर, वन विभाग द्वारा 3.50 लाख पौधारोपण अभियान और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंगदान हेतु संकल्प समारोह भी होंगे।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की याद में होने वाले ये शहीदी समारोह समाज को धर्मनिरपेक्षता, करुणा और मानवीय मूल्यों की भावना से प्रेरित करेंगे। धर्म की स्वतंत्रता के लिए गुरु साहिब द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सभी धर्मों के सम्मान और संरक्षण के शाश्वत संदेश को सुदृढ़ करता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गुरु तेग बहादर साहिब के 350वें शहादत दिवस की तैयारियों संबंधी मुख्यमंत्री द्वारा सिख संतों,महापुरुषों एवं विद्वानों से बैठक

Next Post

आप ने भाजपा पर बाढ़ राहत में पंजाब के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 जल्द, देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी

बुधवार, 13 मई 2026
May 13 Historical Events 

13 May का इतिहास: Churchill का भाषण, Pope पर हमला, Australia की शुरुआत और Stevie Wonder का जन्मदिन

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
Aap

आप ने भाजपा पर बाढ़ राहत में पंजाब के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप

Sond

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस

Sanjeev arora

पंजाब स्वच्छ, पर्यावरण हितैषी और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।